पाठ्य पुस्तक में कारगिल युद्ध पर अलग से अध्याय सुनिश्चित करे-सरदार पतविंदर सिंह
विश्वनाथ प्रताप सिंह,नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 25वीं के अवसर पर विद्यालय के पाठ्यपुस्तक में कारगिल युद्ध पर अलग से अध्याय सुनिश्चित करने व सड़क व अन्य स्थानो का नाम परमवीर चक्र से सम्मानित योद्धाओं के नाम से करने हेतु प्रार्थना पत्र स्पीड पोस्ट किया।
सरदार पतविंदर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र ने कहा कि कुछ दिन बाद 26 जुलाई को सारा देश कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाएगा विद्यालय के पाठ्य पुस्तक में आजादी के बाद देश की सेनाओं ने समृद्ध सैन्य परंपरा को अपने अदम्य साहस और पराक्रम से गौरवान्वित कर विभिन्न युद्धों के साथ ही कारगिल में भी विजय प्राप्त की, कारगिल युद्ध पर अलग से अध्याय जोड़ा जाए हमारे बच्चे कब तक मुगलों और अंग्रेजों के इतिहास ही पढ़ते रहेंगे।
Jul 23 2024, 19:54