धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं कर सका अम्बेडकर नगर
अंबेडकर नगर। जिले में खाद विपरण विभाग एवं क्रय केंद्र प्रभारियों के मनमानी और लापरवाही के कारण धान खरीद का लक्ष्य कम करने के बाद भी इस बार धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। पिछली वर्ष 93 फीसदी धान की खरीद हो पाई थी। वहीं इस बार 87 फीसदी भी नहीं हो सकी। खरीद के अंतिम दिन तक किसान अपने धान के तौल के लिए जूझते रहे।
पिछले वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए प्रशासन ने एक लाख 59 हजार का लक्ष्य दिया था। इस बार 4 हजार एमटी कम, 1 लाख 55 हजार का लक्ष्य मिला था। इसके बाद भी इस बार धान खरीद पिछले बार की तुलना में कम रहा। पिछले बार जहां 93 फीसदी हुई थी। वहीं, इस बार 30,353 किसानों के 86.24 प्रतिशत यानी सिर्फ 1,33,676.85 एमटी धान ही खरीदा गया, जो लक्ष्य की तुलना में लगभग 21 हजार एमटी की खरीदारी कम हुई।









Mar 06 2023, 19:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k