बिहार कैबिनट विस्तार में इन क्षेत्रों की बढ़ी हिस्सेदारी, मंत्रिमंडल में इन्हें मिली जगह
डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीते बुधवार को महाशिवरात्रि के दिन नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार सरकार के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को जगह दी गई। मंत्री बनने वालों में सभी 7 विधायक भाजपा कोटे से हैं।
![]()
सबसे बड़ी बात यह है कि मंत्रिमंडल विस्तार में मगध, मिथिलांचल, सारण और तिरहुत की हिस्सेदारी बढ़ी है। मिथिलांचल और तिरहुत से दो-दो मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, कोसी, सारण और मगध से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। मिथिलांचल से जिवेश कुमार और संजय सरावगी को जगह दी गई है। वहीं, तिरहुत से राजू कुमार सिंह और मोतीलाल प्रसाद मंत्री बनाए गए हैं।
कोसी से विजय मंडल, सारण से कृष्ण कुमार मंटू और मगध (नालंदा) से डॉ. सुनील कुमार मंत्री बनाए गए हैं। विस्तार में शाहाबाद, अंग प्रदेश को जगह नहीं मिली है। हालांकि नीतीश कैबिनेट को देखें तो मगध, मिथिलांचल, सारण और तिरहुत क्षेत्र की ताकत बढ़ी है। अब मंत्रिमंडल में प्रदेश का कोई क्षेत्र छूटा नहीं है। सबको उचित व सम्मानजनक स्थान दिया गया है।
डॉ. दिलीप जायसवाल के जाने के बाद सीमांचल से एक मंत्री बनाकर उसकी हिस्सेदारी को बनाए रखा गया है। नए मंत्रियों में छह उत्तर बिहार, छह जबकि दक्षिण बिहार के केवल एक मंत्री हैं।
Feb 27 2025, 10:44