/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz प्रशासन का अलर्ट मोड,22 बाढ़ चौकियां सक्रिय, कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी* Bhadohi
प्रशासन का अलर्ट मोड,22 बाढ़ चौकियां सक्रिय, कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी*
*गंगा, वरुणा से सटे 193 गांवों संवेदनशील की श्रेणी में शामिल, गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से अभी करीब 11 मीटर नीचे*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। बारिश शुरु होने के साथ ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर सभी 22 बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। इसमें एक कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट, तीन तहसील, छह ब्लॉकों में स्थापित किए गए हैं। बाढ़ प्रभावितों के लिए चौकियों के आसपास शरणालय स्थल भी बनाए जा रहे हैं। जहां बाढ़ प्रभावितों को ठहराया जाएगा।

जिले में गंगा तट इलाका करीब 35 से 40 किमी क्षेत्र में है। इनमें कई गांव ऐसे हैं, जहां गंभीर रूप से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। खास तौर पर डीघ ब्लॉक के कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा, इटहरा और मवैया थानसिंह, हरिरामपुर गांव बाढ़ की दृष्टिकोण से अति संवेदनशील की श्रेणी में चिह्नित हैं।


मानसून की बारिश इस बार करीब 20 दिन विलंब से शुरू हुई है। अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु 80.200 मीटर से करीब 11 मीटर कम यानी 69.50 मीटर पर ही है। हालांकि प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।


बाढ़ से प्रभावित होने वाले 193 गांवों में विभागीय टीमों को समय-समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित लोगों के लिए 22 बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 22 बाढ़ चौकियों पर दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक कर्मचारी चौकी पर 12 घंटे मौजूद रहेगा।
जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। इसका नंबर 05414-250223 और 05414-250308 है। इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्य में मदद के लिए सभी छह ब्लॉक कार्यालयों और तीनों तहसीलों में बाढ़ राहत कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

यहां स्थापित की गई हैं बाढ़ चौकियां
औराई ब्लॉक में डेरवां, खमरिया, द्वारिकापुर, सहसेपुर, डीघ में धनतुलसी, लखनपुर, भदरांव, कटरा, इटहरा, कलिजरा, इनारगांव, बिहरोजपुर में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसी तरह सुरियावां विकास खंड के करियांव, अबरना, सांडा, रामनगर तथा भदोही में सर्रोई, मुंसीलाटपुर, तुलसीचक, मईहरदोपट्टी और ज्ञानपुर विकास खंड में रमईपुर, मतेथु, कसियापुर, श्रीकांतपुर व भगवानपुर में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।

प्रशासन की तरफ से क्या है तैयारी
कुल बनने वाली बाढ़ चौकियां- 22
बाढ़ राहत शिविर की संख्या - 22
अति संवेदनशील गांव- 12
संवेदनशील गांव- 193
छोटी नाव- 40
बड़ी नाव- 15
मझौली नाव- 10
मोटर बोट: तीन
कुल गोताखोर- 13

कटान से विस्थापित हो चुके हैं कई परिवार
गंगा से सटे 46 गांवों में प्रशासन की नजर रहती है। हालांकि सबसे ज्यादा छेछुआ, भुर्रा, मवैयाथान सिंह, नारेपार, इटहरा आदि गांव प्रभावित होते हैं। छेछुआ, भुर्रा में कई परिवार तो दो दशक में विस्थापित हो चुके हैं। 50 बिंद और 20 दलित परिवार भूमिहीन होकर बेघर हो चुके हैं। छेछुआ गांव के बिनोद सिंह, रामू सिंह, जितेंद्र सिंह, श्यामू सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि की बहुत अधिक जमीन कटान में जा चुकी है। हर साल आने वाली बाढ़ में एक से दो बीघे उपजाऊ जमीन गंगा में समा जाती है।



