बिहार में भद्रा मुक्त पूर्णिमा तिथि में 24 मार्च को हुआ होलिका दहन, उदयातिथि के अनुसार कल 26 मार्च को मनाई जायेगी होली

डेस्क : इस साल एकबार फिर होली दो दिन मनाया जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में जहां आज 25 मार्च को रंगो का त्योहार होली मनाया जा रहा है। वहीं बिहार में बीते रविवार की देर रात भद्रा मुक्त पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को होलिका दहन हुआ। वहीं आज दोपहर 12 बजे के तक पूर्णिमा होने होने की वजह से होली की शुरुआत होगी। उदयातिथि को मानने वाले लोग कल यानि 26 मार्च को होली मनाएंगे।
इधर राजधानी पटना में रविवार को भद्रा मुक्त पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को होलिका दहन श्रद्धा, भक्ति और होलियाना उत्साह में मनाया गया। रात साढ़े 11 बजे के बाद होलिका दहन का अगजा सर्वार्थ सिद्धि, लक्ष्मी, पर्वत, केदार, वरिष्ठ, अमला, उभयचरी, सरल और महापुरुष योग में जलाया गया।
घरों से निकलकर देर रात तक अगजा की पूजा करने लोग पहुंचे। उन्होंने अगजा में घर में तैयार बड़ी, बजका सहित अन्य पकवान डालकर पूजा की शुरुआत की। बाद में उन्होंने अगजा में अक्षत, रोली, चंदन, हल्दी आदि लगाया दीपक जलाकर आरती उतारी। अगजा में गोईठा और आम की लकड़ी के अलावा आटा, गुड़, कपूर, तिल,धूप, गुग्गल, जौ, घी, अर्पित कर सात बार परिक्रमा की गई और अपने परिजनों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
दोपहर बाद मनाएंगे होली
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूर्णिमा के ठीक अगले दिन होली मनाने का विधान है। पूर्णिमा सोमवार 25 मार्च दोपहर 12 बजे के बाद तक है। इसके बाद होली का मुहूर्त बन रहा है। बड़ी संख्या में लोग सोमवार दोपहर के बाद होली मनाएंगे, वहीं उदयातिथि को मानने वाले श्रद्धालु 26 को होली त्योहार मनाएंगे।
Mar 28 2024, 09:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
44.2k