*विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम के दौरान 250 लोगों के बीच कंबल का वितरण*
कमलेश मेहरोत्रा
सीतापुर- परसेंडी विकास खंड में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का समापन ग्राम पंचायत ताल गांव में 250 लोगों को कंबल वितरण के साथ संपन्न। ज्ञातव्य है कि ब्लॉक की 83 ग्राम पंचायत में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड की ग्राम पंचायत ताल गांव में शनिवार को भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान फारूक अहमद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश्वर दयाल रस्तोगी ने देश प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार अपनी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास करते हुए कल्याणकारी योजनाओं लाभ जन जन तक पहुंचना है।
विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह जिला महामंत्री भाजपा, विष्णु मौर्य अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, राजेश तिवारी खंड विकास अधिकारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम को मनोज कुमार त्रिवेदी जिला सहसंयोजक मीडिया ने संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी और योगी सरकार के द्वारा समस्त जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, आप सबको एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री मोदी को बनाना है। कार्यक्रम में गरीब, असहाय, कमजोर, विधवा और निराश्रित लोगों को 250 कंबल वितरित किए गए।


कमलेश मेहरोत्रा



कमलेश मेहरोत्रा







Jan 06 2024, 19:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k