विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला पंचायत  में संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं मौन पदयात्रा आयोजित
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई:- आज विभाजन विभीषिका ‘स्मृति दिवस’ के अवसर पर जिला पंचायत हरदोई मे विभाजन विभीषिका संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन कर विभाजन विभीषिका तथा विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले देशवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार मे आयोजित संगोष्ठी मे विभाजन की दुःखद त्रासदी के संस्मरण साझा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, विभाजन की विभीषिका देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। यह दिवस हमें उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपना सब कुछ खो दिया। विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए आज राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी क्रम मे जिला पंचायत परिसर मे स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर, भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी मे अपना घर-परिवार एवं मातृभूमि खोने वाले असंख्य देशवासियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी के उपरांत जिला पंचायत से गाँधी मैदान हरदोई तक मौन पदयात्रा का आयोजन कर, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया।
विभाजन विभीषिका ‘स्मृति दिवस’ कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’, अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती, सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह, सदस्य राष्ट्रीय परिषद/क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र पीके वर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अनुराग मिश्रा, अलका गुप्ता, प्रीतेश दीक्षित, अनुराधा मिश्रा, सत्यम शुक्ला, निर्देश राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में  में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग


ब्यूरो रितेश मिश्रा
सुरसा, हरदोई। हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों और आपत्तिजनक कृत्यों के विरोध में गुरुवार को सुरसा में सनातन धर्मावलंबियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। भाजपा नेता धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार परिसर में जुटे लोगों ने धार्मिक आस्था का सम्मान करने और आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ‘आस्था का सम्मान करो, अपमान नहीं सहेंगे’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी धर्म के देवी-देवताओं और धार्मिक आस्थाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी या कृत्य सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उन्होंने ऐसे मामलों में प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी थाना सुरसा पहुंचे और थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायत में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
भाजपा नेता धनंजय मिश्रा ने कहा कि किसी भी धर्म की आस्था और देवी-देवताओं का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान श्यामजी मिश्रा, संजय सिंह, ज्ञानू द्विवेदी, मुकेश अवस्थी, ब्रजकिशोर यादव, राजू यादव, नरसिंह यादव, अभिषेक यादव और राम हुजूर द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।
नगर पालिका की दीबारो पर  कराई जा रही  बाल पेंटिंग में घपला की आसंका   
                                            

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।नगर पालिका परिषद हरदोई में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत दीवारों पर कराई जा रही पेंटिंग को लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। समाजवादी पार्टी के नेता एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने इस पूरी कवायद पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए नगर पालिका प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा किया है वही दीवार, वही पेंटिंग... बस साल बदलकर डकारा जा रहा बजट सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का गंभीर आरोप है कि नगर पालिका द्वारा दीवारों पर एक बार पेंटिंग बनवाने के बाद, हर साल उसी पुरानी पेंटिंग पर केवल वर्ष बदलकर नए सिरे से पूरा खर्च कागजों में दिखा दिया जाता है। इस तरह नई पेंटिंग के नाम पर आने वाले सरकारी बजट का बंदरबांट किया जा रहा है स्वच्छता की 'फर्जी' रैंकिंग और भ्रष्टाचार का खेल सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ बजट की हेराफेरी नहीं है, बल्कि इस फर्जीवाड़े के जरिए शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। जमीन पर कोई वास्तविक काम किए बिना, सिर्फ कागजी दावों और पुरानी कलाकृतियों के दम पर स्वच्छता की फर्जी रैंकिंग हासिल करने का खेल खेला जा रहा है।उच्च स्तरीय जांच की मांग इस मामले के उजागर होने के बाद से हरदोई के नगर पालिका में खलबली है। सपा नेता ने इस पूरे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हादसे में हुई मौत, फिर भी दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
समझौते की कोशिश में रकम पर नहीं बनी बात, पीड़ित पक्ष ने एसपी से निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार


बबलू प्रजापति
पिहानी/हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के डिघिया झाला में 27 जुलाई को ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मोहित की मौत का मामला अब पुलिस विवेचना के केंद्र में है। मृतक के स्वजन की तहरीर पर 10 अगस्त को गैर इरादतन हत्या समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना को दुर्घटना बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

