भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बने प्रो. समरजीत सिंह, नगरा में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
संजीव सिंह नगरा (बलिया): भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर प्रो. समरजीत सिंह के अपने गृह नगर नगरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने आत्मीय स्वागत तथा भव्य अभिनंदन किया। प्रो. समरजीत सिंह का परिचय प्रो. समरजीत सिंह वर्तमान में देवेंद्र पीजी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका छात्र राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और परिषद के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी, बलिया के जिला कार्यसमिति सदस्य भी हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं छात्र राजनीति की समृद्ध परंपरा से निकलकर प्रो. सिंह ने शिक्षक राजनीति तथा सामाजिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता, शैक्षणिक योगदान एवं सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य का दायित्व सौंपा जाना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुष्पगुच्छ एवं बुलडोजर से पुष्प वर्षा इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से पहुंचे भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रो. समरजीत सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। साथ ही जगह-जगह बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रो. समरजीत सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत होकर सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सबका मिला स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र में खुशी का माहौल प्रो. सिंह के इस नए दायित्व से क्षेत्र के शिक्षकों, युवाओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सभासद कैलाश बिहारी सिंह, मिलन प्रसाद, भाजपा महामंत्री आलोक शुक्ला, भाजपा नगरा मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, अरविंद सिंह, राजू सोनी, सुरेश सोनी, मालीपुर मंडल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, सभासद जयप्रकाश जायसवाल, देव नारायण प्रजापति,अशोक गुप्ता, दीपक कुमार , सभासद लालबहादुर सिंह, कृष्णा कुशवाहा, राजेश पांडेय, अमरेंद्र सोनी, संतोष पांडेय, धर्मराज सिंह विक्की, फतेह बहादुर सिंह, सभासद डॉ. संजय बहादुर सिंह, अखिलेश यादव सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने प्रो. समरजीत सिंह को हार्दिक बधाई दी। पत्रकार जगत से बसंत पांडेय,दिग्विजय सिंह,कृष्ण मुरारी पांडेय,संजय पांडेय,संजीव सिंह, देव नारायण प्रजापति,अश्वनी पांडेय, संतोष द्विवेदी, कृष्ण पाल यादव एवं रामकृष्ण सिंह सेंगर ने भी विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. समरजीत सिंह अपने अनुभव और कर्मठता से शिक्षक प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे। प्रो. समरजीत सिंह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।![]()
![]()


संजीव सिंह बलिया। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और बेमौसम बारिश से बलिया जिले के किसानों की धान की फसल तथा संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने प्रभावित किसानों को तत्काल राहत, नुकसान का निष्पक्ष आकलन और शासन की घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की। तूफान से बढ़ा किसानों का संकट तेज हवाओं और लगातार बारिश से खेतों में पककर तैयार धान की फसल गिर गई है, जिससे फसल के सड़ने और पैदावार प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। कई क्षेत्रों में खेतों में जलजमाव होने से किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। जिले में धान की खेती का कुल रकबा 69,284 हेक्टेयर है और अर्नब तूफान से धान की फसल को 16 से 20 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने बीमित किसानों से 72 घंटे के भीतर फसल नुकसान की शिकायत दर्ज कराने को भी कहा है। ज्ञापन में उठाई गई मांगें भाजपा किसान मोर्चा ने जिला प्रशासन से निम्न मांगें रखीं: प्रभावित किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। फसलों एवं संपत्ति को हुए नुकसान का निष्पक्ष और उचित सर्वेक्षण कराया जाए। मुख्यमंत्री के किसान हितैषी निर्देशों व घोषणाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए। नुकसानग्रस्त किसानों को शीघ्र और उचित मुआवजा दिलाया जाए। किसानों की मेहनत पर पानी फिरा मोर्चे के उपाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह और महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह सेंगर ने कहा कि किसानों की मेहनत और पूरे परिवार की उम्मीदें फसल से जुड़ी होती हैं। कटाई के समय आई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संकट की इस घड़ी में किसी भी अन्नदाता किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और किसान हितों के लिए लगातार आवाज उठाई जाएगी। ज्ञापन सौंपने में शामिल रहे पदाधिकारी इस अवसर पर जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रशांत राय, पवन, अनिल पांडेय, भुवाल सिंह, मायाशंकर राय, मनमोहन सिंह, संजीव तिवारी, अंकित सिंह, संतोष सिंह व आलोक कुंवर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला मंत्री यशजीत सिंह, अमित पांडेय, अजीत सिंह, अनूप ओझा, हरि सिंह, सर्वेंद्र सिंह, निखिल प्रताप सिंह, विंध्याचल चौबे और राकेश ठाकुर भी मौजूद रहे। अन्य फसलों पर भी असर तूफान के असर से केवल धान ही नहीं, बल्कि चना, मटर, आलू, टमाटर और मिर्च की फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने नुकसान के सर्वेक्षण और उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।
संजीव सिंह बलिया। लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने शनिवार देर शाम विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों की सूची जारी की। इस सूची में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े असिस्टेंट प्रोफेसर समरजीत सिंह को भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा को बनाया गया है, जबकि डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, डॉ. हरिशंकर गंगवार, डॉ. शांति शरण मिश्रा और डॉ. बृजेश मणि मिश्रा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा जगत से जुड़े समरजीत सिंह प्रो. समरजीत सिंह देवेंद्र पीजी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नर्सरी से निकलकर शिक्षा एवं छात्र राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा की बलिया जिला कार्य समिति के सदस्य हैं। संगठन में नई जिम्मेदारी प्रो. समरजीत सिंह को प्रदेश स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी उनके लंबे सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक योगदान को मान्यता देने के रूप में देखी जा रही है। शिक्षक प्रकोष्ठ का उद्देश्य शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को पार्टी संगठन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। भाजपा ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए संयोजक, सह-संयोजक और सदस्यों की नई