जनसमस्याओं के समाधान के लिए 05 एवं 19 सितम्बर को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार माह सितम्बर 2026 में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 05 सितम्बर 2026 को तहसील सवायजपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में किया जायेगा। तहसील सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी, बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी वि०रा०, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी न्यायिक तथा सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर 2026 को तहसील सण्डीला में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। तहसील सवायजपुर में मुख्य विकास अधिकारी, बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी वि०रा०, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी न्यायिक तथा सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए, ताकि जनसुनवाई का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जी म्यूजिक हरदोई के आगामी म्यूजिक एल्बम पर पुरस्कारों की बौछार

युवा के बाद शिव शंकर डेवलपमेंट सोसायटी ने भी की जी म्यूजिक हरदोई को अवार्ड देने की घोषणा

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। जिले की कला, संगीत और देशभक्ति की संस्कृति को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रहे जी म्यूजिक हरदोई के आगामी म्यूजिक एल्बम को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत जयदेव कपूर के जीवन और देशभक्ति की भावना पर आधारित इस विशेष म्यूजिक प्रोजेक्ट का ट्रेलर यूट्यूब पर लॉन्च कर दिया गया है।
एल्बम के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही इसे लेकर सम्मान और पुरस्कारों की घोषणाएं भी सामने आने लगी हैं। उद्योग व्यापार एकता एसोसिएशन “युवा” के बाद अब शिव शंकर डेवलपमेंट सोसायटी  के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने भी जी म्यूजिक हरदोई के इस विशेष प्रयास को सम्मानित करने के लिए अवार्ड देने की घोषणा की है।
जी म्यूजिक हरदोई की टीम के संगीतकार संकेत तिवारी का कहना है कि यह एल्बम केवल एक संगीत प्रस्तुति नहीं, बल्कि हरदोई की धरती के वीर स्वतंत्रता सेनानी जयदेव कपूर के साहस, संघर्ष और देशप्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। एल्बम के माध्यम से इतिहास के उस गौरवशाली अध्याय को संगीत के जरिए प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है, जिसने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ट्रेलर को मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद
जयदेव कपूर पर आधारित आगामी म्यूजिक एल्बम के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेलर में देशभक्ति, इतिहास और भावनाओं का प्रभावशाली संयोजन देखने को मिलता है। म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट कर रहे अमन सिंह ने बताया की इस अलबम को अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में शामिल कराने के प्रयास किये जा रहे है।
जी म्यूजिक हरदोई से जुड़े कलाकारों और टीम सदस्यों ने कहा कि जयदेव कपूर जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानी की कहानी को संगीत और आधुनिक प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाना उनके लिए गर्व की बात है।
सम्मान से बढ़ा टीम का उत्साह
युवा संगठन और शिव शंकर डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा सम्मान की घोषणा से जी म्यूजिक हरदोई की टीम में खासा उत्साह है। जी म्यूजिक हरदोई के प्रोड्यूसर गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के सम्मान कलाकारों को स्थानीय इतिहास, संस्कृति और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं और आगामी दिनों में एल्बम के पूर्ण गीत और वीडियो को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी की जा रही है। जी म्यूजिक हरदोई की इस प्रस्तुति से जिले के संगीत प्रेमियों और देशभक्ति से जुड़े दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मुरार नगर की गलियों में ‘जल ’, भराव जिम्मेदारों की आंखों पर पानी!
सड़कें हुईं गायब, गंदे पानी ने संभाली कमान—ब्लॉक संडीला की ग्राम सभा सोम में जनता बेहाल

ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला, हरदोई। ब्लॉक संडीला की ग्राम सभा सोम के मुरार नगर में बारिश के बाद गलियों का हाल देखकर लगता है कि यहां सड़क नहीं, जल पर्यटन शुरू हो गया है। जहां लोगों को रास्ता मिलना चाहिए, वहां गंदा पानी और कीचड़ नजर आ रहा है।
बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी ‘जलमार्ग’ से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी जिम्मेदारों तक पहुंचने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। सवाल यह है कि जब जनता की गलियां डूब रही हैं, तो जिम्मेदारों की नजर आखिर कहां तैर रही है?
जलभराव से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण, तत्काल जलनिकासी, नालियों की सफाई और गलियों के स्थायी निर्माण की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदारों की ‘नींद’ पहले खुलती है या मुरार नगर की गलियों में भरा पानी पहले उतरता है!
किसानों को रबी फसलों के बीज पर मिलेगा निःशुल्क एवं 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई उप निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रबी सीजन में किसानों को निःशुल्क एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं बनी है, वे पहले अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के बाद बीज की बुकिंग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रबी सीजन में बोई जाने वाली तोरिया, सरसों, मटर, मसूर, चना, जौ एवं गेहूं आदि फसलों के बीज के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। उपलब्ध लक्ष्य के अनुसार बुकिंग होने तक पोर्टल खुला रहेगा।
50 प्रतिशत अनुदान पर सामान्य बीज वितरण के लक्ष्य के संबंध में उप निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तोरिया का 11 क्विंटल, गेहूं का 32,000 क्विंटल, सरसों का 44 क्विंटल तथा जौ का 91 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार निःशुल्क मिनीकिट वितरण के अंतर्गत तोरिया के 500 पैकेट, सरसों के 636 पैकेट, चना के 300 पैकेट, मटर के 100 पैकेट तथा मसूर के 2,476 पैकेट वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि इस वर्ष बीज वितरण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर न होकर ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने की स्थिति में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों के मोबाइल फोन पर इसकी सूचना संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि चयनित किसानों को नियमानुसार बीज विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से पीओएस मशीन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे समय से अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराकर बीज की बुकिंग कराएं तथा शासन की योजना का लाभ उठाएं।
पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद की गईं स्व. शान्ती सिंह
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोइ । मंगलवार को शहर के डीएम चौराहा स्थित सिकरवार हाउस में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू की मां व नरेंद्र सिंह अटिया की धर्मपत्नी स्व. शांति सिंह सिकरवार की 16वीं पुण्यतिथि पर जिले भर से आए सम्भ्रांतजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित भंडारे में लंच पैकेट एवं बूंदी वितरण भाजपा नेता राजाबक्श सिंह व लंच पैकेट पूर्व सांसद श्रीमती उषा वर्मा एवं राजेश्वरी देवी द्वारा किया गया।
श्री सिंह ने सर्वप्रथम अपने परिवारीजनों में पिता नरेंद्र सिंह, भाई सुनील सिंह,संजीव सिंह सोनू,रेनू सिंह राठौर, देवशी सिकरवार,यशवर्धन, आदि वर्धन,अवि,विहा सिकरवार समेत सम्भ्रांतजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष में आने वाला यह दिन मां के गोलोकवासी होने की याद दिलाता है। हालांकि उनकी याद हमेशा आती है, लेकिन यह दिन उनका विशेष दिन है। मां की कृपा उनके परिवार पर सूक्ष्म रूप से बरस रही है, इसका सभी को अनुभव भी होता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक श्रीगंगा सिंह चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल,नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुखसागर मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष बार रामप्रताप सिंह यादव,पूर्व महामंत्री बार अजीत प्रताप सिंह,कर्मवीर सिंह चौहान, डॉ सुरेश अग्निहोत्री,अवनिकांत बाजपेई, राजपाल गुप्ता,डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह,पूर्व अध्यक्ष डीसीवी श्री महेंद्र पाल सिंह,श्री विद्याराम वर्मा, अध्यक्ष क्रय विक्रय श्री सुशील अवस्थी"छोटे महाराज" प्राचार्य सीएसएन डॉ कौशलेंद्र सिंह,पूर्व प्राचार्य डॉ बीडी शुक्ला,डा.