होदिया के पास हुआ था हादसा

प्रार्थना पत्र में गुरजीत कौर पत्नी गुरुप्रीत सिंह निवासी डिघिया झाला ने बताया कि 27 जुलाई को करीब एक बजे झाला पर होदिया के पास सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूपी 30 एयू 4720 से पानी भरा जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद मोहित ट्रैक्टर को देख रहा था। ट्रैक्टर चालू होने पर वह चौंककर होदिया में गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया।

घायल को लेकर अस्पताल दौड़े गुरुप्रीत

आरोपित पक्ष का कहना है कि मोहित के घायल होते ही गुरुप्रीत सिंह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान मोहित की मृत्यु हो गई। उनका दावा है कि जिला अस्पताल से लेकर लखनऊ तक के उपचार संबंधी दस्तावेज और अस्पताल में भर्ती से जुड़े कागजात उनके पास मौजूद हैं।

'मृतक को बेटे की तरह मानता था'

गुरुप्रीत पक्ष के मुताबिक मोहित और उसके परिवार से उनके पारिवारिक संबंध थे। मोहित को वह अपने बेटे की तरह मानते थे। हादसे के बाद घायल मोहित को तत्काल अस्पताल पहुंचाना और उसके इलाज की व्यवस्था करना भी इसी का प्रमाण है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल में भर्ती संबंधी अभिलेखों पर गुरुप्रीत तथा मृतक के ताऊ के हस्ताक्षर हैं। लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती के दौरान भी दोनों के हस्ताक्षर होने की बात कही गई है।

समझौते की कई बैठकों के बाद बिगड़ी बात

आरोपित पक्ष का दावा है कि घटना के बाद क्षेत्र में कई बार सुलह-समझौते की बैठकें हुईं। उनके अनुसार मृतक पक्ष की ओर से 12 लाख रुपये की मांग की गई, जबकि गुरुप्रीत पक्ष चार लाख रुपये देने को तैयार था। रकम को लेकर सहमति नहीं बनने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और 10 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस विवेचना का विषय है।

'दुर्घटना के साक्ष्य मौजूद'

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि घटना के समय झाला पर मौजूद लोगों के शपथपत्र, अस्पताल के अभिलेख और इलाज से संबंधित दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की गई है। आरोपित पक्ष का कहना है कि इन साक्ष्यों से घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

देरी से मुकदमा दर्ज होने पर भी उठाए सवाल

प्रार्थना पत्र में घटना 27 जुलाई की और मुकदमा 10 अगस्त को दर्ज होने का हवाला देते हुए एफआईआर में हुई देरी की जांच की मांग की गई है। आरोपित पक्ष का कहना है कि यदि घटना दुर्घटना थी तो बाद में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा किन परिस्थितियों में दर्ज हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

सीओ शाहाबाद कर रहे मामले की विवेचना

एससी-एसटी एक्ट की धारा लगाए जाने के कारण मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी शाहाबाद द्वारा की जा रही है। आरोपित पक्ष ने सीओ शाहाबाद से भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्षेत्र के लोगों की निगाह अब विवेचना पर टिकी है। उनका कहना है कि अस्पताल के दस्तावेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, घटनास्थल की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट जैसे साक्ष्यों से घटना की वास्तविकता सामने आ सकती है।

इन बिंदुओं पर जांच से साफ होगी तस्वीर

1-हादसे के समय घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था।
2-ट्रैक्टर कैसे और किस परिस्थिति में चालू हुआ।
3-मोहित के होदिया में गिरने और ट्रैक्टर की चपेट में आने की वास्तविक स्थिति।
4-जिला अस्पताल और लखनऊ ट्रामा सेंटर के उपचार संबंधी अभिलेख।
5-अस्पतालों की सीसीटीवी फुटेज में घायल को लेकर पहुंचने वालों की स्थिति।
6-घटनास्थल के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उनके शपथपत्र।
6-एफआईआर दर्ज कराने में हुई देरी के कारण।
7-सुलह-समझौते के लिए हुई बैठकों और रकम संबंधी दावों की वास्तविकता।
निष्पक्ष विवेचना से न्याय की उम्मीद
मामला अब पुलिस विवेचना के अधीन है। ऐसे में सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मोहित की मौत महज दुर्घटना थी या घटना के पीछे कोई अन्य तथ्य था। आरोपित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि अस्पताल के अभिलेखों, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और घटनास्थल के साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो और मृतक के परिवार को भी न्याय मिल सके।
तिरंगे की शान का रखें ध्यान, सड़कों पर न बिखरने दें राष्ट्रध्वज
बच्चे उत्साह से खरीद रहे छोटे तिरंगे, पर्व के बाद इन्हें कूड़े या सड़क पर फेंकने से बचें