सूची जारी की है, जिसमें शिक्षक प्रकोष्ठ के सदस्यों में डॉ. समरजीत बहादुर सिंह को भी शामिल किया गया है। कार्यकर्ताओं ने दी बधाई इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, सभासद कैलाश बिहारी सिंह, भाजपा महामंत्री आलोक शुक्ला, भाजपा महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह मंटू, नगर मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, गीता शरण सिंह, मिलन प्रसाद, राजू सोनी, सुरेश सोनी, मालीपुर मंडल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, सभासद जयप्रकाश जयसवाल, सभासद लालबहादुर सिंह, राजेश पांडेय, अमरेंद्र सोनी, संतोष पांडेय, धर्मराज सिंह विक्की, फतेह बहादुर सिंह, सभासद डॉ. संजय बहादुर सिंह, अखिलेश यादव सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने प्रो. समरजीत सिंह को हार्दिक बधाई दी। पत्रकार जगत से बसंत पांडेय (सन्मार्ग) संजीव सिंह, अमर बहादुर सिंह सत्य रथ, दिग्विजय सिंह (आज), संजय पांडेय (दैनिक जागरण), कृष्ण मुरारी पांडेय (अमर उजाला), अश्वनी पांडेय (हिंदुस्तान) देवनारायण प्रजापति अयोध्या टाइम्स, कृष्णपाल यादव (अमर उजाला) तथा रामेश्वर प्रजापति छायाकार, बलिराम प्रजापति दैनिक भास्कर ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नई दिशा और मजबूती की अपेक्षा पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रो. समरजीत सिंह अपने शैक्षणिक अनुभव, छात्र संगठन में बिताए वर्षों और संगठनात्मक समझ के साथ शिक्षक प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति से बलिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा उत्तर प्रदेश की नई प्रकोष्ठ सूची में शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा को बनाया गया है और चार डॉक्टरों को सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है।
संजीव सिंह रसड़ा बलिया, 31 अक्टूबर 2026। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना जागृत करना था। कार्यक्रम में रसड़ा कोतवाल श्री सुशील कुमार, चौकी प्रभारी श्री शिव कुमार दुबे तथा पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से एकता, साहस, देशप्रेम और अनुशासन की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता के रक्षक बनें तथा अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की प्रगति में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता की प्रतिज्ञा दोहराई। जय हिंद! जय भारत!
संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हृदय नारायण पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्र के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं आचार्य नरेंद्र देव जी ने समाजवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूत संकल्प का प्रतीक है, वहीं आचार्य नरेंद्र देव जी का जीवन समाजवादी मूल्यों, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। समाजवादी पार्टी इन महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद प्रथम बार बलिया आगमन पर अनमोल चौधरी का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय कान्हजी, चंद्रशेखर सिंह, रामजी गुप्ता, अकमल नईम खान, कामेश्वर सिंह, आनंद यादव, श्रीभगवान वर्मा, रविंद्रनाथ यादव, रामेश्वर पासवान, देवीदत्त यादव, दशरथ यादव, अजय यादव, रामनाथ पटेल, मिंटू खान, जे.डी., महावीर चौधरी, राजकुमार पाण्डेय, मतीर्रहमान, सुशांत पाठक, अरुण यादव, शक्ति यादव, अमित सिंह, सर्वजीत यादव, सुभाष यादव, विजय यादव एवं भीम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संजीव सिंह बलिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डीएम ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की 565 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कराने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता ने एक मजबूत एवं एकीकृत भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
संजीव सिंह बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जिले के EVM एवं VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित वेयरहाउस में रखी चुनावी मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। सातों विधानसभा क्षेत्रों का अवलोकन जिलाधिकारी ने बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मशीनों के संरक्षण, व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि EVM और VVPAT की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही सुनिश्चित की जाएं। CCTV निगरानी और रिकॉर्डिंग पर जोर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने CCTV कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने कैमरों की संख्या, मॉनिटरिंग स्क्रीन और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही लॉग बुक की जांच कर निर्देश दिया कि प्रतिदिन की गतिविधियों का नियमित एवं सटीक रिकॉर्ड रखा जाए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई, जिससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस में नियमित निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और आकस्मिक निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि चुनावी मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो।
संजीव सिंह बलिया/नई दिल्ली। बलिया की माटी के लाल डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी उपलब्धि से जिले का मान बढ़ाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज के शिक्षक संघ में उन्हें निर्विरोध सचिव चुना गया है। इस उपलब्धि से बलिया के शैक्षणिक जगत में खुशी और गर्व का माहौल है। हंसराज कॉलेज के हिंदी विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी का निर्वाचन 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित शिक्षक संघ की बैठक में हुआ। बैठक में 230 से अधिक शिक्षकों ने एक स्वर से उनके नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। उनका निर्विरोध चुना जाना कॉलेज के शिक्षकों के बीच उनके प्रति विश्वास और स्वीकार्यता को दर्शाता है। अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी ने कहा कि बलिया से वह पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें हंसराज कॉलेज के शिक्षक संघ में सचिव चुने जाने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी बताया। डॉ. द्विवेदी की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद के लिए गौरव का विषय है। एक छोटे से जिले से निकलकर देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर से बलिया के लोगों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. द्विवेदी अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा शिक्षा जगत में बलिया का नाम इसी तरह रोशन करते रहेंगे।
मांझी स्थित बलिया मोड़ पर बुधवार शाम एक महिला पर अपने दो छोटे बच्चों को ऑटो में छोड़कर कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगा है। महिला पर घर से करीब 22 लाख रुपये के जेवरात लेकर जाने का भी दावा किया गया है।
Nov 02 2026, 22:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.1k