बिहार में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का आज होगा अधिकारिक एलान, गठबंधन में शामिल सभी दल के नेता रहेंगे मौजूद
डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद आज शुक्रवार बिहार के 40 सीटों के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस व वामदलों के बीच आधिकारिक रूप से सीट बंटवारे की घोषणा होगी। इसके लिए राजद के प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन की ओर से सवा 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस रखा गया है।
![]()
इस प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव व कांग्रेस एवं वामदलों के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दी।
बताते चले कि बिहार के 40 सीट में कई सीटों पर महागठबंधन के घटक दल राजद द्वारा अपने प्रत्याशियों को सिंबल दिया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को बैठक हुई। जिसमे बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए सीट बंटवारे पर अंतिम रूप से सहमति बन गयी है। गोपालगंज, वाल्मीकिनगर व शिवहर को लेकर गुरुवार को दो दौर की बैठकों में कांग्रेस व राजद नेताओं के बीच चर्चा हुई।
राजद ने पूर्णिया सीट कांग्रेस को देने से इपकार कर दिया है। जबकि, प्रदेश में कांग्रेस को 9 सीट देने की स्थिति में झारखंड में राजद के लिए पलामू व चतरा अथवा कोडरमा सीट की मांग रखी गयी है।













Mar 29 2024, 12:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
97.5k