कुख्यात अशोक महतो की पत्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, नही पड़ने वाला है कोई फर्क
डेस्क : बिहार की सियासत मे बाहुबलियों और कुख्यातों का हमेशा से बोलबाला रहा है। तकरीबन हर पार्टी में आपको ऐसे नेता मिलेंगे। वहीं लोकसभा 2024 के चुनाव में भी एक कुख्यात की इंट्री होने की चर्चा जोरो पर है। हालांकि यह कुख्यात सजायफ्ता होने की वजह से खुद चुनाव तो नहीं लड़ सकता है। लेकिन उसकी पत्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरो पर है।
![]()
दरअसल बिहार का कुख्यात कई नरसंहारों का आरोपी अशोक महतो ने बीते मंगलवार को आनन-फानन में शादी रचाया। वहीं शादी करने के बाद वह नवविवाहित पत्नी के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने पहुंचा। जिसके बाद से यह चर्चा जोरों पर है कि उसकी पत्नी के आरजेडी के टिकट पर मुंगेर से चुनाव लड़ेगी।
इधर इस चर्चा पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अशोक महतो की पत्नी के चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जिस अशोक महतो को लेकर चर्चा हो रही है, 2003 के चुनाव में मैंने उन्हें हराया था। अब उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है।









Mar 22 2024, 09:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
64.9k