मंत्री दीपिका पांडेय से मिली अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोया परवीन, कृषि संबंधित समस्याओं को दूर करने की किया मांग
रामगढ।कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जोया परवीन गुरुवार को रांची में झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन विभाग के मंत्री दीपिका पांडे से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ जिला में कृषि कार्य से जुड़े समस्याओं से अवगत कराई। साथ ही क्षेत्र में सिंचाई में हो रही दिक्कतों को बताते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा की रामगढ़ जिले में कई ऐसे इलाके हैं जहां सिंचाई के लिए पानी की प्रयाप्त व्यवस्था कमजोर है। जिसे दुरुस्त करना एवं नए तालाबों का निर्माण सहित कई कृषि से जुड़े मामलों में मंत्री को ध्यान केंद्रित करवाई। साथ ही जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं को दूर करने की बात कही। इसपर मंत्री दीपिका पांडेय ने उनकी सभी समस्याओं को दूर करने की बात कही। मौके पर अल्पसंख्यक जिला महासचिव सब्बीर अंसारी, समाज सेवी अनिसुल हक, जिला उपाध्यक्ष मो आशिक सहित कई मौजूद थे।
6 hours ago