गंगा का जलस्तर अभी काफी कम है। तटवर्ती गांवों के लिए कोई दिक्कत नहीं है। सभी 22 बाढ़ चौकियां सक्रिय की जा चुकी हैं। कंट्रोल रूम भी चालू है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, पूर्ति समेत अन्य विभागों को दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं। - शुभांगी शुक्ला, एडीएम।
*भदोही में FMD टीकाकरण अभियान का आठवां चरण शुरू: जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने 2.18 लाख पशुओं के लिए वाहन रवाना किए*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का बुधवार को शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से 10 टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पशुओं को इस संक्रामक और आर्थिक रूप से हानिकारक बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 2,18,650 गोवंश और महिषवंश पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शासन द्वारा 2.09 लाख एफएमडी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं, और शेष आवश्यकता की पूर्ति समय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्ययोजना तैयार है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल सचान ने बताया कि टीकाकरण कार्य पूर्व निर्धारित माइक्रो प्लान के अनुसार होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत और पशुपालक तक पहुंचकर पात्र पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपनी टीम के गांव पहुंचने पर अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं और अभियान में सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर टीकाकरण है। इससे पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, दुग्ध उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता और पशुपालकों को आर्थिक हानि से बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की नोडल अधिकारी उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. गीता, विभाग के कर्मचारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने जनपद में एफएमडी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
*भदोही में 107 खोए मोबाइल फोन बरामद:19.26 लाख रुपये के फोन मालिकों को वापस सौंपे गए*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत 19 लाख 26 हजार रुपये है। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर भदोही जनपद में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के खोए हुए मोबाइलों को ढूंढकर उनके मालिकों तक पहुंचाना है।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने जनपद के सभी थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के निर्देश दिए थे। शिकायतें प्राप्त होते ही IMEI नंबर और संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाती है। इसके बाद पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, जैसे सिम नंबर और लोकेशन, का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई की जाती है।

जनसुनवाई और डायल 112 जैसे माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी लगातार प्रयास किए गए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने इन मोबाइलों को उनके मालिकों को सुपुर्द किया।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल मालिकों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक भदोही और जनपदीय पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की।

बरामद किए गए मोबाइलों का थानावार विवरण इस प्रकार है: ज्ञानपुर-24, गोपीगंज-16, कोईरौना-07, भदोही-13, चौरी-08, औराई-15, ऊँज-04, सुरियावां-17, दुर्गागंज-03। कुल योग 107 मोबाइल फोन।
*खेल संसाधनों से लैस होगा स्टेडियम*

*मार्च -27 तक हैंड‌ओवर करने के लिए शासन से मिला है समय*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर को आवश्यक खेल संसाधनों से लैस करने की योजना पर तेजी के साथ काम हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दिसंबर तक रेसलिंग हाल,बाक्सिंग हाल व एडवांस जिम जैसी सुविधाओं से स्टेडियम लैस हो जाएगा। शासन द्वारा अधिकृत निर्माण एजेंसी यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की देखरेख में रेसलिंग बाक्सिंग हाल और एडवांस जिम के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। एडवांस जिम के लिए भवन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। शासन ने कार्यदायी स्थान को मार्च -27 तक कार्य सम्पन्न कर हैंड‌ओवर करने के लिए समय सीमा निर्धारित की है लेकिन जिस गति से कार्य चल रहा है। उसे देखते हुए नवंबर - दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए शासन ने 12.51 करोड़ रुपए पहले ही अवमुक्त कर दिया था। जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने व समस्त स्टेडियम को खेल संसाधनों से लैस करने के लिए शासन गंभीर है। इस दिशा में खेल निदेशालय के माध्यम से समस्त जनपदों से प्रस्ताव मांगा गया था। पहले चरण में प्रेषित 17 करोड़ के स्टीमेट में तीन खेलों के लिए 12.51 करोड़ स्वीकृत कर शासन ने धन आवंटित किया है। जबकि दूसरे चरण में स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए शेड निर्माण, सीटिंग व्यवस्था, खेल प्रशिक्षकों के लिए आवासीय भवन के निमार्ण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।


पूर्व में 35 करोड़ का डीपीआर तैयार किया था। जिसे खेल निदेशालय को भेज गया था। खेल निदेशालय ने यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को निर्माण एजेंसी नामित करते हुए स्टेडियम में बाॅक्सिंग हाल, रेसलिंग हाल और एडवांस जिम के निर्माण को वरीयता के तौर पर कराने का निर्देश दिया है। रेसलिंग हाल ,बाक्सिंग हाल और एडवांस जिम के लिए भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि नवंबर दिसंबर तक कार्य पूरा हो जाएगा।
*बारिश के बाद सब्जियों बढ़े दाम, बिगड़ा रसोई का जायका*

