बघौली में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

पत्रकार साथी देवेन्द्र गुप्ता के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई* बघौली ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ब्लॉक इकाई अहिरोरी की मासिक बैठक रविवार को बघौली कार्यलय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने की शुरुआत ग्रापए के संस्थापक स्व बाबू बालेसर लाल जी व भारत माता के समक्ष दीप जलाकर और माला पहनाकर की गई।
  ब्लांक अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने कहा पत्रकारों की समस्याओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की
बैठक में पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है। गांव और कस्बों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तथा आम जनता तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता,और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया। मंत्री धनपाल सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें एकजुट करना और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। पत्रकारों को किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि करनी चाहिए, ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनी रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए आर्यन सिंघानिया ने कहा कि  संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि पत्रकारो के स्वाभिमान को किसी तरह की ठेश नही पहुचने दी जाएगी। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा  कि पत्रकारों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मंत्री अनुरंन्त सिंह राहुल महामंत्री पंकज गुप्ता सचिव सूरज मिश्रा ड्रा राहुल सिंह कुशवाहा तुषार शर्मा , सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे
धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, निकाला गया भव्य पथ संचलन
विशाल बाजपेई
पाली, हरदोई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गन्ना समिति रूपापुर के चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा एवं विद्यालय प्रबंधक शीर्षेन्दुशील त्रिवेदी (विपिन) मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और देशभक्ति का परिचय देते हुए भव्य पथ संचलन निकाला। पथ संचलन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मंजेश बुक डिपो, काली मंदिर, वैरियल चौराहा, मुख्य चौराहा, पंथवारी देवी मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
पथ संचलन के बाद विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। ‘अहिगिरीनंदिनी’ पर स्वाती मिश्रा द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। साथ ही मेधावी परीक्षा में अंक प्राप्त करने वाली बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जलपान वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राम नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष रामू अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य अवधेश शुक्ला, शिव नारायण मिश्र, विमलेश गुप्ता, प्रकाश नारायण पांडे, विनीत तिवारी, मृत्युंजय मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और जेठ समेत चार पर मुकदमा

बबलू प्रजापति
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के वाजिदनगर गांव के मजरा भुजई पुरवा में शनिवार तड़के विवाहिता सरोजिनी की मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, जेठ समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भुजई पुरवा निवासी बहादुर की पत्नी सरोजिनी की शुक्रवार शाम पति से दाल बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद शनिवार तड़के घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य आंगन में सो रहे थे। सुबह जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
सूचना पर पिहानी कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए मायके पक्ष को सूचना दी।
सरोजिनी के पिता इतवारी लाल निवासी पीढ़ाता, कोतवाली शाहाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राजबहादुर पुत्र रामावतार, जेठ तोताराम, सास तथा एक अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था।
पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपों की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण,

जिलाधिकारी ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ककरा खेड़ा प्राथमिक विद्यालय, सनबीम स्कूल तथा स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक विविधता से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा एवं उत्साह से स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष रंग भर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने उ0प्र0 मे प्रथम जनपद के रूप मे उत्तराधिकार रजिस्टेशन पोर्टल की प्रक्रिया पूर्णतया आनलाइन करने मे सहयोग हेतु देवेश कुमार सिंह, मीनाक्षी, आफताब आलम सिद्दकी को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने स्वच्छता व्यवस्था मे सहयोग एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्रहियों को भी सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आने वाले वर्षों में, जो  प्रधानमंत्री  का नारा है कि भारत को विकसित भारत बनाना है, उसकी तरफ हम लोग सब दृढ़ संकल्पित रहेंगे और हम ऐसा कृत्य करेंगे जिससे हमारे महान राष्ट्र का नाम और ऊँचा हो और हमें गौरव हो कि हम भारतीय नागरिक हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमे यह संकल्प करना चाहिए कि हम अगले एक वर्ष मे कम से कम 80 बेहतर कार्य करे जिससे हमे भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति हो सके। उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि छोटे-छोटे कार्य एवं व्यवहार मे परिवर्तन जैसे स्वछता की आदत को अपनाकर भी हम अपने परिवेश को स्वच्छ रख सकते है। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने हेत प्रेरित भी किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्टेट गुलाब चन्द्र सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन मे किया ध्वजारोहण।*
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल ने विकास भवन मे ध्वजारोहण किया एवं सभी को शुभकामनाये दी। उन्होंने पुलिस लाइन के सामने स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
पति-पत्नी में कहासुनी, विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

