/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz गोपीगंज मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर का होगा जीर्णोद्धार:समिति गठित, रास्ते की समस्या सुलझेगी और सावन में पूजा होगी Bhadohi
गोपीगंज मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर का होगा जीर्णोद्धार:समिति गठित, रास्ते की समस्या सुलझेगी और सावन में पूजा होगी

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। गोपीगंज स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर के जीर्णोद्धार और समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक साध्वी मां राजलक्ष्मी मंदा के नेतृत्व में सावन के पहले सोमवार को मंदिर परिसर में हुई, जिसमें नगर के संभ्रांत नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में मंदिर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई, जिनमें आने-जाने के रास्ते का अभाव और नियमित पूजा-पाठ की कमी शामिल थी। इन मुद्दों को हल करने और मंदिर को नए सिरे से विकसित करने पर जोर दिया गया।
सर्वसम्मति से मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। इसके लिए 10 सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति सभी के सहयोग से मंदिर के लिए सुगम रास्ता बनाने और अन्य समस्याओं को मिलकर सुलझाने का कार्य करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि पूरे सावन माह मंदिर में विशेष पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलेगा। इस अवसर पर गोपीगंज नगर पालिका चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता केसरवानी, गुड्डू माली, रत्नेश्वर त्रिपाठी, प्रांजल पांडेय, विवेक पांडेय, हर्ष पांडेय, अवनीश पांडेय, आकाश तिवारी, अवनीश तिवारी, प्रकाश दुबे, अभिषेक कुमार, मनीष पांडेय,रंजीत राय, हर्ष मिश्रा, घनश्याम, सतीश गुप्ता, अनुज पांडेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
ज्ञानपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार:चोरी का मोबाइल, साइकिल और नकदी बरामद, घर में घुसकर की थी वारदात*
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, साइकिल और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में की गई।
ज्ञानपुर थाना पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त को घाटमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी थाना ज्ञानपुर में पंजीकृत मु०अ०संख्या 198/26 धारा 305 बीएनएस से संबंधित विवेचना के दौरान हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रात करीब 3:30 बजे ज्ञानपुर तहसील के पीछे एक मकान में घुसकर चोरी की थी। उसने वहां से एक साइकिल, एक गैस सिलेंडर, एक मोबाइल और चार्जर चुराया था। चोरी के बाद वह पाली की तरफ भाग गया था। उसने घाटमपुर पुलिया पर एक व्यक्ति को 1100 रुपये में गैस सिलेंडर बेच दिया था।
आरोपी की पहचान कार्तिक उपाध्याय पुत्र स्व० भवानी प्रसाद के रूप में हुई है, जो ग्राम मिल्की, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही का निवासी है। उसका अस्थाई पता ग्राम नरपतपुर, थाना चौरी, जनपद भदोही है। पुलिस ने उसके पास से सैमसंग गैलेक्सी ए-13 मोबाइल, एक काले रंग की एवन साइकिल और 650 रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस मामले में दर्ज मु०अ०सं० 198/2026 धारा 305(ए) बीएनएस की विवेचना के दौरान चोरी का सामान बरामद होने पर धारा 317(2) और 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह यादव, हेड कांस्टेबल लालजी और कांस्टेबल मिथुन कुमार की टीम शामिल थी।
सड़क दुर्घटना के बाद घायल का मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने चोरी का VIVO मोबाइल फोन किया बरामद

