किसानों की हुंकार से गरजेगा जानकीपुरम, 7 सितंबर को महापंचायत

ब्यूरो रितेश मिश्रा
लखनऊ। किसानों के कथित उत्पीड़न, अन्याय और पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन ने राजधानी लखनऊ में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 7 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 10:30 बजे जानकीपुरम थाने पर विशाल किसान महापंचायत आयोजित होगी।

30 अगस्त को टेढ़ी पुलिया स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई आकस्मिक बैठक में लखनऊ मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के बाद सर्वसम्मति से महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संगठन का आरोप है कि किसानों से जुड़े कुछ मामलों में कथित तौर पर उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, जबकि पुलिस कार्रवाई को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। संगठन ने इन मुद्दों को लेकर अब व्यापक जनसमर्थन जुटाने की रणनीति तैयार की है।

प्रदेश अध्यक्ष मो. हलीम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

संगठन ने लखनऊ मंडल के सभी जिला, तहसील और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने का आह्वान किया है। महापंचायत को लेकर संगठन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एम.बी. त्रिपाठी को मिली नई जिम्मेदारी, राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा ने जताया भरोसा
ब्यूरो रितेश मिश्रा
लखनऊ। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एम.बी. त्रिपाठी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नियुक्ति के दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में लखनऊ जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार अवस्थी, जिला महासचिव जी.एस. दुबे एवं सदस्य मिथिलेश शर्मा मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

एम.बी. त्रिपाठी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
जनसुनवाई में जिला अधिकारी ने सुनी शिकायतें
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्टेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 96 शिकायतंे प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट मयंक कंुडू व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड  राजस्व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे सीएम डैशबोर्ड एवं राजस्वण्विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व कार्यों एवं कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले विभागों को विशेष प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके उपरांत सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की रैंकिंग एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों का नियमित अनुश्रवण करें और जिन योजनाओं में प्रगति कम हैए उनमें तत्काल सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करें।
समीक्षा के दौरान नलकूप विभाग की प्रगति एवं पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पाया कि एसडीओ नलकूप प्रमोद कुमार एवं एक्सईएन नलकूप को पूर्व में दिए गए निर्देशों का अपेक्षित रूप से अनुपालन नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं की प्रगति में सुधार लाएं तथा जनपद की रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
गर्मी हो या बरसात, तीज-त्योहार हो या कोई खास दिन—जरूरतमंदों के लिए अनवरत जारी है भोजन सेवा
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को समर्पित एसएसएन जनकल्याण समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण का क्रम लगातार जारी है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां हों या तीज-त्योहार का अवसर, संस्था के सेवादार सेवा कार्य में निरंतर जुटे हुए हैं।

बीते शनिवार को संस्था ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर अपने 161वें सप्ताह की सेवा पूर्ण की। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। संस्था के इस निरंतर सेवा अभियान की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
संस्था के संस्थापक अरविन्द सिंह एडवोकेट ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्था का यह सेवा क्रम आगे भी अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने भोजन वितरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों  कु पूनम सिंह जिला महासचिव, चंचला अग्रवाल, मिताली मित्तल, पुनीत गुप्ता, ज्योति मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रुपाली मित्तल,ओमकार आदि  सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सेवा की यह मुहिम निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
ससुराल वालों ने नवप्रसूता को पीटा, टांके खुलने से हालत गंभीर
बबलू प्रजापति
पिहानी, हरदोई।* थाना क्षेत्र के ग्राम करीमनगर में ससुराल वालों द्वारा एक नवप्रसूता महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
पीड़िता सायला पत्नी सादाब* की शादी लगभग एक साल पूर्व गांव के ही *अंसार पुत्र अनवर* के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार तीन माह पूर्व सायला ने लखनऊ में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था और अभी तक उसके पेट के टांके भी नहीं खुले थे।
आरोप है कि इसी गंभीर हालत में उसके ससुराल पक्ष के अंसार पुत्र अनवर, सरताज पुत्र अंसार, सफिया पुत्री अंसार और शाहजहां पत्नी अंसार* ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके ऑपरेशन के टांके खुल गए।
गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर पिहानी कोतवाली* पहुंचे, जहां पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शांतिपूर्वक निकला बारह वफात का जुलूस
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी कोतवाली के जहानीखेड़ा चौकी के अंतर्गत बुधवार को बारह वफात के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारे लगाते हुए निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मजिस्ट्रेट संध्या यादव, पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह तथा जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी कैलाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 125 जोड़े, विधायक ने दिया आशीर्वाद*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को कछौना के मुसलमानाबाद में स्थित अद्विक मैरिज लॉन में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 125 नवयुगल जोड़ों को मुख्य अतिथि विधानसभा बालामऊ के विधायक रामपाल वर्मा व नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने उपहार देकर नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिसमें विकास खंड कछौना, बेहन्दर, कोथावाँ के नवयुगल जोड़ों को विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामपाल वर्मा ने कहा यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। गरीब परिवारों के सामने अपनी बेटियों के हाथ पीले करने की बड़ी समस्या रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लोगों को बेटियों के हाथ पीले करने के लिए कर्जा लेना पड़ता था। जिसका दंश परिवार को झेलना पड़ता था। यह दहेज रहित सामाजिक कर्मकांडों से दूर बिना दिखावा के नवयुगक जोड़े पारिवारिक संबंधों में जुड़ जाते हैं। अपने जीवन की अच्छी शुरुआत करते हैं। यह सामाजिक परिवर्तन का एक बड़ा कदम है। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा यह सरकार का बहुत अच्छा कदम है। पूरी पारदर्शिका के साथ योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को मिलता है। जिसमें कोई बिचौलिया शामिल नहीं होता है, सीधे लाभार्थी के खाते में सहयोग राशि व उपहार मिलता है। प्रशिक्षु आईएएस संस्कृति त्रिवेदी प्रभारी खंड विकास अधिकारी बेहन्दर ने कहा यह योजना महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। बेटियां सरकार के लिए बोझ नहीं है। उन्हें भी सम्मान जनक बराबरी के दांपत्य जीवन के लिए अच्छा कदम है। कार्यक्रम का संचालन एपीओ आलोक कुमार अस्थाना ने किया। नवयुगक जोड़ों ने मुख्य अतिथि के हाथ उपहार पाकर व दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए काफी उत्साह है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), खंड विकास अधिकारी कछौना महेश चंद्र, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष कछौना मयंक सिंह, गौसगंज मदन राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, शिवम मिश्रा, उमेश सिंह, अर्जित वर्मा, एडीओ समाज कल्याण रामू, अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित, अनूप सिंह, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, खंड विकास अधिकारी बबिता गुप्ता, ओमप्रकाश गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने लंबित वेतन, एरियर एवं विभिन्न देयकों के भुगतान की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्श
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, हरदोई पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने लंबित वेतन एवं एरियर के शीघ्र भुगतान, मार्च माह की लंबित सैलरी, पूर्व के लंबित भुगतान, मेडिकल संबंधी देयकों, अनटाइड फंड, एनक्यूएएस प्राइस मनी एवं अन्य लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद लंबे समय से वेतन एवं विभिन्न देयकों का भुगतान लंबित रहना कर्मचारियों के लिए गंभीर आर्थिक कठिनाई का कारण बन रहा है।
प्रदर्शन के दौरान यह भी मांग की गई कि सीएचओ संवर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर होने वाली बैठकों एवं जीआरसी में सीएचओ के प्रतिनिधि को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा जा सके और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।जिला अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रहे हैं, लेकिन लंबे समय से लंबित वेतन एवं अन्य देयकों के कारण कर्मचारियों में अत्यधिक आक्रोश एवं आर्थिक परेशानी है। विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा है कि समस्याओं का शीघ्र संज्ञान लेकर सभी लंबित भुगतानों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष शिवम मिश्रा, महामंत्री अनिरुद्ध शर्मा, अंकित गुप्ता, युसूफ खान, सौरभ श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, सुमित, उमेश सहित जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें कर्मचारियों के वैध देयकों एवं कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर हैं तथा वे सभी समस्याओं का शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं विभागीय स्तर पर समाधान चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

हरदोई जनपद के 46 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के नवनियुक्त 3,446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उक्त कार्यक्रम में डा० राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक, हरदोई, इन्द्रजीत यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हरदोई के द्वारा जनपद हरदोई हेतु 46 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) का नियुक्ति पत्र, वितरित कराया गया। मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवनियुक्त कृषि तकनीकी सहायकों से कहा कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ सरकारी काम तक सीमित नहीं है। उन्हें कृषि की आधुनिक तकनीक किसान के खेत तक पहुंचानी होगी। मा० कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कृषि तकनीकी सहायकों की नियुक्तियों में आरक्षण और रोस्टर का पालन करते हुये पारदर्शी तरीके से चयन किया गया है। नवनियुक्त प्राविधिक सहायक कार्यक्रम में मा० कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मा० राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव कृषि समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के नियुक्ति प्राधिकारी/उप कृषि निदेशक, हरदोई डा० राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद हेतु चयनित समस्त अभ्यर्थी 15 दिवस के अन्दर समस्त निर्धारित अर्हता विषयक प्रमाण-पत्रों के साथ अंक तालिकाओं की प्रतियां, जाति प्रमाण-पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो तो) स्वप्रमाणित कर एवं मूल प्रति भी प्रस्तुत करना होगा उक्त के अतिरिक्त स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, चल-अचल सम्पत्ति प्रमाण-पत्र, इत्यादि सहित योगदान आख्या प्रस्तुत करनी होगी। जिससे कि चयनित अभ्यर्थियों का ससमय प्रशिक्षण प्रारम्भ कराते हुये आवश्यक कार्यवाही की जा सके। समयावधि समाप्ति के पश्चात नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त समझा जायेगा।