नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री/प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिया आवश्यक दिशा निर्देश
नितेश श्रीवास्तव
भदोही । मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय योजनाएं एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, स्त्रोत उ0प्र0 व जनपद प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विपुल दूबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुल्क व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक समन्वय समिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने बरसात के मौसम, श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा तथा जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि वर्षा के कारण जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त अथवा गड्ढायुक्त हो गई हैं, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम को भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां शीघ्रता से सड़क का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए।
प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए नालों एवं नालियों की नियमित सफाई कराते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। साथ ही मच्छर एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जाए, जिससे जनस्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
श्रावण मास में प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी समाजहित में कांवड़ यात्रियों के लिए आवश्यक सहयोग एवं सेवा की व्यवस्था करने का आह्वान किया। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर विद्युत तारों एवं विद्युत पोलों का निरीक्षण कर आवश्यक इंसुलेशन एवं सुरक्षा संबंधी कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। साथ ही किसानों को निर्धारित रोस्टर के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रत्येक स्थिति में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकासात्मक बिन्दुओं पर बल दिया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा भी जनपद में शान्ति सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किये गये प्रभावी कार्याे से प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया गया। प्रभारी मंत्री जी द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये शिकायती बिन्दुओं से सम्बन्धित गम्भीरता पूर्वक सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मंशानुरूप कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों से जनपदवासियों को संतृप्त किया जाय।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, अन्य जनप्रतिनिधिगण व समस्त जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jul 28 2026, 16:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1