मौसम का मिजाज : बिहार में महसूस होने लगी ठंड की आहट, इन 15 शहरों का न्यूनतम पारा गिरा
डेस्क : बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पारा गिरने के साथ ठंड की आहट महसूस होने लगी है। रात में अब लोग एसी और कूलर से परहेज कर रहे हैं। रविवार को तापमान 19.5 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को 20 डिग्री, शुक्रवार को 21 डिग्री और गुरुवार को 20.5 डिग्री था। हालांकि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह का तापमान पिछले कुछ वर्षों के पारा से ज्यादा ही है।
बिहार में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह के दौरान राज्य का औसत अधिक तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता जो अभी 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं औसत न्यूनतम पारा जो कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान 20-21 डिग्री के था वह फिलहाल 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
इसी बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर को एक चक्रवात विकसित होने की संभावना जताई है। इसके चलते बिहार में 23 से 26 अक्टूबर तक कुछ जिलों में गरज- तड़क के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इसके प्रभाव से सूबे के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
15 शहरों का न्यूनतम पारा गिरा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना सहित 15 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी और मोतिहारी में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट भी आई। सबसे गर्म जिला 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज रहा। पटना के अधिकतम तापमान में भी 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।













Oct 21 2024, 09:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
70.9k