रामाधार दीक्षित, पूर्व उप मंत्री मिल्खे राम,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री रविंद्र पांडे,शौर्यवर्धन सिंह चौहान, राजीव मिश्रा,संजीव सिंह कुशवाहा,अवधेश गुप्ता,पूर्व महामंत्री छात्रसंघ मानवेंद्र सिंह,उत्तम श्रीवास्तव,पवन जैन,रविंद्र मिश्रा गुड्डन, उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह सोमवंशी,सर्वेश पांडे, हर्षवर्धन सिंह सोमवंशी,आप और हम मंच के संयोजक श्री कमलेश पाठक,जिलाध्यक्ष अनिल सिंह राठौर,अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा श्री राजपालसिंह सोमवंशी,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमरागसिंह यादव पम्मू,चन्द्रशेखर पाल, अखिलेश पाठक, डॉ अनुराग शुक्ला,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, पूर्व अध्यक्ष भाजपा श्रीकृष्ण शास्त्री,श्री राजीव रंजन मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह व आशीष सिंह सोमवंशी,सुभाष पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख वावन श्री समीर सिंह,पूर्व प्रमुख, नरेंद्र पाल सिंह"नीरू",उदयवीर सिंह,समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू,व्यापारी नेता विमलेश दीक्षित,प्रबंधक सेंट जेवियर श्री राकेश पाल,पूर्व अध्यक्ष पंचायत उद्योग शिशुपाल सिंह,अध्यक्ष गन्ना समिति श्री रंजीत कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी सुरसा श्री उमेंद्र वर्मा पप्पू,पूर्व सभासद वादशाह सिंह, हरी प्रताप सिंह,राजीव सिंह,डॉक्टर संजय सिंह,प्रधान संजय सिंह सोमवंशी,केपी सिंह, अशोक सिंह उतरा,मनोज सिंह बबलू,विश्वराज सिंह चौहान, सुभाष पांडे,अजय पाल,अमित बाजपेई, रहमत अली मोनू ,डॉ धनपाल यादव, फूलचंद वर्मा, सूरज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार पचानू,अध्यक्ष यूथ प्रवेश श्रीवास्तव कुक्कू,सुधीर गुप्ता मिन्ना, सईद अहमद,सूरज वर्मा,पूर्व अध्यक्ष हरिनाम यादव, डॉ जैनुल खान, पुनीत मिश्रा,श्रवण मिश्रा राही,अवध बिहारी मिश्रा, डॉ पंकज मिश्रा,इंद्र भूषण सिंह, अनमोल बाजपेई,आदर्श दीपक मिश्रा,महामंत्री मंडी श्री संजय गुप्ता,उत्तम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,श्री कृष्ण गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार श्री आलोक सिंह,आमिर किरमानी,देवेंद्र सिंह बबलू, महेश मिश्रा, प्रशांत पाठक,शिव प्रकाश त्रिवेदी,शिवेंद्र प्रताप सिंह सोमवंशी,प्रशांत सिंह ज्ञानू,हंसराज सिंह राहुल, गोपाल द्विवेदी,प्रवीण सिंह राजन,अजय मिश्रा"लाली", रवि पांडे ,नितेश शुक्ला,हरिवंश तिवारी,कैप्टन अशोक अग्निहोत्री, अनिल सिंह पारसोला,अरुण चौहान, देवेंद्र विक्रम सिंह"राम"शोभित सिंह तोमर,अर्जुन चंदेल,विवेक मिश्रा, आनंद अवस्थी,मोतीलाल यादव, नीरज बाजपाई, कमलेश सिंह बघेल,एडवोकेट आशुतोष गुप्ता,सुनील सक्सैना,प्रधान आशुतोष आजाद, राकेश गुप्ता, मोहम्मद समद, बबलू निजामपुर, अंजनी सिंह वैभव,अरविंद सिंह विक्कू, आलोक सिंह चंदेल, अश्वनी सिंह बबलू,राज बहादुर यादव, राजेश यादव, मानसिंह यादव, इंजीनियर नपेंद्र विक्रम सिंह सोमवंशी, नीरज सिंह सोमवंशी, एड. हर्ष कुमार सिंह, अमित सिंह सुरसा, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौड़, क सिंह राठौड़ रमेश सिंह राठौड़, चमन अली, देश दीपकदीक्षित अपूर्व महेश्वरी, संग्राम सिंह, रामकिंकर बाजपेई, धीरेंद्र मिश्रा धीरू, अविनाश सिंह जहांनीखेड़ा, अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, राम सिंह राठौड़,, अनुज मिश्रा अध्यक्ष व्यापार मंडल अब्बाद हुसैन, प्रदीप सिंह पिंटू पुरवाबाजीराव, विनीत सिंह नगवा आदि उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त हुए शिक्षामित्र सुरेंद्र प्रताप, सहकर्मियों ने किया सम्मानित

