सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, सीएम नीतीश, विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई दिग्गज हुए शामिल
डेस्क : 14 मार्च को होली का पर्व है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में बीते शनिवार को बीजेपी सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की ओर से होली मिलन समारोह में का आयोजन किया गया।
![]()
पटना के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड परिसर में आयोजित इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार, विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार आदि शामिल हुए।
![]()
इस मौके पर रविशंकर प्रसाद और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री के साथ फूलों की होली खेली तथा उन्हें गुलाल लगाया।मुख्यमंत्री ने रविशंकर प्रसाद को गले लगाकर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में शामिल जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं आमजनों को भी मुख्यमंत्री ने होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलाकारों की ओर से होली गीत की प्रस्तुति दी गई।
Mar 09 2025, 11:48