कार ने सबारियो से भरे ऑटो को मारी टक्कर एक की मौत कई घायल

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई !! शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुआ टोला में स्वराज एजेंसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत मे एक ब्यक्ति की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112, शाहाबाद कोतवाली पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल रघुवीर को पुलिस अपनी ही गाड़ी से तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने रघुवीर पुत्र कृष्ण पाल, निवासी ग्राम पसगामा थाना बेहटा गोकुल को मृत घोषित कर दिया हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है घायलो मे उपेंद्र सिंह यादव पुत्र रामपाल सिंह,निवासी ग्राम फिरोजपुर खुर्द, थाना शाहाबाद चंद्रकाली पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र, निवासी ग्राम मडिया, थाना कोतवाली देहात शिवनारायण यादव पुत्र माधुरी सिंह,निवासी ग्राम वहरैया, थाना सुरसा मगरे लाल पुत्र माखनलाल निवासी ग्राम दनियापुर, थाना पाली सोमवती पत्नी विपिन कुमार, थाना पाली आदित्य पांडे पुत्र ब्रजकिशोर, निवासी महुई पुरी, थाना कोतवाली देहात
अनामिका पत्नी संदीप मिश्रा निवासी ग्राम नई बस्ती, थाना पचदेवरा
इंद्र मोहन पुत्र संदीप, निवासी ग्राम नई बस्ती, थाना पचदेवरा
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अभियोजन कार्यो की समीक्षा बैठक*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई. आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा करते हुए 20 वर्ष पुराने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने 20 वर्ष पुराने वादों को चिन्हित कर उनके निस्तारण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पुराने वाद की वर्तमान स्थिति, लंबित रहने के कारण तथा निस्तारण में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में पिछले माह निस्तारित किए गए पुराने वादों की संख्या की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित पॉक्सो मामलों की स्थिति, उनमें हुई पैरवी तथा अब तक कितने मामलों में दोषसिद्धि हुई है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने पॉक्सो मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से संबंधित दो प्रकरणों की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने दोनों प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षों से लंबित पुराने वादों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए पुराने मामलों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार निस्तारित करें, जिससे आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय मिल सके। बैठक मे अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेट संजय कुमार, सभी सम्बन्धित शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहें।
-
कार ने सबारियो से भरे ऑटो को मारी टक्कर एक की मौत कई घायल
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई !! शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुआ टोला में स्वराज एजेंसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत मे एक ब्यक्ति की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112, शाहाबाद कोतवाली पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल रघुवीर को पुलिस अपनी ही गाड़ी से तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने रघुवीर पुत्र कृष्ण पाल, निवासी ग्राम पसगामा थाना बेहटा गोकुल को मृत घोषित कर दिया हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है घायलो मे उपेंद्र सिंह यादव पुत्र रामपाल सिंह,निवासी ग्राम फिरोजपुर खुर्द, थाना शाहाबाद चंद्रकाली पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र, निवासी ग्राम मडिया, थाना कोतवाली देहात शिवनारायण यादव पुत्र माधुरी सिंह,निवासी ग्राम वहरैया, थाना सुरसा मगरे लाल पुत्र माखनलाल निवासी ग्राम दनियापुर, थाना पाली सोमवती पत्नी विपिन कुमार, थाना पाली आदित्य पांडे पुत्र ब्रजकिशोर, निवासी महुई पुरी, थाना कोतवाली देहात
अनामिका पत्नी संदीप मिश्रा निवासी ग्राम नई बस्ती, थाना पचदेवरा
इंद्र मोहन पुत्र संदीप, निवासी ग्राम नई बस्ती, थाना पचदेवरा
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी  शिकायते
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 94 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट मयंक कं व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
मंत्री ने कांवरियों पर वर्षाए पुष्प,और बितरण किया प्रसाद  
                                               

