/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz *बारिश के बाद सब्जियों बढ़े दाम, बिगड़ा रसोई का जायका* Bhadohi
*बारिश के बाद सब्जियों बढ़े दाम, बिगड़ा रसोई का जायका*

*शिमला मिर्च,प्याज, लहसुन,पालक व धनिया जैसे स्वाद बढ़ाने वाले सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दामों में उछाल देखा जा रहा है। खासकर हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। अदरक, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, पालक समेत धनिया और मूली जैसी स्वाद बढ़ाने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ाया है। हरी सब्जियों के दामों में 10 दिनों के अंतराल में प्रति किलो के अनुसार 10 से लेकर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मानसून के आने के बाद से भले ही अपेक्षानुरूप बारिश नहीं हुई है, लेकिन मानसून आते ही सब्जियों दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का मानना है कि बारिश होने के बाद सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक कम हुई है। इससे दामों में तेजी आई है। भिडिऊरा के किसान सुभाष दूबे ने बताया कि जून में आंधी पानी में सब्जी की फसल नुकसान हो गई थी, जो सब्जी पीछे से बोई गई है, अभी उसमें फली नहीं आ रही है। ज्ञानपुर के सब्जी विक्रेता अशोक मौर्या ने बताया कि सब्जी महंगी मिल रही है। 15 दिन पहले जो हरी सब्जी 30 रुपये किलो थी। वह अब 40 रुपये बिक रही है।


बारिश के बाद क्यों बढ़ जाते हैं सब्जियों के दाम
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश के बाद सब्जियों के दाम इसलिए बढ़ जाते हैं क्योंकि खेतों में जलभराव से फसलें सड़ने लगती हैं और मंडियों तक सब्जियों की आवक कम हो जाती है।



एक नजर सब्जियों के नए व पुराने दामों पर
सब्जी - पहले - अब
लौकी - 20 - 30
हरी मिर्च - 40 - 90
शिमला - 100 - 110
अदरक - 150 - 190
धनिया - 100 - 180
गाजर - 50 - 60
प्याज - 20 - 40
लहसुन - 150 - 200
भदोही में AAP का प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग:93 पेपर लीक पर विरोध, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में अब तक 93 पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य खतरे में है। यह प्रदर्शन मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के 21 दिवसीय अनशन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया।मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर थे। उनकी मुख्य मांग थी कि नीट पेपर लीक मामले के कारण मानसिक तनाव झेल रहे छात्रों को न्याय मिले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा दें। उन्होंने करोड़ों युवाओं की आवाज उठाई, जिनका भविष्य '93 पेपर लीक' जैसी घटनाओं के कारण बर्बाद हो गया है। दुख की बात है कि 21 दिनों के संघर्ष के बाद भी भारत सरकार और प्रधानमंत्री ने उनसे कोई बात नहीं की।इस बीच, 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर अचानक भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। 21 दिनों के अनशन के कारण कमजोर हो चुके सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि 20 जुलाई को संसद सत्र शुरू होने पर सोनम वांगचुक ने देश की जनता और युवाओं के साथ 'संसद मार्च' की घोषणा की थी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया गया ताकि इस आंदोलन को खत्म किया जा सके। इसी दौरान कार्यकर्ता अभिजीत दीपके को भी हिरासत में ले लिया गया।AAP कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तुरंत लिया जाए। उन्होंने सोनम वांगचुक और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज तथा जबरन कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।इसके अतिरिक्त, कार्यकर्ताओं ने देश के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए 'पेपर लीक' के खिलाफ सख्त कानून बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीतियां बनाने की मांग की। उन्होंने जंतर-मंतर जैसी जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा पर भी जोर दिया।इस मौके पर पंकज कुमार एडवोकेट, सुरेश यादव, श्यामसुंदर मौर्य, विनय कुमार बिंद, राजधर बिंद, संदीप यादव, महेंद्र पाल, रोशन अली, बैजनाथ सरोज, प्रदीप मौर्या, सुल्तान असरफ, रामप्रसाद यादव, कमलेश गौतम, अरविंद सरोज, वीरेंद्र गौड़, खुर्शीद, अस्लम भाई, वरुण यादव, शिवचंद मौर्या, कमलेश, दिनेशपाल और सुरेश गौड़ सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
भदोही पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा:चोरी की CD DELUX बाइक बरामद, आरोपी वाराणसी का

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। गोपीगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी की गई CD DELUX मोटरसाइकिल बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

