फौव्वारे ने अमेठी के विकास की सच्चाई खोली,सब सूना
![]()
अमेठी। सरकार की बोली भ्रष्टाचार नहीं होगा। ऐसे नहीं चलेगा, लेकिन आदर्श नगर पंचायत अपने काम पर लगाम लगा दिया। शहर के महात्मा गांधी चौक पर फौव्वरा लगा। शहर वाले सोचे कि चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समाने फौव्वारा लग जायेगा।
भव्यता बढ़ जायेगी, लेकिन फौव्वरा मे "रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम "की धुन अब सुनाई दे रही है। क्योकि कार्यदायी संस्था का नाम वार्ड सं 09 के निवर्तमान सभासद अरुण कुमार अग्रहरि उर्फ चुन्नू को भी पता नही कि कितनी धनराशि खर्च हुई। एक अदद बोर्ड आदर्श नगर पंचायत ने अब तक नही लगवा सकी। जबकि कोई वाइस लाख रुपए खर्च की बात कह रहा है।
अब महात्मा गांधी की प्रतिमा नयी लगी है लेकिन अनावरण नहीं हुआ
तो बयालीस लाख रुपए खर्च की बात कह रहे है। लेकिन फौव्वरा बडी मशक्कत के बाद चला। लेकिन आदर्श नगर पंचायत अमेठी ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र से अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा को चौक से हटा दिए।
अब महात्मा गांधी की प्रतिमा नयी लगी है लेकिन अनावरण नहीं हुआ। कपड़ों के जंजाल में लिपटी खड़ी है। सत्य,अहिंसा के खेल मे आदर्श नगर पंचायत उलझी पड़ी है। महात्मा गांधी चौक पर फौव्वरा ना चलने पर लोगो ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राकेश कुमार आग्रवाल का कहना है कि फौव्वरा अभी नही चलेगा।
राजू का कहना है कि फौव्वारा घोटाले की जांच हो
ओम प्रकाश जायसवाल का कहना है कि फौव्वारा कैसे लगा। कितना बजट खर्च हुआ। कार्य दायी संस्था का भी आता पता नहीं है। ननकऊ कश्यप का कहना कि फौव्वारा लगा। तो लेकिन काम पारदर्शिता नहीं है। राजू का कहना है कि फौव्वारा घोटाले की जांच हो। दोषी के खिलाफ कार्यवाही प्रशासन करे।
मोहम्मद आसिफ का कहना है बहुत गड़बड़ी हुई। गांधी जी की सत्य,अहिंसा को जिम्मेदार नहीं छोडे़। कब गांधी जी को मुक्ति नगर पंचायत देगी। अधिशासी अधिकारी विनय अवस्थी का कहना है कि नगर पंचायत मामले की जांच करेगी। जांच पड़ताल के बाद कुछ कह पायेंगे। शहर वासियों के आरोप को नगर पंचायत सिरे खारिज कर दिया।








Apr 29 2023, 15:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k