/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz स्वर्गीय शैल अम्बष्ट की 17वीं पुण्यतिथि: ज्ञानपुर में 200 असहाय लोगों को राशन वितरित Bhadohi
स्वर्गीय शैल अम्बष्ट की 17वीं पुण्यतिथि: ज्ञानपुर में 200 असहाय लोगों को राशन वितरित
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ज्ञानपुर के वार्ड नंबर 9 बालीपुर स्थित अम्बष्ट के निजी निवास पर बुधवार को स्वर्गीय शैल अम्बष्ट की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर 200 असहाय लोगों को राशन वितरित किया गया।
मनोज अम्बष्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम उनकी बड़ी भाभी स्वर्गीय शैल अम्बष्ट की स्मृति में आयोजित किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि वे वर्ष 2010 से हर साल 29 जुलाई को गरीबों में राशन वितरित करने का यह पुनीत कार्य करते आ रहे हैं।
मनोज अम्बष्ट के अनुसार, गरीबों को अन्न वितरित कर वे उनका सहयोग करते हैं और इसे सबसे बड़ी सेवा मानते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शैल अम्बष्ट के चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई।
श्रद्धांजलि के बाद उपस्थित लोगों में राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर नितिन सोम, हर्षित, सुनीता, खुशबू, अंजना, जितेंद्र सिंह और कलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सपा कार्यालय में महाराजा दक्ष जयंती मनाई गई: नेताओं ने उन्हें भारतीय संस्कृति का प्रेरणा स्रोत बताया

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिला कार्यालय, कंसापुर, ज्ञानपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने महाराजा दक्ष को भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और कर्मप्रधान जीवन का प्रेरणास्रोत बताया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि महाराजा दक्ष के आदर्श समाज को एकता, सद्भाव, परिश्रम और सामाजिक न्याय का संदेश देते हैं। उन्होंने वर्तमान समय में उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा और समानता मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यादव ने यह भी कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने विधायक के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा भी की। उन्होंने छात्रों पर दर्ज आपराधिक मुकदमों को वापस लेने की मांग भी उठाई।

इस अवसर पर विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, शैलेश सिंह मंटु, कल्लन यादव, सन्तोष यादव, अंजनी शुक्ल, लालचन्द बिंद, केशनारायण यादव, राजेन्द्र दुबे, रिता बर्मा, सरिता बिंद, रोहित तिवारी, सलाउद्दीन अंसारी, कमला महतो, राधेश्याम यादव, जिला कार्यालय प्रभारी गामाप्रसाद यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री/प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिया आवश्यक दिशा निर्देश

नितेश श्रीवास्तव

भदोही । मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय योजनाएं एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, स्त्रोत उ0प्र0 व जनपद प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,  विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विपुल दूबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुल्क व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक समन्वय समिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
          प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने बरसात के मौसम, श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा तथा जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि वर्षा के कारण जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त अथवा गड्ढायुक्त हो गई हैं, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम को भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां शीघ्रता से सड़क का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए।
         प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए नालों एवं नालियों की नियमित सफाई कराते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। साथ ही मच्छर एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जाए, जिससे जनस्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
      बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
        श्रावण मास में प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी समाजहित में कांवड़ यात्रियों के लिए आवश्यक सहयोग एवं सेवा की व्यवस्था करने का आह्वान किया। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर विद्युत तारों एवं विद्युत पोलों का निरीक्षण कर आवश्यक इंसुलेशन एवं सुरक्षा संबंधी कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। साथ ही किसानों को निर्धारित रोस्टर के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रत्येक स्थिति में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
          बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
      जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकासात्मक बिन्दुओं पर बल दिया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा भी जनपद में शान्ति सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किये गये प्रभावी कार्याे से प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया गया। प्रभारी मंत्री जी द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये शिकायती बिन्दुओं से सम्बन्धित गम्भीरता पूर्वक सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री  के मंशानुरूप कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों से जनपदवासियों को संतृप्त किया जाय।
        इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,  विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, अन्य जनप्रतिनिधिगण व समस्त जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लोजपा (रामविलास) ने नियुक्त किए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट:कमल तिवारी और धनंजय दुबे को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश ने हाल ही में अपनी प्रदेश कार्यसमिति बैठक में नए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी की संस्तुति और उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद अरुण भारती एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार (मुन्ना) के अनुमोदन पर किया गया।

इस प्रक्रिया में भदोही जनपद के कमल तिवारी, जो पहले प्रदेश महासचिव थे, को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ ही, धनंजय दुबे को भी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

कमल तिवारी और धनंजय दुबे के मनोनयन से भदोही जनपद के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ता कमल तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

तिवारी ने आगे कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को मीडिया और आम जनता के बीच मजबूती से रखेंगे, साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इनके अतिरिक्त, जितेंद्र तिवारी, अमरेश पाठक, विकास पाण्डेय, अभिनव श्रीवास्तव, हरिकेश पासवान, जीतेंद्र पासी और अग्नि पासवान को भी मीडिया पैनलिस्ट/प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
गोपीगंज मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर का होगा जीर्णोद्धार:समिति गठित, रास्ते की समस्या सुलझेगी और सावन में पूजा होगी