*शिमला मिर्च,प्याज, लहसुन,पालक व धनिया जैसे स्वाद बढ़ाने वाले सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दामों में उछाल देखा जा रहा है। खासकर हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। अदरक, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, पालक समेत धनिया और मूली जैसी स्वाद बढ़ाने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ाया है। हरी सब्जियों के दामों में 10 दिनों के अंतराल में प्रति किलो के अनुसार 10 से लेकर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मानसून के आने के बाद से भले ही अपेक्षानुरूप बारिश नहीं हुई है, लेकिन मानसून आते ही सब्जियों दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का मानना है कि बारिश होने के बाद सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हुई है। इससे दामों में तेजी आई है। भिडिऊरा के किसान सुभाष दूबे ने बताया कि जून में आंधी पानी में सब्जी की फसल नुकसान हो गई थी, जो सब्जी पीछे से बोई गई है, अभी उसमें फली नहीं आ रही है। ज्ञानपुर के सब्जी विक्रेता अशोक मौर्या ने बताया कि सब्जी महंगी मिल रही है। 15 दिन पहले जो हरी सब्जी 30 रुपये किलो थी। वह अब 40 रुपये बिक रही है।


बारिश के बाद क्यों बढ़ जाते हैं सब्जियों के दाम
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश के बाद सब्जियों के दाम इसलिए बढ़ जाते हैं क्योंकि खेतों में जलभराव से फसलें सड़ने लगती हैं और मंडियों तक सब्जियों की आवक कम हो जाती है।



एक नजर सब्जियों के नए व पुराने दामों पर
सब्जी - पहले - अब
लौकी - 20 - 30
हरी मिर्च - 40 - 90
शिमला - 100 - 110
अदरक - 150 - 190
धनिया - 100 - 180
गाजर - 50 - 60
प्याज - 20 - 40
लहसुन - 150 - 200
भदोही में AAP का प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग:93 पेपर लीक पर विरोध, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में अब तक 93 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य खतरे में है। यह प्रदर्शन मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के 21 दिवसीय अनशन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया।मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर थे। उनकी मुख्य मांग थी कि नीट पेपर लीक मामले के कारण मानसिक तनाव झेल रहे छात्रों को न्याय मिले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा दें। उन्होंने करोड़ों युवाओं की आवाज उठाई, जिनका भविष्य '93 पेपर लीक' जैसी घटनाओं के कारण बर्बाद हो गया है। दुख की बात है कि 21 दिनों के संघर्ष के बाद भी भारत सरकार और प्रधानमंत्री ने उनसे कोई बात नहीं की।इस बीच, 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर अचानक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। 21 दिनों के अनशन के कारण कमजोर हो चुके सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि 20 जुलाई को संसद सत्र शुरू होने पर सोनम वांगचुक ने देश की जनता और युवाओं के साथ 'संसद मार्च' की घोषणा की थी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया गया ताकि इस आंदोलन को खत्म किया जा सके। इसी दौरान कार्यकर्ता अभिजीत दीपके को भी हिरासत में ले लिया गया।AAP कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तुरंत लिया जाए। उन्होंने सोनम वांगचुक और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज तथा जबरन कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।इसके अतिरिक्त, कार्यकर्ताओं ने देश के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए 'पेपर लीक' के खिलाफ सख्त कानून बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीतियां बनाने की मांग की। उन्होंने जंतर-मंतर जैसी जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा पर भी जोर दिया।इस मौके पर पंकज कुमार एडवोकेट, सुरेश यादव, श्यामसुंदर मौर्य, विनय कुमार बिंद, राजधर बिंद, संदीप यादव, महेंद्र पाल, रोशन अली, बैजनाथ सरोज, प्रदीप मौर्या, सुल्तान असरफ, रामप्रसाद यादव, कमलेश गौतम, अरविंद सरोज, वीरेंद्र गौड़, खुर्शीद, अस्लम भाई, वरुण यादव, शिवचंद मौर्या, कमलेश, दिनेशपाल और सुरेश गौड़ सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
भदोही पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा:चोरी की CD DELUX बाइक बरामद, आरोपी वाराणसी का

