मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान, जीविका समूह की तर्ज पर शहरों में भी होगा इसका गठन
डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि ग्रमीण क्षेत्रों में गठित जीविका समूह की तर्ज पर शहरों में भी इसका गठन होगा। शहर में भी गठित स्वयं सहायता समूह से महिलाएं जुड़ेंगी और वह जीविका दीदी कहलाएंगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।
![]()
मुख्यमंत्री शुक्रवार को अधिवेशन भवन में सिविल सेवा दिवस 2023 कार्यकम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न जिलों के डीएम समेत कइयों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गठित जीविका समूह में एक करोड़ 30 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। समूह से जुड़कर महिलाएं व्यापक स्तर पर काम कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक उन्नति में अपना सहयोग दे रही हैं। पदाधिकारी शहरों में भी जीविका दीदी होंगी और विभिन्न क्षेत्रों में काम करेंगी।
सीएम ने अपने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि राज्य में चल रहे भूमि सर्वे-सेटलमेंट का काम तेजी से पूरा करें। इससे बिहार में झंझट खत्म हो जाएगा। राज्य में 60 प्रतिशत हत्याएं भूमि विवाद में ही होती हैं। सर्वे-सेटलमेंट हो जाने से जमीन का झगड़ा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर हमें किसी एक काम को लेकर तकलीफ है तो यही। वर्ष 2013 में ही हमने इसे शुरू कराया पर अभी तक पूरा नहीं हो सका।
















Apr 29 2023, 19:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
40.5k