*राजधानी पटना समेत प्रदेश के 22 जिलों में शनिवार को आसमान से बरसी आग, वर्ष का सबसे गर्म रहा दिन*
डेस्क : पूरा बिहार इनदिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। आलम यह है कि सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं देर रात तक भीषण तपिश से लोग बेहाल है।
बीते शनिवार को राजधानी पटना समेत 22 जिलों में इस साल की सबसे भीषण गर्मी रही। राज्य के 22 जिले प्रचंड तापमान और तेज पछुआ का सामना किए। 18 जिलों में भीषण उष्ण लहर तो 22 जिलों में उष्ण लहर की स्थिति रही। पटना में इस साल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम पारा आठ जून को 44.4 डिग्री पहुंचा था। वर्ष 2019 में जून में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा था।
मौसम विभाग ने लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी के प्रकोप से सचेत रहने की अपील की है। रविवार के लिए राज्य में कहीं मौसम का रेड अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
शनिवार को पटना में 44.7 डिग्री, गया 44.1 डिग्री, भागलपुर में 42.6 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 44.4 डिग्री, सबौर में 42 डिग्री, डेहरी में 44.4 डिग्री, मोतिहारी में 42.2 डिग्री, शेखपुरा में 45.1 डिग्री, जमुई में 43.6 डिग्री, भोजपुर में 44.5 डिग्री, वैशाली 42.8 डिग्री, औरंगाबाद 44.8 डिग्री, खगड़िया 44.1 डिग्री, बांका 44.1 डिग्री, नवादा 44.1 डिग्री के साथ भीषण उष्ण लहर की स्थिति रही।












Jun 18 2023, 09:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.3k