बबलू प्रजापति
पिहानी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर में राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजारों में बच्चे और युवा छोटे-छोटे तिरंगे झंडे, तिरंगा बैज, टोपी व अन्य सामग्री खरीदकर देशभक्ति का इजहार कर रहे हैं। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगे की मौजूदगी दिखाई दे रही है।
लेकिन इस उत्साह के बीच राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर जागरूक रहना भी जरूरी है। अक्सर 15 अगस्त का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छोटे-छोटे तिरंगे झंडे सड़क, नाली, कूड़ेदान अथवा कचरे के ढेर में पड़े दिखाई देते हैं। इससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता है और बच्चों में भी गलत संदेश जाता है।
बच्चों के हाथ में दिए जाने वाले छोटे तिरंगे यदि कागज या अन्य सामग्री के हैं, तो उन्हें कार्यक्रम के बाद जमीन पर न फेंकें। उन्हें सम्मानपूर्वक घर लाकर सुरक्षित स्थान पर रखें और यदि वे खराब या उपयोग के योग्य न रहें तो उनका सम्मानजनक ढंग से निस्तारण करें। अभिभावक बच्चों को भी समझाएं कि तिरंगा केवल स्वतंत्रता दिवस पर हाथ में लेकर चलने की वस्तु नहीं, बल्कि देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है।आज हाथ में तिरंगा है तो कल उसकी जिम्मेदारी भी हमारी है। 15 अगस्त का उत्साह जरूर मनाएं, लेकिन छोटे तिरंगे को सड़क, नाली या कूड़े में पड़ा न छोड़ें। बच्चों को भी तिरंगे के सम्मान की सीख दें।
आजादी को समर्पित तिरंगा यात्रा में जोश से सराबोर दिखा युवा से लेकर वृद्ध*
भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुए कार्यक्रम*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में युवा, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
गांधी मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद उद्यान पहुंचने पर जनपद के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण, याचिका समिति के सभापति एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधायक अलका अर्कवंशी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने  कहा कि आजादी केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस विकसित भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों की है। आज देश को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रभक्ति के साथ शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, नवाचार, आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है।
कहा कि वैश्विक युद्ध संकट ने भारत के सामने अनेक चुनौतियां पैदा की हैं। लेकिन इन चुनौतियों का सामना किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयास से नहीं, बल्कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों के सामूहिक संकल्प, परिश्रम और जिम्मेदारी से किया जा रहा है। युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उनसे आह्वान किया गया कि वे अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें।
याचिका समिति सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारत को ऐसा विकसित राष्ट्र बनाना है, जहां आधुनिक तकनीक और प्राचीन संस्कारों का समन्वय हो, हर नागरिक को सम्मान और अवसर मिले तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भारत की प्रगति ऐसी होनी चाहिए जो विश्व के लिए शांति, समावेशी विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के साथ आगे बढ़ने का अप्रतिम उदाहरण बने।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता की विरासत को केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की विशेष भागीदारी ने आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की। पूर्व सैनिकों की मौजूदगी ने स्वतंत्रता संघर्ष की स्मृतियों और नई पीढ़ी के के बीच एक भावनात्मक सेतु का काम किया। पूरे आयोजन में तिरंगा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनकर लहराता रहा।