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति का मोबाइल फोन चुराकर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया VIVO कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में की गई।
शिकायतकर्ता ने 31 मई 2026 को ऊँज थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि एक अज्ञात XUV-300 वाहन के चालक ने लापरवाही से स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक और उसके साथियों ने घायल का मोबाइल फोन छीन लिया, अभद्रता की और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस तहरीर के आधार पर थाना ऊँज में मु0अ0सं0 64/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 31 मई 2026 को वह अपनी XUV गाड़ी से कैमूर (बिहार) से घर लौट रहा था। ऊँज थाना क्षेत्र में उसकी गाड़ी से एक स्कूटी सवार व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के बाद उसने घायल व्यक्ति का VIVO कंपनी का मोबाइल फोन उठा लिया और अपने पास रख लिया। आरोपी की निशानदेही पर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित हिसामपुर परसाखी निवासी इंगला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का VIVO मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त XUV वाहन (संख्या UP73 AK 5190) को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।
इस मामले में दर्ज मु0अ0सं0 64/2026 की विवेचना के दौरान चोरी का मोबाइल बरामद होने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र बौद्ध, कांस्टेबल जुबैर खां और कांस्टेबल सुनील प्रजापति शामिल थे। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में की गई।
आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा को नहीं लगानी होगी दौड़
*कालीन नगरी के विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के लिए दूसरे जनपदों को नहीं जाना पड़ेगा*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जल्द ही काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में बीसीए, बीबीए, बीजेएमएसी, बीएससी कृषि, कंप्यूटर साइंस समेत कई रोजगार पाठ्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। समय के साथ ही धन की भी बचत होगी।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिनों हुई बैठक में इसका अनुमोदन किया गया था। 2027-28 से विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई के लिए सहमति भी प्रदान किया। स्नातक और स्नातकोत्तर में कक्षा संचालन की स्वीकृति दिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों में पढ़ने के लिए नहीं जाना होगा। स्नातक, परास्नातक संग रोजगार परक पढ़ाई भी विद्यार्थी यहीं कर सकेंगे। जिससे कैंपस सेलेक्शन में छात्र-छात्राएं चयनित होंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीएससी (कृषि, कंप्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, स्टैटिस्टिक्स एंड डेटा साइंस, बायोकैमिस्ट्री), बीसीए, बीबीए और बीजेएमसी जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

आगामी सत्र से विधि संकाय, फार्मेसी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (गायन, वादन एवं नृत्य) और इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा व्यवस्था, पाठ्यक्रमों की स्थिति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को लेकर भी मंथन किया गया।.

बीसीए, बीबीए, बीजेएमएसी, बीएससी कृषि, कंप्यूटर साइंस की मिलेंगी जल्द सुविधाएं

टोल बचाने की जुगत में संपर्क मार्ग का सहारा, राजस्व का नुकसान, दुर्घटना की आशंका*
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। टोल बचाने की जुगत में लगे भारी वाहन जिले की संपर्क सड़कों को खराब कर रहे हैं। लालानगर टोल से बचने के लिए वे एक तरफ तो औराई चौराहे से ही अंदर का रास्ता अपना लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऊंज नहर का रास्ता पकड़ कर अंदर जाते हैं। जिले की अंदर की सड़कों पर भारी वाहनों के आने से एक तरफ सड़क खराब हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना की आशंका भी रहती है। जिले में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर में टोल प्लाजा है। इस हाईवे से हर दिन करीब नौ से 10 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसमें करीब 60 फीसदी भारी वाहन होते हैं। हाईवे से गुजरने वाले तमाम वाहन चालक ऐसे हैं, जो आते-जाते अंदर की सड़कों से भी भलीभांति परिचित हो चुके हैं।

ऐसे में वे टोल बचाने के चक्कर में अंदरूनी सड़कों का सहारा लेते हैं। वाराणसी की तरफ से आने वाले भारी वाहन औराई चौराहे से कट लेकर भदोही-औराई मार्ग पकड़ लेते हैं और असनाव बाजार से ज्ञानपुर हॉस्टल चौराहे का मार्ग अपना लेते हैं और ज्ञानपुर बाजार से होते हुए गोपीगंज या फिर नहर मार्ग पकड़कर चले जाते हैं।

आए दिन इस तरह के वाहनों का आना-जाना होता है। इसी तरह प्रयागराज की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी ऐसा करते हैं। इसके अलावा लालानगर, ऊगापुर नहर समेत अन्य मार्गों का भी वाहन चालक इस्तेमाल करते हैं। इससे राजस्व का नुकसान तो होता ही है। भारी वाहनों के बस्तियों में प्रवेश से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भारी वाहनों को अंदर के मार्ग पर आने से रोकने के लिए कई बार लोहे एंगल इत्यादि संपर्क मार्ग पर लगाए गए, लेकिन वाहन चालक उसे भी तोड़ देते हैं।

