मुंबई यूथ कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
![]()
मुंबई। मुंबई यूथ कांग्रेस द्वारा न्याय सत्याग्रह एप्सटीन फाइल के खिलाफ किए जा रहे पांच दिवसीय न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में आज मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर मुंबई सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा ने केंद्र सरकार तथा महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार विश्व के तानाशाह ट्रंप के सामने बिक चुकी है । आज भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की कालागुजारी एप्सटीन फाइल में बंद है, उस फाइल को दबाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रंप के घुटनों पर अपने को समर्पित कर दिए हैं। ईरान हमारा हमेशा से साथी रहा है। आज भी उसी की मेहरबानी से तेल और गैस हमारे देश तक पहुंच रही है। परंतु प्रधानमंत्री इसराइल को फादरलैंड बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में चारों तरफ गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई का बोलबाला है। देश में बलात्कार हत्याएं चरम पर है, लेकिन यह सरकार केवल धन बटोरने में लगी है। क्योंकि हर साल किसी न किसी राज्य के चुनाव में इन्हें बागी नेताओं को खरीदना रहता है। यह सरकार देश को गुलामी की तरफ लेकर जा रही है। अगर अभी भी देश की जनता नहीं जागी तो देश बर्बाद हो जाएगा । साथ ही आज उन्होंने मुंबई कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के बाद मुंबई कांग्रेस की तरफ से मुंबई में कोई आंदोलन नहीं किया गया जबकि केवल आंदोलन यूथ कांग्रेस कर रही है। मुंबई कांग्रेस के कमान संभालने वाले नेता आखिर किसके इशारे पर कांग्रेस को खत्म करने पर लगे हैं । उन्होंने कहा कि दिल्ली हाई कमान इस पर जल्द से जल्द निर्णय ले वरना मुंबई मे कांग्रेस की स्थिति और खराब हो जाएगी उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता और पदाधिकारी थे, आज उन्हें साइड लाइन कर दिया गया है। यही कारण है कि मुंबई कांग्रेस में आज लोग आना नहीं चाहते हैं मुंबई सेवादल को 2 महीना हो गया डिसोल्व करके अभी तक नहीं कोई नियुक्ति नही की गई नहीं कोई कमेटी सेवादल की बनाई गई सेवादल को मुंबई से खत्म करने की बहुत बड़ी साजिश रची गई है मुंबई से सेवादल को समाप्त करने की प्लानिंग चल रही है ऐसा आरोप आज सतीश मनचंदा ने अपने संबोधन में लगाया। मुंबई कांग्रेस कार्यालय वीरान पड़ी है। इस मौके पर मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत सबरीन, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल, गणेश बाबू राव सेगर, बालासाहेब जाधव, जुबेर फारुखी ,अमनदीप सैनी, आसिफ खान, कमलेश यादव, शीतल म्हात्रे के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


ठाणे। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के आदेशानुसार भिवंडी में एक भव्य पदाधिकारी नियुक्ति एवं पद वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पांडे ने की । राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में आयोजित Think Tank by Nabomita के अप्रैल 2026 संस्करण में डॉ. मंजू लोढ़ा कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं। अपने स्पॉटलाइट सत्र में उन्होंने श्रोताओं को अपने विचारों, अनुभवों और काव्यात्मक अभिव्यक्ति से गहराई से प्रभावित किया। समाज सेवा, साहित्य और महिला सशक्तिकरण पर उनके दृष्टिकोण ने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए “चेंज मेकर एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड”, “हृदय सम्मान”एवं “स्वर श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें माननीय श्री रविंद्र साठे, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) एवं अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, के करकमलों से प्राप्त हुआ, जो उनके निरंतर सामाजिक योगदान और नेतृत्व का प्रतीक है।