अलका गुप्ता, नीतू चंद्रा, सीमा बिस्वास, अदिति कुशवाहा, शोभना सिंह, सुहाना जैन, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, अनुराग मिश्रा कीर्ति सिंह, पी के वर्मा, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित,अजय शुक्ला, सौरभ सिंह गौर, शिवराज सिंह बाबा,महेंद्र सोनी, अनुराग मिश्रा,सत्येंद्र गोपाल त्रिपाठी,अमरेंद्र अर्कवंशी,रिंकू कुमार गुप्ता, निर्देश राजपूत, गंगेश पाठक, कपिल मोहन गुप्ता, अतुल सिंह, परेश लोहिया,आयुष कुमार सिंह, आजाद भदौरिया, अर्जुन सिंह चंदेल,आशुतोष बाजपेई,  संदीप अवस्थी, अजय अवस्थी, विनोद वर्मा,मनीष, हर्ष, अनुराग श्रीवास्तव,ऋतुराज त्रिपाठी,  पंकज शुक्ला संजय सिंह गुड्डू,सिद्ध प्रताप मौर्या,विनोद राठौर, लोकेश, गोपामऊ नगर पंचायत अध्यक्ष वली मोहम्मद, अविनाश पाण्डेय, पारुल दीक्षित, आशुतोष शुक्ला राकू, सुभाष पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, अविनाश मिश्रा, शशि भूषण शुक्ला'शोले', वेदराम राजपूत, अनुराधा मिश्रा, मुदित बाजपेई, अंकित पांडे पंकज सिंह शुभम लोहिया प्रियंका सिंह बॉबी ओमर मुकुल सिंह,  अजीत उपाध्यायआदर्श दीपक मिश्रा आरिफ खान, अमित दीक्षित आदेश सिंह दीपू त्रिपाठी बिरजू गुप्ता..
घात लगाकर हमला करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी निवासी दो युवकों को हाथ लगाकर हमला कर घायल कर देने के मामले में पीड़ित के लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
  पीड़ित नबी हसन पुत्र अली बक्स के अनुसार वह गांव निवासी जमील पुत्र कल्लू के साथ 10 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे उरली तिराहे से अपने घर जा रहे थे गांव से करीब 500 मीटर पहले घात लगाकर बैठे ग्राम चक ढकिया निबासी विपक्षी सुशील कुमार उर्फ़ पिंटू पुत्र सुरेन्द्र ने दिनेश पुत्र मुनेश्वर और ग्राम करौदी निवासी कमलू और विनोद पुत्रगण जगदीश के साथ मिलकर तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया आरोपी सुशील ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और सभी ने मिलकर जान से मार डालने की नियत से लाठी डंडो सरिया से मारपीट कर दोनो को घायल कर दिया। मारपीट होने का शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए।
       थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवाया गया है।
घात लगाकर हमला करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी निवासी दो युवकों को हाथ लगाकर हमला कर घायल कर देने के मामले में पीड़ित के लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
  पीड़ित नबी हसन पुत्र अली बक्स के अनुसार वह गांव निवासी जमील पुत्र कल्लू के साथ 10 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे उरली तिराहे से अपने घर जा रहे थे गांव से करीब 500 मीटर पहले घात लगाकर बैठे ग्राम चक ढकिया निबासी विपक्षी सुशील कुमार उर्फ़ पिंटू पुत्र सुरेन्द्र ने दिनेश पुत्र मुनेश्वर और ग्राम करौदी निवासी कमलू और विनोद पुत्रगण जगदीश के साथ मिलकर तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया आरोपी सुशील ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और सभी ने मिलकर जान से मार डालने की नियत से लाठी डंडो सरिया से मारपीट कर दोनो को घायल कर दिया। मारपीट होने का शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए।
       थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवाया गया है।
हत्याहरण तीर्थ परिसर में संतों की बैठक हुई आहूत, अधिकार पत्र सौंपा*।
भाद्रपद मेले में दुकानदारों से अनधिकृत वसूली पर रोक, धार्मिक मर्यादा और श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता*