घटना 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे हुई थी। प्रार्थी राकेश उपाध्याय, जो एक डिलीवरी बॉय हैं, की मोटरसाइकिल (नंबर: UP 62 Y 2808) बड़े शिव मंदिर के पास स्थित डिलीवरी ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में गोपीगंज थाने में मु0अ0सं0 310/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उपनिरीक्षक वीरेंद्र नाथ यादव अपनी टीम, जिसमें कांस्टेबल अखिलेश सरोज और कांस्टेबल दिलीप सिंह शामिल थे, के साथ मिर्जापुर तिराहा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चोरी के मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रामलीला मैदान, गोपीगंज में मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत रामलीला मैदान पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देख अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज प्रजापति (उम्र 25 वर्ष) पुत्र लालबहादुर प्रजापति के रूप में हुई है, जो वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर का निवासी है। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण संख्या UP 62 Y 2808 है, बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के साथ-साथ धारा 105 बीएनएसएस (BNSS) की प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। गोपीगंज पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर हवालात दाखिल कर दिया है और उसे जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अक्तूबर में एक्सपो के लिए बुकिंग खुलने का निर्यातकों का इंतजार
*अक्टूबर में भदोही में लगेगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। अक्तूबर महीने में भदोही में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो गोल्डन जुबली संस्करण होगा। गोल्डन जुबली आयोजन होने के नाते कालीन उद्यमियों को एक्सपो का बेसब्री से इंतजार है। एक्सपो में भाग लेने के लिए स्टाॅल की बुकिंग भले ही अब तक शुरू नहीं हो सकी है, लेकिन भाग लेने के लिए कालीन उद्यमियों ने तैयारी शुरू कर दी है। एक्सपो की आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) इस साल 50वां संस्करण होने के नाते खास बनाने की तैयारियों में जुटी है। बुकिंग के लिए कालीन निर्यातक इंतजार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह एक्सपो खास होगा। सीईपीसी भी इसे पहले से बेहतर बनाने के बारे में सोच रही है। अक्तूबर में आयोजित होने वाले एक्सपो के प्रति सकारात्मक रुझान का एक और कारण यह है कि गत मार्च महीने में एक्सपो जो नई दिल्ली में होनी थी, वह वैश्विक कारणों से नहीं हो सकी थी। इसलिए भदोही के एक्सपो के प्रति काफी उम्मीद है। नगर के प्रमुख निर्यातक एजाज अंसारी ने कहा कि भदोही में एक्सपो होने का लाभ यह है कि हमें स्टाल पर कालीन लाने व ले जाने में सहूलियत होगी। इसलिए इसमें भाग लेना तय है। बुकिंग के संबंध में परिषद के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने कहा कि अगस्त में परिषद के बोर्ड की बैठक होगी। जिसमे बुकिंग खोले जाने पर विचार के बाद बुकिंग खोली जाएगी।
भदोही विधायक जाहिद बेग जंतर-मंतर पहुंचे: सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के विधायक जाहिद बेग दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने यहां सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लिया और छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। हालांकि, इस दौरान उनकी सोनम वांगचुक से मुलाकात नहीं हो सकी।
जाहिद बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों और लोकतांत्रिक आंदोलनों के साथ खड़ी है। उन्होंने सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी उचित चिकित्सा और देखभाल की मांग की।
विधायक ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को लेकर देश और दुनिया में प्रश्न उठ रहे हैं। बेग ने लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों का समर्थन जारी रखने की बात दोहराई।
शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई: ज्ञानपुर नगर के शहीद पार्क में कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जय बाबा बर्फानी ग्रुप द्वारा रविवार को ज्ञानपुर नगर के शहीद पार्क में भारत के वीर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई।
ग्रुप के अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंगल पांडेय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
मोदनवाल ने कहा कि इस जयंती का उद्देश्य आने वाली युवा पीढ़ी को मंगल पांडेय के बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद दिलाना है। जय बाबा बर्फानी ग्रुप चाहता है कि लोग उनके त्याग को हमेशा याद रखें। इस कार्यक्रम में राकेश देवांशी, आकाश गुप्ता, मोनू और बच्चा पेंटर सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
ज्ञानपुर गेस्ट हाउस के लिए 1.50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा:पुरानी तहसील में निर्माणाधीन भवन को मिलेंगी नई सुविधाएं

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ज्ञानपुर नगर की पुरानी तहसील में निर्माणाधीन राजकीय गेस्ट हाउस का सुंदरीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस गेस्ट हाउस के बनने से जिले में बाहर से आने वाले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ठहरने में सुविधा मिलेगी।

जिले में अब तक दो राजकीय गेस्ट हाउस हैं। इनमें से एक ज्ञानपुर नई तहसील के पास और दूसरा लालानगर टोल प्लाजा के पास हाईवे पर स्थित है। हाईवे पर स्थित राही पर्यटक गेस्ट हाउस की स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण शासन से आने वाले नोडल अधिकारी, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि ज्ञानपुर तहसील के पास वाले गेस्ट हाउस में रुकते हैं।