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई )पांचल घाट फर्रुखाबाद से गंगा जल लेकर छोटी काशी गोला गोकरननाथ मे जलाभिषेक करने  जा रहे  कावंड़ियों का नगर के खेडा तिराहे निकट मो.खेडा अजमत   स्थित कालीमाता मंदिर  के पास 155बिधान सभा से विधायक  एवं प्रदेश सरकार मे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री  रजनी तिवारी  ने  शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की।एंव स्वल्पाहार वितरण किया तथा साथ ही पावन यात्रा के सभी आयोजको का अभिनन्दन किया इस अबसर पर नगर अध्यक्ष अनिल पान्डेय,महामंत्री सुभाष सिंह ,जिला.पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत  जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ नवनीत गुप्ता नीतू पूर्व ब्लाक प्रमुख रामदास कठेरिया, सभासद राममुरारी कुशवाहा ,रमाकांत मौर्या,उपाध्यक्ष विकास मौर्य ,आन्नद गुप्ता, एसडीएम अबनीश कुमार,अधिशाषी अभियंता सर्बेश कुमार कुशवाहा सहित आदि मौजूद
शिक्षकों को मिला 'श्रीअन्न' का पाठ, आहार में शामिल करने और फार्मर रजिस्ट्री की दी गई जानकारी
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र (बीआरसी) कछौना में गुरुवार को शिक्षकों के लिए 'श्रीअन्न' (मिलेट्स) पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कृषि विशेषज्ञों ने अध्यापकों को मोटे अनाजों के महत्व और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज नौटियाल ने श्रीअन्न के फायदों पर विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि ज्वार, बाजरा, मड़वा, रागी, सावा और कोदो जैसे मोटे अनाजों में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मानव स्वास्थ्य और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी है। उप कृषि निदेशक ने सभी शिक्षकों से श्रीअन्न को अपने दैनिक आहार में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार संतोष कुमार ने मोटे अनाजों से बनने वाले स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों जैसे—बाजरे की खिचड़ी, उपमा, पराठे और बिस्कुट आदि के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना 'फार्मर रजिस्ट्री' के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी और इसके लाभ गिनाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अखिलेश कुमार और सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) दीपांशु पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'कलश वंदन अभियान' के तहत संत रविदास जी को किया नमन

"भाजपा नेताओं ने समाज में भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का लिया संकल्प"

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे क्षेत्र में भव्य “कलश वंदन अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य अतिथि संचित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम ज्ञानपुर, बरौली, मतुआ, समसपुर एवं कछौना नगर चौराहा में पूरी श्रद्धा के साथ कलश वंदन किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संचित अग्रवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन और दर्शन हमें समरसता, समानता, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक एकता का सच्चा मार्ग दिखाता है। उनका प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी मानव समाज को अंतःकरण की शुद्धता का पाठ पढ़ाता है। बाह्य आडंबरों से दूर रहकर पवित्र मन से समाज की सेवा करनी चाहिए। भाजपा इस अभियान के माध्यम से उनके महान विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है, ताकि समाज से भेदभाव मिटाया जा सके। भाजपा का यह अभियान उनके महान विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में भाईचारे और समरसता की भावना को और अधिक मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई, शक्ति केंद्र संयोजक नारायण शुक्ला, मृगेंद्र सिंह (दरोगा), प्रतीक गुप्ता, विवेक शुक्ला, सत्यम शुक्ला, विनोद पांडे, मदन मिश्रा, गौतम कनौजिया, शेखर गुप्ता और रविंद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा कछौना के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 73 शिकायते*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 73 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
डीएम अनुनय झा सख्त, बोले- बिजली कटौती और ट्रिपिंग पर तत्काल लगे रोक .
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग एवं नेडा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
अनावश्यक कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल समाधान करने के साथ ही जर्जर तारों एवं ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को निर्धारित समयावधि में हटवाने को भी कहा गया। उन्होंने आईपीडी, आरडीएसएस सहित अन्य विद्युत योजनाओं के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। विद्युत चोरी रोकने के लिए अधिशासी अभियंताओं समेत सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उपभोक्ताओं को सही एवं समय से बिल उपलब्ध कराने तथा गलत बिलिंग की शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही मीटर रीडिंग की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से योजना से संबंधित पत्रावलियों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों एवं बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
स्कूल जा रही मासूम छात्रा को DCM ने कुचला, मौके पर मौत—गाड़ी छोड़कर चालक फरार।*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
माधौगंज-कन्नौज मार्ग पर गुरुवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेलापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित DCM ने साइकिल से स्कूल जा रही 13 वर्षीय छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पडरा लखनपुर निवासी सरोज कुमार की 13 वर्षीय पुत्री रिया पटेल दर्शनलाल इंटर कॉलेज साईं में कक्षा 6 की छात्रा थी। गुरुवार सुबह रिया साइकिल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह सेलापुर चौराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार DCM ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश में था, लेकिन आगे रेलवे गेट बंद होने के चलते वाहन फंस गया। खुद को घिरता देख चालक DCM मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीन बहनों में सबसे छोटी और सबकी लाडली रिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी। उप निरीक्षक श्याम नारायण ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।