मुंबई। चेंबूर (पूर्व) में तेजस नेत्रालय का शुभारंभ वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह नेत्रालय डॉ. नम्रता काब्रा (MBBS, MS, FIOF–USA, FAICO–Cornea) के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया है। उन्हें 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा उन्होंने 20,000 से अधिक सफल नेत्र शल्यक्रियाएँ की हैं। उनकी विशेषज्ञता और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण इस केंद्र की विशेष पहचान है। तेजस नेत्रालय का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक, नैतिक मूल्यों और संवेदनशील सेवा भाव के साथ समाज को उन्नत, सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है।उद्घाटन समारोह में उपस्थित मान्यवरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की आज विशेष आवश्यकता है। तेजस नेत्रालय समर्पण, उत्कृष्टता और विश्वास के साथ व्यापक एवं मरीज-केंद्रित नेत्र सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ठाणे । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा डोंबिवली के तत्वाधान में नव कुंडी गायत्री महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन मुरबाड़ डोंबिवली में किया गया।जिसका आयोजन जन गण मन स्कूल, वंदे मातरम कॉलेज डोंबिवली, जे एम एफ फाउंडेशन, प्रेसिडेंट डॉक्टर राजकुमार कोल्हे, प्रेसिडेंट डॉक्टर प्रेरणा राजकुमार कोल्हे तथा श्रीमती संध्या पाटिल डोंबिवलीकर ने किया।दिव्य समारोह में श्री गायत्री माता,शिवलिंग,श्री गणेश एवं श्री दत्तगुरु की प्राण प्रतिष्ठा की गई जहां माहौल जयकारे से भक्तिमय हो गया।मंत्रोच्चार,यज्ञ की पवित्र अग्नि और उत्सव की तेज रोशनी में सभी ने अपने दिलों में शांति और संतुष्टि की अद्भुत भावना महसूस की।दिलचस्प बात यह है कि उस पल उपस्थित कई लोगों की आँखों से आँसू बहने लगे - दुःख के आँसू नहीं, बल्कि परम आनंद,भक्ति और दिव्य स्पर्श के आँसू।हर देवता के चेहरे पर अलग-अलग भाव देखकर ऐसा लग रहा था कि भगवान हमारे बीच अवतरित हो गए हैं।यह समारोह केवल एक अनुष्ठान नहीं था बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव था। उक्त समारोह में मुख्य रूप से श्रीमती डिंपल सिंह,सोनू सिंह,कुमारी आराध्या सिंह,चिरंजीव अर्चित सिंह,श्रीमती शांताबाई झोपे, श्रीमती स्मिता दळवी (कोकण ), श्रीमती शैलजा महाजन (खारघर),कवि अनिल कुमार गुप्ता 'राही' एवं संपूर्ण गायत्री परिवार सभासद डोंबिवली उपस्थित रहे तथा गायत्री स्वरूप श्रीमती संध्या पाटिल डोंबिवलीकर एवं विद्वान पंडित श्री स्वरूप एवं अनेक हृदयस्पर्शी आत्माओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
मुंबई। आर्य समाज, बोरीवली की ओर से डॉ. भारती संजीव श्रीवास्तव को "वैदिक साहित्य श्री" सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता उद्योगपति लालचंद तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ख्यातिलब्ध हास्य कवि महेश दुबे उपस्थित थे।कवयित्री श्रीमती गायत्री पाण्डेय बतौर सम्माननीय अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। डॉ.भारती संजीव श्रीवास्तव को यह सम्मान उनकी सुदीर्घ साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया। भारती का हिंदी भाषा के प्रति अटूट प्रेम रहा है। उनकी लेखनी में भाषा का संयम,भावों की गहराई और काव्य का संतुलन झलकता है। उनकी भाषा शैली मर्यादित, परिष्कृत और प्रभावशाली है। उनके पहले ही काव्य संग्रह ‘उसका सूरज’ को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया जाना उनके साहित्यिक कौशल और संवेदनशील दृष्टि का प्रमाण है। हाल ही में उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ‘निराला साहित्य में अभिव्यक्त जीवन दर्शन ‘ विषय पर पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की है। इस अवसर पर उन्होंने ने अपने शोध-यात्रा एवं रचना प्रक्रिया पर अपनी बात रखी। हास्य कवि महेश दुबे ने अपनी कविता के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को जमकर हँसाया। उन्होंने कहा, "हंसने और हंसाने वाला कभी स्वर्ग नरक में नहीं जाता क्योंकि वह जहां जाता है वही स्वर्ग बन जाता है ।" श्रीमती गायत्री पाण्डेय ने नारी सम्मान में अपनी कविता पढ़ी। इस अवसर पर शालिनी जोशी,अनीता गोठवाल, मुन्ना यादव 'मयंक', संजीव श्रीवास्तव आदि गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन कवि एवं आलोचक डॉ. जितेंद्र पाण्डेय ने किया। डॉ.पाण्डेय ने अध्यात्म और साहित्य की अभिन्नता पर अपनी बात रखी।संस्था के संस्थापक आचार्य प्रभारंजन पाठक ने उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k