बिहार में 20 सूत्री कमेटी का हुआ गठन : सीएम नीतीश कुमार होंगे अध्यक्ष, इन लोगों को मिला यह पद
डेस्क : बिहार की नई एनडीए सरकार द्वारा मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राज्य सरकार ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वन समिति अर्थात 20 सूत्री कमेटी का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समिति के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। इनके अलावा समिति में 13 अन्य सदस्य होंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शेष रिक्त पदों पर बाद में मनोनयन किया जाएगा।
![]()
कमेटी में जदयू व भाजपा के नेताओं को समायोजित किया गया है। साथ ही विपक्षी खेमे से आकर सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश जदयू अध्यक्ष व पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा तथा भाजपा के महामंत्री ललन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के दो अन्य महामंत्री राजेश वर्मा और जगन्नाथ ठाकुर के अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता भारती मेहता व चंदन सिंह को भी कमेटी में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
जबकि, हाल में राजद व कांग्रेस छोड़कर एनडीए के पाले में आए विधायकों में चेतन आनंद, नीलम देवी, प्रह्लाद यादव, मुरारी गौतम, संगीता कुमारी, सिद्धार्थ सौरभ और भरत बिंद को सदस्य बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार उपाध्यक्ष को राज्यमंत्री जबकि सदस्यों को उपमंत्री का दर्जा व सुविधाएं मिलेंगी।















Mar 19 2024, 09:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
94.4k