बुर्का पहनी महिला ने दो लाख का आभूषण पर्स से किया साफ
मिर्जापुर। शास्त्री पुल मिर्जापुर से ऑटो में बैठी एक महिला यात्री के पर्स से बगल में बैठी बुर्का पहनी एक महिला ने लगभग दो लाख की आभूषण किया साफ। महिला के पति ने घटना के संबंध में चील्ह थाना में तहरीर दिया है।
बताया जाता है कि कुसुम मिश्रा पत्नी संतोष कुमार मिश्रा निवासी करिया मऊ नई बस्ती थाना औराई जनपद भदोही अपने मायके मऊगंज मध्य प्रदेश से गृह प्रवेश में सम्मिलित होकर अपने बहन का लड़का मनु के साथ घर वापस लौट रहे थी कि 19 फरवरी रविवार को शास्त्री पुल मिर्जापुर से एक ऑटो पर बैठकर औराई जा रही थी, कि चील्ह थाना क्षेत्र के पुराने बाड़ा में बुर्का पहनी एक महिला ने कुसुम मिश्रा के बगल में बैठ गई, और कुसुम मिश्रा के पर्स से लगभग दो लाख की आभूषण चुराकर पुरजागीर में ऑटो से उतर गई तथा पुनः वापस दूसरे आटो से चली गई।
बताया जाता है कि जब कुसुम मिश्रा ने अपने घर पर पहुंच कर पर्स को देखा तो उसके पर्स से आभूषण गायब थे ।ऐसा देखकर कुसुम के होश उड़ गए और उन्होंने घटना की जानकारी अपने पति संतोष मिश्रा को दिया। संतोष मिश्रा ने घटना की जानकारी बुर्का पहने महिला की जानकारी पुरजागीर सीसीटीवी कैमरे में देख कर चील्ह थाना में सोमवार को चोरी की घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। क्षेत्र में बढ़ रही इस तरह की घटना से आम यात्री एवं नागरिक परेशान हो चुके हैं।पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है।








Feb 20 2023, 19:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k