ब्यूरो रितेश
हरदोई* कोथावां पवित्र नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र से जुड़े जनपद हरदोई के हत्याहरण तीर्थ परिसर में गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को षड्दर्शन साधु समाज नैमिषारण्य की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुई बैठक में नैमिषारण्य और हरदोई जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, महंत एवं साधु समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। संतों ने तीर्थ की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक गरिमा, व्यवस्थाओं और क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक में अखिल भारतीय श्री पंच रामानन्दीय खाकी अखाड़ा, रामबाग-चित्रकूट से जुड़ी परंपराओं और अधिकारों का भी उल्लेख किया गया। प्रस्तुत प्रस्ताव एवं पत्र के अनुसार बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास 'खाकी' द्वारा योगी सत्येन्द्र नाथ को अधिकार पत्र सौंपे जाने तथा अखाड़े की वर्ष 1920 से चली आ रही परंपरा के अनुरूप दायित्वों एवं अधिकारों के निर्वहन की बात कही गई।दस्तावेज में प्रथम पक्ष के रूप में महंत संतोष दास खाकी, रामजानकी ट्रस्ट, मढ़ीरायपुर आश्रम, बनगढ़ कौरौना, सीतापुर तथा द्वितीय पक्ष के रूप में योगी सत्येन्द्र नाथ, श्री हत्याहरण तीर्थ विकास परिषद, भैंनगांव, हरदोई का उल्लेख किया गया है। इसमें रामजानकी ट्रस्ट दिनांक 3 सितंबर 1920 तथा श्री चौरासी कोसीय षड्दर्शन साधु मंडल नैमिषारण्य से जुड़े न्यासी एवं संस्थापक अधिकारों के साथ तीर्थ क्षेत्र के विकास और व्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया है।
बैठक में हत्याहरण तीर्थ, परिक्रमा मेला, भादो मेला एवं नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और व्यवस्थाओं को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। संत-महात्माओं ने कहा कि नैमिषारण्य केवल एक तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि सनातन धर्म की प्राचीन तप, साधना और संत परंपरा की पवित्र भूमि है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु आस्था और विश्वास लेकर आता है। ऐसे में तीर्थ क्षेत्र की प्रत्येक व्यवस्था में धार्मिक मर्यादा, पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।बैठक में महंत संतोष दास खाकी ने आगामी भादो मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि हत्याहरण तीर्थ पर प्रतिवर्ष लगने वाले विशाल भादो मेले में दुकानदारों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत अथवा अनुचित वसूली पर रोक लगाई जाएगी।उन्होंने कहा कि मेला श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों के लिए आजीविका का माध्यम भी है। इसलिए किसी भी व्यापारी या दुकानदार के साथ अनुचित आर्थिक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेले की व्यवस्थाएं सेवा, सहयोग, अनुशासन और पारदर्शिता की भावना से संचालित होनी चाहिए।संत समाज ने कहा कि भादो मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले और स्थानीय व्यापारियों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।बैठक में हत्याहरण तीर्थ सहित नैमिषारण्य से जुड़े धार्मिक स्थलों के विकास, स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मेले की सुव्यवस्था और प्राचीन धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर संतों ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संतों ने कहा कि तीर्थ की पवित्रता और सनातन परंपराओं की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संत समाज, प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी संतों ने अपील की कि वे तीर्थ परिसर की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखें, धार्मिक स्थलों की मर्यादा का सम्मान करें और आयोजनों में अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करें।बैठक में महंत नारायण दास, महंत संतोष दास, महंत बालक राम दास, महंत अनुग्रह दास, महंत प्रीतम दास, महंत अतुल साहेब, महंत अंजनी दास, बाबा सत्येन्द्र नाथ सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता की। उपस्थित संतों एवं महंतों ने प्रस्ताव एवं पत्र पर अपने हस्ताक्षर कर बैठक में व्यक्त विचारों और निर्णयों के प्रति अपनी सहमति दर्ज कराई।बैठक के दौरान संतों ने कहा कि नैमिषारण्य की आध्यात्मिक पहचान और सदियों पुरानी संत परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए तीर्थ क्षेत्र का विकास करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। संतों ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे नैमिषारण्य की पवित्र भूमि को स्वच्छ, शांत और धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप बनाए रखने में अपना योगदान दें।श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत बैठक में संत समाज का संदेश स्पष्ट रहा कि नैमिषारण्य की मर्यादा सर्वोपरि है, श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिक है और तीर्थ की पवित्रता एवं सनातन परंपराओं की रक्षा सभी का सामूहिक दायित्व है।
