बिहार विस उपचुनाव : राजद और जनसुराज ने जारी की स्टार प्रचारकरों की सूची*
![]()
![]()
डेस्क : बिहार विधानसभा के चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपना-अपना जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में राजद और जनसुराज की ओर से अपने-अपने स्टार प्रचारकरों की लिस्ठ जारी की गई है। वहीं राजद ने उप चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है। बीते गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार इस सूची में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,तेज प्रताप यादव, राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दूल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा, पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, सांसद मीसा भारती, संजय यादव, सुधाकर सिंह सहित कुल 40 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल है। वहीं जनसुराज ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पहला नाम पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती का है, जबकि प्रशांत किशोर का नाम सबसे नीचे रखा गया है। सूची में श्रीकृष्ण सिंह, देवेन्द्र प्रसाद यादव, सीताराम यादव, डॉ. एजाज अली, दुर्गा प्रसाद सिंह, मोनाजिर हसन, यदुवंश गिरी, बसंत चौधरी, प्रो. केसी सिन्हा, संतोष महतो, विनीता विजय, रामबली चन्द्रवंशी, आनंद मिश्रा, सकलदेव साहनी, वसीम अंसारी, अनुराधा यादव, छैला बिहारी का नाम है।










Oct 25 2024, 09:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.3k