आजमगढ़:-दिल्ली  में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपाजनों में हर्ष,उड़े रंग गुलाल, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
  
 
 
 
  
    
   
    
     
      
       वी कुमार यदुवंशी
       
आजमगढ़।  दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र के पल्थी बाजार में दिल्ली प्रदेश में भाजपा की शानदार  जीत पर दीदारगंज भाजपा मंडल की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपाजनों ने एक दूसरे को रंगगुलाल लगा तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष मनीष सिंह बंटी ने दिल्ली त तथा अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की शानदार जीत पर कहा कि यह जीत प्रधान मंत्री मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी की नीतियों की जीत है। मैं दिल्ली प्रदेश के तथा मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल जिलाकोषाध्यक्ष भाजपा, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय सिंह, श्रीधर शुक्ल,सुबास गुप्ता,अजीत गौतम, राम सिंह, नूर आलम,अखिलेश राय, रमेश यादव, अभिषेक जायसवाल, शुभम सिंह, जमशेद अहमद, रामबृज यादव, रामचेत अकेला, अशोक मौर्य,इंद्रेश मौर्य, ओमकार चौहान, शुभम सिंह, अरविंद सिंह पिंटू, संदीप प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।
      
      
      
      
      
     
    
   
  
 
Feb 08 2025, 16:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.8k