किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया,  निस्तारण के निर्देश*

रितेश मिश्रा
हरदोई।  स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। किसान दिवस का उद्देश्य किसानों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना है, ताकि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
किसानों द्वारा विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जर्जर विद्युत तारों एवं टूटे हुए विद्युत पोलों को बदलने तथा विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों की पटरी एवं कुलाबों की मरम्मत तथा नहरों एवं नालों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम की अनिश्चितता से फसलों को हुई क्षति की स्थिति में पात्र किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। किसानों से अपील की गई कि वे फसल क्षति की सूचना निर्धारित समयावधि में संबंधित बैंक में लिखित रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पशुओं के टीकाकरण का अभियान संचालित किया जा रहा है। किसानों एवं पशुपालकों से अभियान का लाभ उठाते हुए अपने पशुओं का टीकाकरण कराने तथा पशुपालकों का संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की गई।
किसान दिवस में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा फसलों में रोग, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण के संबंध में किसानों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा फसलों में रोग एवं कीट नियंत्रण तथा उर्वरक के संतुलित एवं वैज्ञानिक प्रयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। किसानों को बीज शोधन तथा फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उपाय अपनाने को कहा गया।
बैठक में विद्युत विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, अन्य संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा किसानों के हित में लागू विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।
किसान दिवस में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, भूमि मुआवजा, राशन वितरण, जलभराव, विद्यालय एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सहित विभिन्न प्रकरण किसानों द्वारा उठाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण की आख्या उपलब्ध कराई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी किसान दिवस तक आज प्राप्त समस्याओं के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई विभाग, जल निगम, कृषि विभाग, कृषि रक्षा विभाग, लघु सिंचाई विभाग, विद्युत भण्डार केन्द्र, किसान यूनियन के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
खाद बिक्री केंद्रों पर कैमरों से होगी निगरानी, 57 केंद्रों पर स्थापित हुए कैमरे .
रितेश मिश्रा
हरदोई। किसानों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने जनपद के विभिन्न विकास खंडों में संचालित बी-पैक्स, सहकारी संघ एवं पीसीएफ कृषक सेवा केंद्रों समेत कुल 57 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कैमरे स्थापित कराए हैं। इनमें कछौना, कोथावां, टड़ियावां, टोडरपुर, पिहानी, बावन, बेहंदर, भरावन, मल्लावां, माधौगंज, शाहाबाद, संडीला, सांडी, सुरसा, हरपालपुर और हरियावां समेत विभिन्न विकास खंडों के उर्वरक बिक्री केंद्र शामिल हैं।
कैमरों की स्थापना से केंद्रों पर उर्वरक वितरण, किसानों की उपस्थिति और अन्य गतिविधियों की प्रभावी निगरानी एवं अनुश्रवण किया जा सकेगा। इससे खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही अनियमितताओं पर नियंत्रण और किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थापित कैमरों की नियमित जांच कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए और उर्वरक वितरण व्यवस्था का लगातार अनुश्रवण किया जाए। किसानों को खाद उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की यह पहल किसानों के हितों की रक्षा के साथ उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक
sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को लाभन्वित किया जाये।  प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत खराब प्रगति वाले विकास खण्डों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिए।
‎उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास खण्डों के सीडीपीओ यह सुनिश्चित करे कि क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा जाये तथा उनके माता पिता की काउसिंलिग कर उन्हें एनआरसी से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दी जाये। सभी सीडीपीओ एनआरसी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिये। पोषण ट्रैकर पर  डाटा फीडिंग कार्यों को समय से पूर्ण किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर प्राचार्य डायट रामेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
थाना प्रभारी से लेकर मुख्यमंत्री तक पीड़ित ने दिया शिकायती पत्र,पीड़ित फिर भी  त्रस्त, अधिकारी गण मस्त

दबंगों द्वारा मार्ग अवरुद्ध करने पर पीड़ित ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने की दी चेतावनी

