डीएम के निर्देश पर खजनी तहसील के 32 गांवों में कैंप लगाकर अंश निर्धारण किया गया
![]()
गोरखपुर।जिलाधिकारी की समीक्षा में खजनी तहसील में अंश निर्धारण के कार्य में प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया। जिले की अन्य तहसीलों के सापेक्ष खजनी तहसील में अंश निर्धारण 72.82 प्रतिशत पायी गई, जिसके बाद असंतोषजनक प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील में अंश निर्धारण का कार्य शत प्रतिशत पूरा कराने के लिए नोडल अधिकारी व क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम समिति की उपस्थिति में खुली बैठक/कैंप लगाकर अंश निर्धारण का कार्य शत प्रतिशत पूरा कराने और आख्या प्रेषित करने का आदेश दिया गया।
17 जुलाई को एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह के निर्देश पर खजनी तहसील के 32 गांवों में खुली बैठक (कैंप) लगा कर अंश निर्धारण का कार्य किया गया।आदेश के अनुपालन में आज 17 जुलाई को खजनी तहसील क्षेत्र के पुरनहा गांव में लेखपाल अनुराग राय के साथ नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक प्रयागदीन ब्रह्मसारी गांव में लेखपाल मोहम्मद शमशाद के साथ नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक दुर्विजय नारायण त्रिपाठी रानीपुर में नीरज यादव के साथ रा.नि. राममिलन प्रजापति पाकड़घाट में अमिताभ रामानुजम व रा.नि रामप्रकाश पांडेय गोहली बसंत में विवेक सिंह के साथ धीरेन्द्र सिंह गहना गांव में राजीव रंजन शर्मा के साथ देवनारायण मिश्रा खजुरी में अमिताभ रामानुजम के साथ जगरनाथ मिश्रा मंझिली में प्रशांत उपाध्याय के साथ हरिप्रकाश श्रीवास्तव देवडारतुला में अविनाश दीक्षित के साथ बलिकरन यादव बढ़नी में गौरव सिंह के साथ महेंद्र प्रताप सिंह भदार खास में हर्षित सिंह के साथ रामरेखा पिपरी में प्रशांत तिवारी के साथ विद्यासागर बुधनापार बुजुर्ग में लेखपाल अश्विनी सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार हाटा खुर्द में विरेन्द्र सिंह के साथ संजय सिंह धुवहां में गगन जायसवाल के साथ गंगा प्रसाद मिश्र घेरवा में बबलू शाही के साथ संतोष गुप्ता ने कैंप लगाकर अंश निर्धारण किया।
इसी प्रकार 16 जुलाई को रापतपुर गांव में राकेश गुप्ता के साथ नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक प्रयागदीन टिकुलियाडांड़ में गगन जायसवाल, दुर्विजय नारायण त्रिपाठी समुदा में रितेश श्रीवास्तव, राममिलन प्रजापति कन्हौली में अमन सिंह, रामप्रकाश पांडेय भटौली में विवेक सिंह, धीरेन्द्र सिंह सरयां तिवारी में राजीव रंजन शर्मा देवनारायण मिश्रा कासिमपुर जिगिनी में रितेश त्रिपाठी जगरनाथ मिश्रा चौड़िया मसान में गौरव राज हरिप्रकाश श्रीवास्तव आशापार में अविनाश दीक्षित बलिकरन यादव गोनहा में पुनीत त्रिपाठी महेंद्र प्रताप सिंह ददौरा में विरेन्द्र सिंह रामरेखा भाटाडीहा में अश्वनी सिंह विद्यासागर ठाटी में मनु उपाध्याय अवधेश कुमार नारायनपुर भट्ट में रविकांत संजय सिंह बघैला गांव में सतीश कुमार सिंह के साथ गंगा प्रसाद मिश्र तथा बेलघाट में लेखपाल दुष्यंत यादव के साथ नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षक संतोष गुप्ता के साथ अंश निर्धारण का कार्य किया।
उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन में अपराह्न 2 बजे से क्षेत्र के कुल 32 गांवों में क्षेत्रीय लेखपालों के साथ नोडल अधिकारी राजस्व निरीक्षकों को भेज कर अंश निर्धारण का कार्य पूरा कराया गया है।
Jul 18 2025, 19:17