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। गोपीगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की गई CD DELUX मोटरसाइकिल बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

घटना 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे हुई थी। प्रार्थी राकेश उपाध्याय, जो एक डिलीवरी बॉय हैं, की मोटरसाइकिल (नंबर: UP 62 Y 2808) बड़े शिव मंदिर के पास स्थित डिलीवरी ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में गोपीगंज थाने में मु0अ0सं0 310/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उपनिरीक्षक वीरेंद्र नाथ यादव अपनी टीम, जिसमें कांस्टेबल अखिलेश सरोज और कांस्टेबल दिलीप सिंह शामिल थे, के साथ मिर्जापुर तिराहा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चोरी के मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रामलीला मैदान, गोपीगंज में मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत रामलीला मैदान पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देख अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज प्रजापति (उम्र 25 वर्ष) पुत्र लालबहादुर प्रजापति के रूप में हुई है, जो वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर का निवासी है। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण संख्या UP 62 Y 2808 है, बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के साथ-साथ धारा 105 बीएनएसएस (BNSS) की प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। गोपीगंज पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर हवालात दाखिल कर दिया है और उसे जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अक्तूबर में एक्सपो के लिए बुकिंग खुलने का निर्यातकों का इंतजार
*अक्टूबर में भदोही में लगेगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। अक्तूबर महीने में भदोही में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो गोल्डन जुबली संस्करण होगा। गोल्डन जुबली आयोजन होने के नाते कालीन उद्यमियों को एक्सपो का बेसब्री से इंतजार है। एक्सपो में भाग लेने के लिए स्टाॅल की बुकिंग भले ही अब तक शुरू नहीं हो सकी है, लेकिन भाग लेने के लिए कालीन उद्यमियों ने तैयारी शुरू कर दी है। एक्सपो की आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) इस साल 50वां संस्करण होने के नाते खास बनाने की तैयारियों में जुटी है। बुकिंग के लिए कालीन निर्यातक इंतजार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह एक्सपो खास होगा। सीईपीसी भी इसे पहले से बेहतर बनाने के बारे में सोच रही है। अक्तूबर में आयोजित होने वाले एक्सपो के प्रति सकारात्मक रुझान का एक और कारण यह है कि गत मार्च महीने में एक्सपो जो नई दिल्ली में होनी थी, वह वैश्विक कारणों से नहीं हो सकी थी। इसलिए भदोही के एक्सपो के प्रति काफी उम्मीद है। नगर के प्रमुख निर्यातक एजाज अंसारी ने कहा कि भदोही में एक्सपो होने का लाभ यह है कि हमें स्टाल पर कालीन लाने व ले जाने में सहूलियत होगी। इसलिए इसमें भाग लेना तय है। बुकिंग के संबंध में परिषद के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने कहा कि अगस्त में परिषद के बोर्ड की बैठक होगी। जिसमे बुकिंग खोले जाने पर विचार के बाद बुकिंग खोली जाएगी।
भदोही विधायक जाहिद बेग जंतर-मंतर पहुंचे: सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के विधायक जाहिद बेग दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने यहां सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लिया और छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। हालांकि, इस दौरान उनकी सोनम वांगचुक से मुलाकात नहीं हो सकी।
जाहिद बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों और लोकतांत्रिक आंदोलनों के साथ खड़ी है। उन्होंने सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी उचित चिकित्सा और देखभाल की मांग की।
विधायक ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को लेकर देश और दुनिया में प्रश्न उठ रहे हैं। बेग ने लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों का समर्थन जारी रखने की बात दोहराई।
शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई: ज्ञानपुर नगर के शहीद पार्क में कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जय बाबा बर्फानी ग्रुप द्वारा रविवार को ज्ञानपुर नगर के शहीद पार्क में भारत के वीर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई।
ग्रुप के अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंगल पांडेय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
मोदनवाल ने कहा कि इस जयंती का उद्देश्य आने वाली युवा पीढ़ी को मंगल पांडेय के बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद दिलाना है। जय बाबा बर्फानी ग्रुप चाहता है कि लोग उनके त्याग को हमेशा याद रखें। इस कार्यक्रम में राकेश देवांशी, आकाश गुप्ता, मोनू और बच्चा पेंटर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।