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। गोपीगंज स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर के जीर्णोद्धार और समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक साध्वी मां राजलक्ष्मी मंदा के नेतृत्व में सावन के पहले सोमवार को मंदिर परिसर में हुई, जिसमें नगर के संभ्रांत नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में मंदिर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई, जिनमें आने-जाने के रास्ते का अभाव और नियमित पूजा-पाठ की कमी शामिल थी। इन मुद्दों को हल करने और मंदिर को नए सिरे से विकसित करने पर जोर दिया गया।
सर्वसम्मति से मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। इसके लिए 10 सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति सभी के सहयोग से मंदिर के लिए सुगम रास्ता बनाने और अन्य समस्याओं को मिलकर सुलझाने का कार्य करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि पूरे सावन माह मंदिर में विशेष पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर गोपीगंज नगर पालिका चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता केसरवानी, गुड्डू माली, रत्नेश्वर त्रिपाठी, प्रांजल पांडेय, विवेक पांडेय, हर्ष पांडेय, अवनीश पांडेय, आकाश तिवारी, अवनीश तिवारी, प्रकाश दुबे, अभिषेक कुमार, मनीष पांडेय,रंजीत राय, हर्ष मिश्रा, घनश्याम, सतीश गुप्ता, अनुज पांडेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
ज्ञानपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार:चोरी का मोबाइल, साइकिल और नकदी बरामद, घर में घुसकर की थी वारदात*
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, साइकिल और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में की गई।
ज्ञानपुर थाना पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त को घाटमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी थाना ज्ञानपुर में पंजीकृत मु०अ०संख्या 198/26 धारा 305 बीएनएस से संबंधित विवेचना के दौरान हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रात करीब 3:30 बजे ज्ञानपुर तहसील के पीछे एक मकान में घुसकर चोरी की थी। उसने वहां से एक साइकिल, एक गैस सिलेंडर, एक मोबाइल और चार्जर चुराया था। चोरी के बाद वह पाली की तरफ भाग गया था। उसने घाटमपुर पुलिया पर एक व्यक्ति को 1100 रुपये में गैस सिलेंडर बेच दिया था।
आरोपी की पहचान कार्तिक उपाध्याय पुत्र स्व० भवानी प्रसाद के रूप में हुई है, जो ग्राम मिल्की, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही का निवासी है। उसका अस्थाई पता ग्राम नरपतपुर, थाना चौरी, जनपद भदोही है। पुलिस ने उसके पास से सैमसंग गैलेक्सी ए-13 मोबाइल, एक काले रंग की एवन साइकिल और 650 रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस मामले में दर्ज मु०अ०सं० 198/2026 धारा 305(ए) बीएनएस की विवेचना के दौरान चोरी का सामान बरामद होने पर धारा 317(2) और 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह यादव, हेड कांस्टेबल लालजी और कांस्टेबल मिथुन कुमार की टीम शामिल थी।
सड़क दुर्घटना के बाद घायल का मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने चोरी का VIVO मोबाइल फोन किया बरामद

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति का मोबाइल फोन चुराकर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया VIVO कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में की गई।
शिकायतकर्ता ने 31 मई 2026 को ऊँज थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि एक अज्ञात XUV-300 वाहन के चालक ने लापरवाही से स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक और उसके साथियों ने घायल का मोबाइल फोन छीन लिया, अभद्रता की और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस तहरीर के आधार पर थाना ऊँज में मु0अ0सं0 64/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 31 मई 2026 को वह अपनी XUV गाड़ी से कैमूर (बिहार) से घर लौट रहा था। ऊँज थाना क्षेत्र में उसकी गाड़ी से एक स्कूटी सवार व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के बाद उसने घायल व्यक्ति का VIVO कंपनी का मोबाइल फोन उठा लिया और अपने पास रख लिया। आरोपी की निशानदेही पर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित हिसामपुर परसाखी निवासी इंगला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का VIVO मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त XUV वाहन (संख्या UP73 AK 5190) को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।
इस मामले में दर्ज मु0अ0सं0 64/2026 की विवेचना के दौरान चोरी का मोबाइल बरामद होने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र बौद्ध, कांस्टेबल जुबैर खां और कांस्टेबल सुनील प्रजापति शामिल थे। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में की गई।
आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा को नहीं लगानी होगी दौड़
*कालीन नगरी के विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के लिए दूसरे जनपदों को नहीं जाना पड़ेगा*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जल्द ही काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में बीसीए, बीबीए, बीजेएमएसी, बीएससी कृषि, कंप्यूटर साइंस समेत कई रोजगार पाठ्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। समय के साथ ही धन की भी बचत होगी।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिनों हुई बैठक में इसका अनुमोदन किया गया था। 2027-28 से विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई के लिए सहमति भी प्रदान किया। स्नातक और स्नातकोत्तर में कक्षा संचालन की स्वीकृति दिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में पढ़ने के लिए नहीं जाना होगा। स्नातक, परास्नातक संग रोजगार परक पढ़ाई भी विद्यार्थी यहीं कर सकेंगे। जिससे कैंपस सेलेक्शन में छात्र-छात्राएं चयनित होंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीएससी (कृषि, कंप्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, स्टैटिस्टिक्स एंड डेटा साइंस, बायोकैमिस्ट्री), बीसीए, बीबीए और बीजेएमसी जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

आगामी सत्र से विधि संकाय, फार्मेसी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (गायन, वादन एवं नृत्य) और इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा व्यवस्था, पाठ्यक्रमों की स्थिति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को लेकर भी मंथन किया गया।.

बीसीए, बीबीए, बीजेएमएसी, बीएससी कृषि, कंप्यूटर साइंस की मिलेंगी जल्द सुविधाएं