बाजार से होकर अक्सर बड़े वाहन ज्ञानपुर की तरफ जाते हैं या उधर से आते हैं। इससे बाजार में भीड़ वाले बाजार में दुर्घटना की आशंका रहती है। इसे रोकने की जरूरत है। - राजू गौतम, असनाव बाजार।
अंदर की सड़कों पर भारी वाहनों के आने से सड़कें भी खराब होती हैं, क्योंकि इनकी क्षमता भारी वाहनों को सहने की नहीं होती है। इसकी शिकायत के साथ ही सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री को पत्र भी भेजा था। - राहुल सिंह, बभनौटी।

टोल बचाने के चक्कर में कई भारी वाहन असनाव से न आकर उगापुर व लालानगर वाले रोड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आगे नो एंट्री रहती है और किसी हाल में आगे नहीं जाने दिया जाता। जिससे वे खड़े रहते हैं। इसको लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया है। वहीं एनएचएआई को हाईगेज लगाने को कहा गया है, क्योंकि यह मूल समस्या एनएचएआई की है। - राकेश सिंह, यातायात प्रभारी।
वैश्विक अस्थिरता के बीच ऊन की कीमतों में उछाल, निर्यातकों पर असर

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। खाड़ी देशों में युद्ध के माहौल से कालीन उत्पादन में एक साथ कई समस्या खड़ी हो गई है। पहले से ही ट्रंप के टैरिफ से अब तक उबरने की जद्दोजहद कर रहे कालीन उद्यमियों के सामने ऊनी यार्न की बढ़ती कीमतों ने निर्यातकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। एक ओर उत्पादक परेशान हैं, तो दूसरी ओर यार्न व्यावसायी भी त्रस्त हैं। इस समय यार्न (काती) की कीमतों में करीब 15 से 20 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है। भारतीय कालीनों में अधिकतर ऊलेन यार्न आयातित होता है। जिसमें प्रमुख रूप से चीन, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और रूस से सर्वाधिक ऊनी धागा आयात होता है। इसके अलावा सीरिया, सऊदी अरब और मंगोलिया, इंडोनेशिया, टर्की, मिस्र, समेत मिडिल ईस्ट के अन्य देशों से भी भारत ऊनी धागे का आयात करता है। उसी समय अमेरिकी इस्राइल सेनाओं द्वारा ईरान के साथ युद्ध में कूद जाने से ऊन का आयात बाधित हो गया। जिससे विदेशों से भारत आ रहे ऊन के ट्रांसपोर्टेशन में दिक्कतें शुरू हो गई। युद्ध का असर रहा कि शिपिंग एजेंटों ने 20 फीसदी तक ट्रांसपोर्टेशन खर्चों में बढ़ोतरी कर दी। यह बोझ भी निर्यातकों पर ही पड़ रहा है। भारतीय काती सप्लायर्स ऊनी धागे का चीन कनेक्शन भी गिना रहे हैं। निर्यातकों का यह भी कहना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में अस्थिरता का माहौल बना रहेगा, तब तक कीमतें नीचे नहीं आएगी।
फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाला गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने पेशेवर जमानतदार को पकड़ा, गंभीर अपराधियों को दिलाता था रिहाई
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गंभीर अपराधों के अभियुक्तों की जमानत कराने वाले एक पेशेवर जमानतदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लालजी पुत्र सरजू, निवासी केशवपुर, थाना ज्ञानपुर के रूप में हुई है।
लालजी पर आरोप है कि वह आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से एक ही संपत्ति को बार-बार बंधक के रूप में प्रस्तुत करता था। इसके लिए वह फर्जी शपथ पत्र, फर्जी खतौनी और अन्य कूट रचित दस्तावेज तैयार करता था। इन जाली दस्तावेजों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वह गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों को जमानत पर रिहा करवाता था, जिसके बाद अभियुक्त अक्सर फरार हो जाते थे।
मामले का खुलासा तब हुआ जब उप-निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (थाना ज्ञानपुर) अपनी टीम के साथ माननीय न्यायालय द्वारा स्वीकृत एक जमानत के सत्यापन हेतु ग्राम केशवपुर और लखनो पहुंचे। स्थानीय छानबीन और पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लालजी एक पेशेवर जमानतदार है और फर्जीवाड़े में लिप्त है।
जांच में पाया गया कि लालजी ने शातिर अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ राहुल सैनी पुत्र रण सिंह, निवासी आवादाग, थाना भवन, जनपद शामली, जो वर्तमान में जिला कारागार ज्ञानपुर में बंद है, के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह की तरह काम किया। उसने दुर्दांत अपराधियों को जेल से बाहर निकालने के लिए छल-कपट और साजिश के तहत कूट रचित सरकारी कागजात तैयार किए।
अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन और शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम आरटीओ ऑफिस के पास गश्त कर रही थी, तभी करीब 11:30 बजे मुख्यालय की तरफ आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी पहचान लालजी के रूप में हुई। वांछित अभियुक्त होने के कारण उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक श्यामनारायण यादव और कांस्टेबल अनुराग कुशवाहा शामिल थे। आरोपी लालजी की उम्र लगभग 56 वर्ष बताई गई है।
भदोही में मुठभेड़, दो अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार :लाखों की चोरी के आरोपी, हथियार और हेरोइन बरामद
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर एक ग्राहक सेवा केंद्र से लाखों रुपये की चोरी के आरोपी थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार, हेरोइन और चोरी की नकदी बरामद की है।