अक्सर एक ही दिन में दो बड़े अधिकारियों या मंत्रियों के आने पर ठहरने की व्यवस्था में दिक्कतें आती थीं। इन समस्याओं को देखते हुए पांच-छह साल पहले से ही नए राजकीय गेस्ट हाउस के निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी। गेस्ट हाउस का ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल बनकर तैयार हो चुका है। लोक निर्माण विभाग अब इसमें फर्नीचर, सोफा और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पूरी करने की तैयारी कर रहा है।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण संदीप सरोज ने बताया कि पुरानी तहसील परिसर में बन रहे इस तीसरे गेस्ट हाउस का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। फर्नीचर के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद एक से दो माह में इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा।
भदोही एएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया:आगामी श्रावण मेला 2026 की सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर भदोही में मुख्य कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी श्रावण मेला/कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों और कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
अधिकारियों ने प्रयागराज-भदोही भीटी बॉर्डर से वाराणसी-भदोही बाबूसरांय बॉर्डर तक के मार्ग का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, संपूर्ण कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस बल को मुस्तैद रहने और क्षेत्र में सुरक्षा ग्रिड को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले कांवड़ यात्रा मार्गों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण मुक्त कराएं। इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों ने पूर्व निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट्स, बैरिकेटिंग व्यवस्था और वाहनों के पार्किंग स्थलों की गहन समीक्षा की। यातायात प्रभारी को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्गों पर यातायात संचालन पूरी तरह व्यवस्थित रहे और भारी वाहनों का प्रवेश नियमों के अनुसार नियंत्रित किया जाए। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए, सीमावर्ती जनपदों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क और बेहतर तालमेल बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए बनाए सात केंद्र


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों के पंजीकरण और अग्रसारण के लिए जिले में सात विद्यालयों को केंद्र बनाए। इन केंद्रों के माध्यम से हाईस्कूल के करीब 2000 और इंटरमीडिएट के 2100 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र अग्रसारित किए जाएंगे।
जिले में 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 130 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राओं का आवेदन जमा किया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र निर्धारण के लिए कॉलेज भी ऑनलाइन विद्यालय जानकारी दे रहे हैं। अब व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए अग्रसारण केंद्र बना दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन पत्रों के सत्यापन और अग्रसारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी कहा गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गिर्दबड़गांव और सागररायपुर को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने व्यक्तिगत परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित केंद्रों पर समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, जिससे आवेदन पत्रों के पंजीकरण और अग्रसारण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
एक सीएचसी पर चार, तीन पर एक भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं

*जिले में पांच साल के 2.78 लाख बच्चे, एक डाॅक्टर पर 33 हजार की जिम्मेदारी*
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में स्वास्थ्य विभाग अपनी गणित के हिसाब से स्वास्थ्य केंद्रों पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाती है। जिले के छह सीएचसी में एक पर चार बाल रोग विशेषज्ञ हैं जबकि तीन पर एक भी नहीं हैं। इससे यहां आने वाले बच्चों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता। इससे अभिभावक को उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ता है। सीएचसी सुरियावां, भानीपुर, गोपीगंज में एक भी विशेषज्ञ नहीं है, जबकि भदोही सीएचसी पर चार विशेषज्ञों की तैनाती है। जिले में दो राजकीय, छह सीएचसी और 20 पीएचसी संचालित है। जहां फिजिशियन समेत विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिले में जीरो से पांच वर्ष तक के 2.75 लाख बच्चे हैं।महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद सृजित हैं। दोनों अस्पताल में दो-दो डॉक्टर हैं। 100 बेड सरपतहां में तीन के सापेक्ष दो डॉक्टर हैं। औराई सीएचसी पर तीन के सापेक्ष में दो, डीघ में एक की तैनाती है।

भदोही सीएचसी पर इकलौते ही चार विशेषज्ञ बीते छह महीने से तैनात हैं। यदि चिकित्सकों एक-एक सीएचसी की जिम्मेदारी दे दी जाए, तो व्यवस्थाएं बेहतर हो जाएगी। हर बच्चे को समय से उपचार मिलने लगेगा। यहां सुरियावां, भानीपुर, डीघ ग्रामीण अंचल की सीएचसी है। डीघ को छोड़कर सुरियावां, भानीपुर में एक भी बच्चों के डॉक्टर नहीं है। बच्चों को बीमारी होने पर निजी अस्पताल जाना अभिभावकों की मजबूरी है। इस लिहाज से एक डॉक्टर पर 33 हजार बच्चों की जिम्मेदारी है।


13 में 12 डॉक्टरों की शहर में तैनाती
2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी करीब 18 लाख है। तीन हिस्सा आबादी ग्रामीण अंचल में निवास करती है। लेकिन 12 बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती शहरों में है। ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के डॉक्टर की कुर्सी खाली है। सुरियावां सीएचसी पर रोजाना 25 से 30 बच्चों की ओपीडी होती है। गोपीगंज में पूर्व अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय बाल रोग विशेषज्ञ थे, लेकिन उन्हें जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है।

कहा कितने डॉक्टर की तैनाती:

डीघ - डॉ. राव

औराई - डॉ. अंबरीश सिंह

औराई - डॉ. राजीव पांडेय

भदोही - डॉ. राम आशीष सरोज

भदोही - डॉ. राम शृंगार कुशवाहा

भदोही - डॉ. राधेश्याम चौहान

भदोही - राजन कुमार भदोही

एमसीएच - डॉ. अजय तिवारी, डॉ. आशुतोष पांडेय

भदोही एमबीएस डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजेश रावत

100 बेड सरपतहां डॉ. सुशील शुक्ला डॉ. बीके मिश्रा

भदोही सीएचसी शहरी है। वहां पर चार सृजित पद के सापेक्ष तैनाती है। बाल रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण कुछ सीएचसी में तैनाती नहीं हो सकी है। शासन को लिखापढ़ी की गई है।- डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमओ