8 गांवो को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय सर्वदलीय धरना दिया गया
धनबाद । गोविंदपुर प्रखंड के 4 ग्राम पंचायतों के आठ गांवो को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय सर्वदलीय धरना दिया गया दलगत राजनीति से हटकर इसमें सभी दलों के नेताओं, जिप सदस्य, मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य एवं जन सामान्य शामिल हुए भाग लिया अध्यक्षता कर रही प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह ने कहा कि जियलगढ़ा पंचायत के गोसाईंडीह, साबलपुर व कंगालो, बड़ा नावाटांड़ पंचायत के आमाघाटा, गोविंदपुर पश्चिम पंचायत के गोविंदपुर चट्टी एवं अमरपुर पंचायत के अमरपुर, तिलकरायडीह एवं गायडहरा गांव को नगर निगम में शामिल करने का जिला प्रशासन का प्रस्ताव है इसका जोरदार विरोध होगा!
मुखिया रेशम कुमारी ने कहा कि गांव को किसी भी हाल में नगर निगम में शामिल होने नहीं दिया जाएगा इसके लिए जोरदार आंदोलन होगा !
जिप सदस्य सोहराब अंसारी ने कहा कि गोविंदपुर के किसी भी पंचायत को न तो नगर निगम में शामिल होने दिया जाएगा
और न ही प्रस्तावित राजगंज प्रखंड में जिप सदस्य नाजिश रहमानी ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी इससे पंचायतो एवं गांवो का अस्तित्व मिट जाएगा जिप सदस्य स्वाति कुमारी ने कहा कि कुछ पंचायतों को निगम और कुछ को राजगंज प्रखंड में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी संचालन झामुमो नेता प्राण चंद्र सोरेन एवं धन्यवाद ज्ञापन मुखिया रेशम कुमारी ने किया धरना को उप प्रमुख रेखा देवी, मुखिया ममता देवी, शमीमा खातून, सोनी खातून , रेशम कुमारी, विनोद रजवार, कुरेशा खातून, मीना देवी, बेबी मंडल, निमाई महतो, शांतिराम रजवार, रेखा मंडल, मीरा देवी, आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी, मोइन अंसारी, टिंकू अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अताउल अंसारी, मोकिम अंसारी, एजाज अहमद, माथुर अंसारी, भाजपा नेता रतिरंजन गिरि, अजय गिरि, नीतू शंकर, गायत्री देवी , आजसू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह, बसपा नेता सुबल दास, राम प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न साव, अख्तर अंसारी, संतोष महतो, वीरेंद्र रजक, अनीस अंसारी , राजकिशोर गोप, अख्तर अंसारी, कमलेश गोप, कृष्णा विश्वकर्मा, नितेश गोप, राजू अंसारी, शंकर तुरी, तारापद कुमार, बबलू कुमार, परमेश्वर गोप, भीम कुमार, उमेश गिरि, किशोर राय, अयूब अंसारी, शकील अख्तर, मीठू महतो, महेंद्र प्रसाद , नंदलाल सिंह, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, जमुना दास, निरंजन गोप, दिलीप राय, संतोष गोप आदि आदि शामिल थे धरना के बाद डीसी के नाम का ज्ञापन बीडीओ संतोष कुमार को दिया गया!
Mar 23 2023, 21:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.0k