गर्मी हो या बरसात, तीज-त्योहार हो या कोई खास दिन—जरूरतमंदों के लिए अनवरत जारी है भोजन सेवा
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को समर्पित एसएसएन जनकल्याण समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण का क्रम लगातार जारी है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां हों या तीज-त्योहार का अवसर, संस्था के सेवादार सेवा कार्य में निरंतर जुटे हुए हैं।
बीते शनिवार को संस्था ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर अपने 161वें सप्ताह की सेवा पूर्ण की। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। संस्था के इस निरंतर सेवा अभियान की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
संस्था के संस्थापक अरविन्द सिंह एडवोकेट ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्था का यह सेवा क्रम आगे भी अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने भोजन वितरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों कु पूनम सिंह जिला महासचिव, चंचला अग्रवाल, मिताली मित्तल, पुनीत गुप्ता, ज्योति मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रुपाली मित्तल,ओमकार आदि सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सेवा की यह मुहिम निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
Sep 01 2026, 19:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0