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई मल्लावां थाना क्षेत्र अंतर्गत दबंगों द्वारा एक रास्ता अवरुद्ध करने का मामला प्रकाश में आया है।अधिकारियों की कथित उदासीनता और स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से आहत एक पीड़ित ने अब जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। मामला मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मझियाई जाफरपुर का है, जहां आबादी के पुराने रास्ते को कथित रूप से दीवारें खड़ी कर बंद किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित राजपाल सिंह पुत्र महादेव सिंह का कहना है कि रास्ते को लेकर वह लंबे समय से अधिकारियों और पुलिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कार्रवाई के बावजूद दबंगई करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित के मुताबिक उसके मकान के पड़ोस में गांव निवासी हरिनाम सिंह पुत्र शारदा बख्श सिंह तथा अनुज सिंह, हरिओम सिंह और अमन सिंह उर्फ नन्हू सिंह पुत्रगण हरिनाम सिंह के मकान हैं। आरोप है कि पुरानी नाराजगी के चलते विपक्षी आए दिन आबादी के रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर देते थे और रघुवीर बढ़ई की गाय-भैंस बंधवाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर देते थे। पीड़ित का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया। उक्त रास्ते में कई वर्षों पुरानी बिजली लाइन और पोल भी मौजूद होने की बात कही गई है।
पीड़ित के अनुसार स्थानीय स्तर पर बेहतर सुनवाई न होने के बाद वह गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना दिवस में उपजिलाधिकारी, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से जुड़े लोगों के बयान लिए गए।
पीड़ित के अनुसार मकान का बैनामा करने वाले सियाराम गुप्ता ने अधिकारियों के समक्ष बयान दिया कि उन्होंने मकान का बैनामा किया था, रास्ते का नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि मकान के दक्षिण में पुश्तैनी पुराना रास्ता मौजूद है और रास्ते की नाप गलत लिखाई गई है।
पीड़ित का दावा है कि इसी बयान के आधार पर बिलग्राम उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने 24 जुलाई 2026 को पुलिस की मौजूदगी में रास्ते से ट्रैक्टर और जानवर हटवाकर निसार अली की दीवार के सामने से रास्ता साफ कराया था। इसके बाद कुछ समय तक रास्ते पर आवागमन सुचारु रूप से चलता रहा।
राजपाल सिंह का आरोप है कि 11 अगस्त की रात करीब एक बजे अनुज सिंह, हरिओम सिंह, अमन सिंह उर्फ नन्हू सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र समरपाल सिंह, सुमित सिंह पुत्र सरवन सिंह, बुधपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने बाहरी 25-30 लोगों को बुलाकर कथित रूप से रास्ते में तीन दीवारें खड़ी कर दीं और आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसे और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया और दीवारें बनती रहीं।
पीड़ित के अनुसार घटना के बाद वह थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देना चाहता था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत लेने के बजाय उसे ही डांट-फटकार कर वापस कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है और कार्रवाई के लिए ऊपर जाए।
राजपाल सिंह का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद में पुलिस, राजस्व विभाग और उच्चाधिकारियों तक अपनी फरियाद लेकर पहुंच चुका है, लेकिन रास्ता बंद करने का काम नहीं रुक सका। उनका आरोप है कि एक ओर सरकार भूमि और निकास मार्गों को कब्जामुक्त कराने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर अधिकारी उनकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं हैं।
लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने से आक्रोशित पीड़ित राजपाल सिंह ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और रास्ता कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने को मजबूर होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पुराने रास्ते को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और भविष्य में रास्ता बंद करने की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय बालिका छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति राजकीय बालिका छात्रावास मन्नापुरवा एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास, मन्नापुरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा मच्छरों से बचाव हेतु मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए गए। साथ ही सभी तलों पर डस्टबिन रखवाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण में पाया गया कि तीनों छात्रावासों में लगे अग्निशमन यंत्रों की गैस समाप्त हो चुकी है, जिस पर तत्काल रिफिलिंग कराने तथा स्टोर रूम में रखी निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त परिसर में रिक्त भूमि पर किचन गार्डेन विकसित करने तथा बाउंड्री के किनारे शोभाकारी एवं फलदार वृक्ष लगवाने के निर्देश भी दिए गए। तीनों छात्रावासों में फर्स्ट एड किट उपलब्ध न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तत्काल फर्स्ट एड किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। छात्रावासों में निवासरत बालिकाओं एवं बालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। छात्र-छात्राओं द्वारा मैस संचालन एवं लाइब्रेरी की व्यवस्था कराए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि छात्रावास अधीक्षकों एवं बच्चों से समन्वय स्थापित कर मैस अथवा टिफिन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के समय छात्रावास अधीक्षका सुषुमा देवी, अर्चना विश्वकर्मा, छात्रावास अधीक्षक सौरभ कुमार तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव उपस्थित रहे।
सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर होने वाले तिरंगा यात्रा के लिए की गई बैठक

गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जनपद पदाधिकारी की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय चौधरी चरण सिंह सिंचाई डाक बंगला मे संपन्न हुई कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला ने किया मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने कहा कि आगामी 20 अगस्त को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली व गोंडा जनपद में जीपीएस फोटो शासनादेश के विपरीत कर्मचारियों से मांगा जा रहा है उक्त मांगों को लेकर होने वाली तिरंगा यात्रा व कर्मचारियों की मांगों के लेकर रूपरेखा तय की गई तिरंगा रैली संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद को सौंप गई प्रत्येक विकास खंड से ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा के लिए कर्मचारी एकत्रित होकर जिला मुख्यालय दोपहर 12:00 बजे पहुंच कर कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि समस्त कर्मचारी गांधी पार्क में बापूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी पार्क से अंबेडकर चौराहा पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर ज्ञापन सोपा जाएगा बैठक में जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला कोषाध्यक्ष अमीर अहमद संगठन मंत्री उधो राम गौतम संप्रेक्षक राम रूप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखनलाल पासवान ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष पडरी कृपाल अभिमन्यु कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मुझेहना धर्मेंद्र पांडे रघुनाथ मौर्य सनीराम कनौजिया रवि गोस्वामी हरेंद्र सिंह अतुल तिवारी प्रदीप वर्मा धर्मेंद्र वर्मा राम सजीवन तिवारी कार्यक्रम सफल बनाने के लिए इन सभी को जिम्मेदारी सौंप गई है l
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 95 शिकायते*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 95 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट मयंक कंुडू व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
बगैर सुबिधा शुल्क लिए राशन कार्ड मे यूनिट न जोडने का आरोप
                                                                                                                                ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई !! शाहाबाद सल्लाई मोहकमा में पैसा बोलता है गरीब दर दर डोलता है नगर के मोहल्ला अल्लाहपुर निबासी कल्लू सिंह का आरोप है कि वह पिछले क ई माह से  पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड से यूनिट जुडबाने के लिए जाता है लेकिन वहां से हर वार कह दिया जाता कि अगले दिन आना जबकि उक्त ब्यक्ति भूमिहीन है जिसकी आय कोई स्रोत नही है इधर कल्लू सिंह ने बताया कि कभी भीड तो कभी बेबसाइड न चलने का बहाना बना कर हर बापस कर दिया गया है उन्होने कहा कि अगर सुबिधा दे दिया होता तो शायद अब तक यूनिट राशन कार्ड से जोड दिया गया होता इस सम्बन्ध मे सप्लाई इस्पेक्टर से उनका पक्ष जानने का प्रयास लेकिन साहब ने काल रिसीब करना मुनासिब नही समझा
सपा का आरोप,सरकारी अस्पतालो में मरीजो से बगैर फीस बसूलेे नही मिलता इलाज।  
                                   

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में पहुंचकर मरीज से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है यहां मरीजों से बिना पैसे लिए इलाज नहीं किया जाता, उन्होंने कहा हड्डी वार्ड में कई मरीजों से मुलाकात की मरीज ने बताया कि यहां ऑपरेशन और इलाज के नाम पर बीसो हजार लिए जाते हैं उसके बाद इलाज किया जाता है‌,महिला अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी में ₹2000 से ₹3000 और ऑपरेशन में ₹5000 से ₹8000 की रिश्वत लिए जाने के बाद इलाज शुरू किया जाता है।और दवाइयां बाहर से लिखी जाती हैं मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में दवाइयां मरीज को नहीं दी जाती हैं।सपा रामज्ञान गुप्ता ने बताया 14 अगस्त 2026 को हरदोई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उत्तर प्रदेश सरकार मे उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कानपुर में अवार्ड देखकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को इसीलिए सम्मानित किया गया है कि जो इलाज के नाम पर मरीजों से हजारों रूपये रिश्वत लेते हैं और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार फैलाए हुए हैं इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के संरक्षण में ही भ्रष्टाचार और अवैध वसूली हो रही है।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक  के गृह जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।अस्पतालों में गरीबों को ढंग का इलाज नहीं मिल रहा है। मेडिकल कालेज के नाम पर जिलों में सिर्फ बिल्डिंगें हैं।मेडिकल कालेजों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, प्रोफेसर और तकनीकी स्टाफ नहीं है। मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है।भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गयी है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। भाजपाई सरकार और भाजपाई महाभ्रष्टाचार की पोल लगातार खुल रही है। प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर देगी।इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, सोनू गुप्ता, शुभम गुप्ता, ठाकुर अंकित सिंह मौजूद रहे।
फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में मौत की तीसरी घटना से मची सनसनी


बबलू प्रजापति
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रैगाई में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर कोतवाल श्याम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
जंगबहादुरगंज निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री आंचल गुप्ता का विवाह दो मार्च 2025 को रैगाई निवासी हिमांशु गुप्ता के साथ किया था। हिमांशु हरदोई में मेडिकल स्टोर चलाते हैं और डीफार्मा व बीएससी की पढ़ाई कर चुके हैं। ससुराल पक्ष का मकान हरदोई में भी है, जबकि रैगाई में उनका पुराना आवास है। बताया गया कि आंचल कभी-कभी हरदोई स्थित आवास पर भी पति के साथ रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच सामान्य संबंध थे और दोनों मिलजुलकर रहते थे।
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के पिता विनोद कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर आंचल को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है।

24 घंटे में तीसरी संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर यह तीसरी संदिग्ध मौत है। इससे पहले भुजईपुरवा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसमें मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं राभा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था, जिसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया गया। इन घटनाओं के बाद रविवार सुबह रैगाई में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।