यह मामला औराई थाना क्षेत्र का है। 11/12 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक ग्राहक सेवा केंद्र की छत की जाली तोड़कर 4,80,000 रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। केंद्र संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण के लिए एक अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में औराई पुलिस और स्वाट टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इमरान और शाकिर उर्फ अण्डा नामक दो अंतरजनपदीय शातिर चोर, जिनके पास अवैध हथियार और कारतूस भी हो सकते हैं, क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों और जनपदों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।

इस सूचना पर माधव सिंह रेलवे स्टेशन के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। यहां पुलिस मुठभेड़ के दौरान औराई थाने में दर्ज मु0अ0सं0 304/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र बाबू (निवासी 60 फुटा रोड समर गार्डेन कॉलोनी, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ) और शाकिर उर्फ अण्डा पुत्र यासीन (निवासी दरबार मोहल्ला कस्बा लावड, थाना इंचौली, मेरठ) को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, 4.84 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल फोन और मु0अ0सं0 304/26 से संबंधित चोरी के 3600 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
*टीम-1.* राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना औराई, उ0नि0 अजय कुमार ओझा, कां0 रंजीत सिंह, का0 वैभव सिंह,चालक हे0का0 एकलाख खान थाना औराई जनपद भदोही
*टीम -2.* निरीक्षक अपराध शेतांषु शेखर पंकज, उ0नि0 श्याम जी यादव, उ0नि0 अजय कुमार ओझा, हे0का0 कमलेश यादव, का0 पवनेश राय, का0 शेषनाथ थाना औराई जनपद भदोही।
*टीम - 3.* उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल, हे0कां0 राधेश्याम कुशवाहा, हे0कां0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव, हे0कां0 बृजेश सूर्यवंशी,हे0कां0 नागेन्द्र यादव, कां0 गोपाल खरवार, कां0 नीरज यादव, कां0 राघवेन्द्र कुशवाहा,कां0 मन्नू सिंह, कां0 सुनील पाल, कां0 सुनील कन्नौजिया,कां0 हिमांशु सिंह, कां0 दीपक यादव, कां0 प्रत्युष पाठक समस्त सर्विलांस/स्वाट टीम।