अपराधी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे एक गिरोह के तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, शेरघाटी एएसपी ने की खुलासा
गया/शेरघाटी। अपराधिक घटना के अंजाम देने के मक्सद से इकट्ठा हुए अपराधियों के एक गिरोह के तीन सदस्य को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी खुलासा एएसपी शेरघाटी शौलेन्द्र सिंह ने आज प्रेस वार्ता कर की है।
प्रेस वार्ता को संबोधित कर एएसपी शेरघाटी ने बताया कि गुप्त सूचना पर आज आमस थाना की पुलिस पदाधिकारी एवं जवान की मदद से इलाके के गांव कलवन टोला आजाद बिगहा पहुंचने पर पुलिस को देख कुछ शख्स भागने की कोशिश करने लगे।
उक्त दरमियान सशस्त्र बल के द्वारा तीन लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए शख्स ने अपना नाम क्रमशः आमिर खान, पुत्र मरहुम अनवर खान सिहुली, रंजित कुमार, पुत्र स्व0 सरदार यादव कलवन, एवं विशाल सिंह, पुत्र स्व0 विनोद सिंह, साकिल गुनेरी थाना गुरूआ उजागर की है।
जिनके पास से देसी पिस्टल 1, कारतुस 11, मैगनिज 01, मोबाईल 04 के अलावा एक अदद दुपहिया वाहन बरामद हुए है। पूछे जाने पर अपराधियों ने बताया जब्त वाहन तुफानगंज निवासी की है जो अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए सभी अपराधियों की अपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है। शेष की तलाश का लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट: अरविंद कुमार सिंह।


गया/शेरघाटी। अपराधिक घटना के अंजाम देने के मक्सद से इकट्ठा हुए अपराधियों के एक गिरोह के तीन सदस्य को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी खुलासा एएसपी शेरघाटी शौलेन्द्र सिंह ने आज प्रेस वार्ता कर की है।

गया। बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के लिए द नेशनल रोड मैप पार्टी ऑफ इंडिया के तबरेज आलम ने पर्चा भरा है। मंगलवार की दोपहर नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। बेलागंज में विकास हो यही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
गया। बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेलागंज विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन मामले में राजद और जन सुराज के संयोजक समेत 100 अज्ञात लोगों पर बेलागंज थाना में केस दर्ज किया गया।
गया। बिहार के गया में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा ने जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव पर विवादित ब्यान दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष इशारे इशारे में सुरेंद्र प्रसाद यादव को बेलागंज का दानब बतलाया है।
गया। गया शहर के गोदावरी स्थित हम पार्टी कार्यालय में इमामगंज विधानसभा के हम प्रत्याशी दीपा मांझी ने सोमवार को शाम 7:00 बजे मीडिया से रूबरू होते हुए बोली की इमामगंज विधानसभा में जितने भी काम नहीं हो पाया है उसे मैं चुनाव जीत कर आने के बाद पूरा करूंगा। हमारे पिता सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा इमामगंज विधानसभा में कई योजनाओं को धरातल पर लाकर विकास का काम किया गया है और जो भी अधूरा काम रह गया है उसको मैं चुनाव जीतकर आने के बाद पहली प्राथमिकता में पूरा करूंगा।

गया. बिहार के गया में सोमवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. पुलिस संस्मरण दिवस कर्तव्य के दौरान शहीद हुए बिहार पुलिस के जवानों की याद में मनाया जाता है. गया के पुलिस केंद्र में मगध क्षेत्र आईजी क्षत्रनील सिंह और गया एसएसपी आशीष भारती इस मौके पर उपस्थित हुए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
गया। सेंट्रल रिव्यू टीम की जिला भ्रमण को लेकर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ एसएम त्यागराजन के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों की टीम अनुमंडलीय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। इस क्रम में सोमवार को सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार तथा डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार ने टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
गया। गया शहर के चंदौती स्थित संयुक्त कृषि भवन बाजार समिति के प्रांगण मे भूमि संरक्षण विभाग द्वारा "रबी फसल के उन्नत तकनीक" विषय पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलछाजन विकास 2.0 परियोजना क्षेत्र के 100 किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने आज यानी दिन रविवार को एक तीन पहिया वाहन को जप्त करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार की है।
Oct 22 2024, 20:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
117.7k