आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा को नहीं लगानी होगी दौड़
*कालीन नगरी के विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के लिए दूसरे जनपदों को नहीं जाना पड़ेगा*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जल्द ही काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में बीसीए, बीबीए, बीजेएमएसी, बीएससी कृषि, कंप्यूटर साइंस समेत कई रोजगार पाठ्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। समय के साथ ही धन की भी बचत होगी।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिनों हुई बैठक में इसका अनुमोदन किया गया था। 2027-28 से विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई के लिए सहमति भी प्रदान किया। स्नातक और स्नातकोत्तर में कक्षा संचालन की स्वीकृति दिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में पढ़ने के लिए नहीं जाना होगा। स्नातक, परास्नातक संग रोजगार परक पढ़ाई भी विद्यार्थी यहीं कर सकेंगे। जिससे कैंपस सेलेक्शन में छात्र-छात्राएं चयनित होंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीएससी (कृषि, कंप्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, स्टैटिस्टिक्स एंड डेटा साइंस, बायोकैमिस्ट्री), बीसीए, बीबीए और बीजेएमसी जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।
आगामी सत्र से विधि संकाय, फार्मेसी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (गायन, वादन एवं नृत्य) और इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा व्यवस्था, पाठ्यक्रमों की स्थिति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को लेकर भी मंथन किया गया।.
बीसीए, बीबीए, बीजेएमएसी, बीएससी कृषि, कंप्यूटर साइंस की मिलेंगी जल्द सुविधाएं
Jul 28 2026, 16:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1