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* विकासखंड कछौना में स्थित प्राथमिक विद्यालय निर्मलपुर में तैनाद शिक्षामित्र सुरेंद्र प्रताप सिंह का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सहकर्मियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा सुरेंद्र कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ बच्चों को शिक्षा देने के साथ विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल एवं सहज व्यवहार के कारण विद्यालय परिवार और ग्रामीणों के बीच उनकी विशेष पहचान रही। विदाई समारोह में सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उनके स्वस्थ सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सुरेंद्र कुमार अभिभूत नजर आए। इस अवसर पर नीरज कुमार शिक्षकगण, जनप्रतिनिधिगण, मित्रागण मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं,
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया तथा शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, प्रधानाचार्य ने किया पुरस्कार वितरण
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। जिला क्रीड़ांगन में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के तत्वावधान में जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने किया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंडर-17 बालक वर्ग में 56 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्ण गुप्ता ने स्वर्ण पदक तथा सौरभ कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। 60 किलोग्राम में आर्यन ने स्वर्ण तथा आदित्य प्रताप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। 79 किलोग्राम में शिव सिंह ने स्वर्ण पदक और
88 किलोग्राम में राज श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश ने स्वर्ण पदक तथा फरमान ने रजत पदक प्राप्त किया। 65 किलोग्राम में पंचम वर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम में प्रिया श्रीवास्तव, 48 किलोग्राम में नव्या गुप्ता तथा 58 किलोग्राम में तमन्ना तिवारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
53 किलोग्राम में तनु गुप्ता ने स्वर्ण तथा पल्लवी राठौर ने रजत पदक प्राप्त किया। 69 किलोग्राम में पलक तिवारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में
53 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका तिवारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष  उमा शंकर तिवारी ने किया। निर्णायक की भूमिका आकाश चंद्रा अस्थाना, सौरभ कुमार, रजनीश पांडेय एवं अभिषेक कुमार अग्निहोत्री ने निभाई। इस अवसर पर वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, वेणी माधव विद्यापीठ की क्रीड़ा अध्यक्ष मैना गुप्ता, हेम सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा विजेता एवं पदक प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
किसानों की हुंकार से गरजेगा जानकीपुरम, 7 सितंबर को महापंचायत

ब्यूरो रितेश मिश्रा
लखनऊ। किसानों के कथित उत्पीड़न, अन्याय और पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन ने राजधानी लखनऊ में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 7 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 10:30 बजे जानकीपुरम थाने पर विशाल किसान महापंचायत आयोजित होगी।

30 अगस्त को टेढ़ी पुलिया स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई आकस्मिक बैठक में लखनऊ मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के बाद सर्वसम्मति से महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संगठन का आरोप है कि किसानों से जुड़े कुछ मामलों में कथित तौर पर उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, जबकि पुलिस कार्रवाई को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। संगठन ने इन मुद्दों को लेकर अब व्यापक जनसमर्थन जुटाने की रणनीति तैयार की है।

प्रदेश अध्यक्ष मो. हलीम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

संगठन ने लखनऊ मंडल के सभी जिला, तहसील और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने का आह्वान किया है। महापंचायत को लेकर संगठन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।