लोकसभा चुनाव : जदयू ने अपने प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, जानिए किसे मिला टिकट
डेस्क ; राजधानी पटना से बड़ी खबर है। लोकसभा चुनाव के लिए जदयू ने आज रविवार को अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से वरिष्ठ नेता वशिष्ट नारायण सिंह ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इसमें जदयू ने अपने खाते में आई सभी 16 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।
![]()
लोकसभा चुनाव के लिए जदयू ने इस बार अपने 12 मौजूदा सांसदों को फिर से प्रत्याशी बनाया है। वहीं सीवान सीट से सांसद का टिकट गया है। वहां पार्टी ने विजया लक्ष्मी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस बार अतिपिछड़ा और पिछड़ा वर्ग पर बड़ा दांव खेला है। 16 उम्मीदवारों में सर्वाधिक 11 प्रत्याशी इन्हीं दो वर्गों से हैं। इसमें 6 पिछड़ा और 5 अतिपिछड़ा हैं। इसके अतिरिक्त तीन सवर्ण और 1 महादलित तथा 1 मुस्लिम उम्मीदवार बनाए गया हैं।
![]()
बाल्मीकि नगर - सुनील कुमार , सीतामढ़ी - देवेश चंद्र ठाकुर , झंझारपुर - रामप्रीत मण्डल , सुपौल - दिलेश्वर कामत , किशनगंज - मास्टर मुजाहिद , कटिहार - दुलाल चंद्र गोश्वमी , पूर्णिया - संतोष कुमार , मधेपुरा - दिनेश चंद्र यादव , सिवान - विजया लक्ष्मी , गोपालगंज - डॉ अलोक सुमन , भागलपुर - अजय कुमार मण्डल , बांका - गिरधारी यादव , मुंगेर - ललन सिंह , नालंदा - कौशलेन्द्र , जहानाबाद - चंदेश्वर प्रसाद , शिवहर - लवली आनंद शामिल हैं।
















Mar 24 2024, 19:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
121.2k