बिहार की इस बेटी ने किया कमाल, यूपीएससी परीक्षा में सेकेंड टॉपर बन प्रदेश का बढ़ाया मान
डेस्क : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार बिहार के अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता पाई है और टॉप 10 में 2 ने जगह बनाई है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता किशोर ने अखिल भारतीय स्तर पर अव्वल आई हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया हैं। गरिमा का रोल नंबर 1506175 है। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन हैं।
![]()
फाइनल रिजल्टल में कुल 933 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें गरिमा के अलावा बिहार के राहुल श्रीवास्तव भी टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे है। टॉप 10 में क्रमशः इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद, अनिरुद्ध यादव, कनिका गोयल और राहुल श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।
बिहार की गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है और प्रदेश का नाम बुलंदियों पर पहुँचाया है। गरिमा लोहिया मूलरुप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली हैं। वह बिहार कैडर पाकर अपने प्रदेश की सेवा करना चाहती हैं।
इधर गरिमा की इस अपार सफलता पर उनके परिवार के साथ-साथ जिले में खुशी का लहर व्याप्त है। उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।











May 24 2023, 09:31
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
39.6k