बबलू प्रजापति
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के वाजिदनगर गांव के मजरा भुजई पुरवा में शनिवार सुबह एक विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे शुक्रवार शाम को पति-पत्नी के बीच दाल बनाने को लेकर हुई कहासुनी को बताया जा रहा है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
भुजई पुरवा निवासी बहादुर की पत्नी सरोजिनी से शुक्रवार शाम दाल बनाने को लेकर किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शनिवार तड़के सरोजिनी ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। बताया गया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य आंगन  मे सो रहे थे।
सुबह घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पिहानी कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया कि बहादुर और सरोजिनी का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। विवाहिता के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मायके वाले मौके पर नहीं पहुंचे थे। पुलिस मायके पक्ष के आने और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हजारों देश प्रेमियों के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का जोश

बबलू प्रजापति
पिहानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेई के नेतृत्व में निकाली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर पिहानी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। तिरंगा यात्रा में 5000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। युवाओं में खासा जोश दिखाई दे रहा है और हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के बीच पूरा शहर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। कटरा बाजार की सड़कें लोगों और तिरंगों से खचाखच भर गईं। यात्रा में वाहनों और लोगों की कतार करीब दो किलोमीटर तक नजर आने से बाजार का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। जगह-जगह भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नवनीत वाजपेई कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। मार्ग में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किए जाने की भी तैयारी है।
नगर पालिका की दीबारो पर  कराई जा रही  बाल पेंटिंग में घपला की आसंका   
                                            

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।नगर पालिका परिषद हरदोई में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत दीवारों पर कराई जा रही पेंटिंग को लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। समाजवादी पार्टी के नेता एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने इस पूरी कवायद पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए नगर पालिका प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा किया है वही दीवार, वही पेंटिंग... बस साल बदलकर डकारा जा रहा बजट सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का गंभीर आरोप है कि नगर पालिका द्वारा दीवारों पर एक बार पेंटिंग बनवाने के बाद, हर साल उसी पुरानी पेंटिंग पर केवल वर्ष बदलकर नए सिरे से पूरा खर्च कागजों में दिखा दिया जाता है। इस तरह नई पेंटिंग के नाम पर आने वाले सरकारी बजट का बंदरबांट किया जा रहा है स्वच्छता की 'फर्जी' रैंकिंग और भ्रष्टाचार का खेल सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ बजट की हेराफेरी नहीं है, बल्कि इस फर्जीवाड़े के जरिए शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। जमीन पर कोई वास्तविक काम किए बिना, सिर्फ कागजी दावों और पुरानी कलाकृतियों के दम पर स्वच्छता की फर्जी रैंकिंग हासिल करने का खेल खेला जा रहा है।उच्च स्तरीय जांच की मांग इस मामले के उजागर होने के बाद से हरदोई के नगर पालिका में खलबली है। सपा नेता ने इस पूरे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु  प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक की अनुमति से दिनाँक 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत  भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक की गई। अपर जिला जज द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए तथा ए.आर.टी.ओ. व ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए तथा वादकारियों के नोटिस समय से तामील कराए जाने हेतु निर्देशित किया।जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में  प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी, प्रशासन की ओर से एस.डी.एम गुलाब चन्द्र, सी.ओ. लक्ष्मी कान्त, ए.आर.टी.ओ. अरविंद कुमार सिंह, पैरवी सेल इंचार्ज राजदेव मिश्रा, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव,विद्युत विभाग से प्रेमराज सिंह,उस्मान अली,पुनीत कुमार दुबे,शशांक मौर्य, जेसन सेन, आशा सिंह सदस्य स्थाई लोक अदालत व विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गूंजा वंदे मातरम, छात्राओं ने लिया हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महिला कल्याण विभाग द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करें। महिला कल्याण विभाग की प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से श्रीमती पूजा पाल, श्रीमती संध्या एवं सुश्री आकांक्षा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 45 शिकायते
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 45 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें