टीकापुर बाजार में जलजमाव से आने जाने में परेशानी
के एम उपाध्याय ,निजामाबाद (आजमगढ़ )। टीकापुर मुख्य मार्केट में मार्ग पर जलजमाव के साथ कीचड़ से लोगों को आने जानें में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाजार वासियों का जीना दुश्वार हो गया है । फिर भी कोई सुनने वाला नहीं है। तहबरपुर की मुख्य बाजार टीकापुर है।जो टीकापुर - बैरमपुर पर स्थित है। टीकापुर तिराहे से सटा ब्लाक संसाधन केंद्र है। बाजार से जल निकासी हेतु पक्की नाली बनी हुई है। किन्तु जल निकासी की व्यवस्था अवरुद्ध हो जाने से बीआरसी मुख्यालय प्रांगण व बाजार में मार्ग पर बरसात का पानी मार्ग पर जमा हैं।
जिससे लोगों को आने जानें में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के आवा - जाही के फलस्वरूप गंदगी व कीचड़ युक्त पानी से लोगों के कपड़े खराब हो जाया करते थे।जल जमाव से टायफाइड, मलेरिया, तपेदिक जैसी जल जनित बिमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय होने के साथ - साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बीज गोदाम, आंगनबाड़ी कार्यालय, बैंक, कालेज के आलावा दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग है।
प्रति दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं पर इस तरफ किसी भी अधिकारी या राजनेता का नहीं है। टीकापुर गांव निवासी प्रभात कुमार राय ने बताया कि नाली अवरुद्ध व जलजमाव से निजात दिलाये जाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया। किन्तु समस्या समाधान तो दूर कोई अधिकार कर्मचारी मौके पर देखने तक नहीं पहुंचा। अशोक कुमार राय ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय से सटा हुआ। अधिकारी कर्मचारी बराबर आते जाते रहते हैं। शिकायत के वावजूद किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है।























आजमगढ़- जिले के फूलपुर नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के प्रतिनिधि स्व शिवप्रसाद जायसवाल की तीसरी पुण्य तिथि शुक्रवार उनके एल पीजे आदर्श इण्टर कालेज और कैफ़ी आज़मी पायनियर स्कूल में संयुक्त रूप से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
आजमगढ़- भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप के आखिरी दिन क्षेत्र के दर्जनों बालक बालिकाओं ने एकेडमी परिसर में उपस्थित होकर कुश्ती कबड्डी जूडो दौड़ आदि खेलों का का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समर कैंप में राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि इस बार समर कैम्प मौसम खराब व बारिश होने के कारण दूर तक प्रभावी नहीं हो सका। लेकिन जिस तरह से क्षेत्र एवं साथियों का सहयोग मिल रहा है। इसी तरह से अपने लोगों के सहयोग से इस ग्रामीण क्षेत्रों से भी राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर के खिलाडी बनाने का काम किया जाएगा। विषम परिस्थिति एवं संसाधनों के अभाव में भी बालक एवं बालिका खिलाड़ी जो संघर्ष कर रहे हैं यहीं आने वाले भविष्य में इतिहास बनाने का काम करेंगे।

Jul 08 2024, 10:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.1k