ग्रापए ने बढ़ाया संडीला में संगठन का दायरा, कछौना-भरावन में नई टीम को कमान
कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष अतुल कपूर बोले—एकजुटता से मजबूत होगी पत्रकारों की आवाज, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की संडीला तहसील इकाई के संगठन विस्तार को लेकर बुधवार को कछौना विकासखंड सभागार में समीक्षा एवं संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष अतुल कपूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में पत्रकारों के हित, संगठन की मजबूती और तहसील क्षेत्र में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कई पत्रकारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती, वेदमाता गायत्री, मां भारती, पत्रकारिता के आदि देवर्षि नारद और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि अतुल कपूर के साथ विशिष्ट अतिथि लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश सिंह 'आशा', हरदोई जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह 'बबलू' तथा संडीला तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी का कछौना के पत्रकारों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कछौना टीम को तहसील कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान हरदोई जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह 'बबलू' ने कछौना क्षेत्र के पत्रकारों की टीम को संडीला तहसील कार्यकारिणी में शामिल करने की घोषणा की। पत्रकार एस.बी. सिंह सेंगर को तहसील प्रभारी (सदस्यता एवं संगठन प्रसार) तथा वरिष्ठ पत्रकार योगेश त्रिपाठी को तहसील संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही संडीला तहसील क्षेत्र के भरावन ब्लॉक की कमेटी का गठन किया गया। पत्रकार सतेन्द्र यादव 'शेरा' को भरावन ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पत्रकार साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
'पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत'
मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लगातार विस्तार कर रहा है। संगठन उत्तर प्रदेश के जिलों और तहसीलों के साथ देश के कई राज्यों में पत्रकारों को मजबूत मंच उपलब्ध करा रहा है। पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है।
लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह 'बबलू' ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की सक्रियता, अनुशासन और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि जिले में पत्रकारों के हित और सम्मान के लिए संगठन लगातार काम करता रहेगा।
संडीला तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी ने कहा कि कछौना की टीम के तहसील संगठन में शामिल होने से कार्यकारिणी और मजबूत हुई है। संगठन के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों की भूमिका और प्रभावी होगी तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।
बैठक को मंडल महामंत्री मुकेश सिंह 'आशा', लखनऊ मंडल संरक्षक जितेंद्र सिंह 'बॉबी' और वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह ने भी संबोधित किया।
मुख्य अतिथि को भेंट की 'साहित्य साधना' पत्रिका
कार्यक्रम के दौरान कछौना टीम के संरक्षक मंडल से जुड़े डॉ. रामचंद्र वर्मा 'रागी' ने मुख्य अतिथि अतुल कपूर सहित विशिष्ट अतिथियों को अपनी पत्रिका 'साहित्य साधना' की प्रति भेंट की। कार्यक्रम में अतिथियों एवं संरक्षक मंडल के लिए प्रतीक चिह्न एवं मोमेंटो की व्यवस्था में भारतीय करणी सेना के हरदोई जिलाध्यक्ष रमन सिंह तथा अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक डॉली निगम का सहयोग रहा।
शिवमनिका कॉम्प्लेक्स में तहसील शिविर कार्यालय का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अतुल कपूर ने कछौना में लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवमनिका कॉम्प्लेक्स में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील शिविर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय शुरू होने से तहसील क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को प्राथमिकता देंगे। सभी ने संगठन को संडीला तहसील क्षेत्र में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद
कार्यक्रम में संडीला कमेटी के संरक्षक मंडल से एस.पी. सिंह, दिनेश दीक्षित, संपादक उमाशंकर बाजपेई, मनोज जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार जनमेजय त्रिपाठी, धनीराम श्रीवास्तव, संपादक हरिश्याम बाजपेई, संपादक कुलदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र त्रिपाठी 'राघव', आदित्य त्रिपाठी, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा सहित संडीला और कछौना टीम के सूरज गुप्ता, चंद्रप्रकाश मौर्य, करूणेन्द्र तिवारी, अजय बाजपेई, संजय मिश्रा, अनुराग सिंह, सुधीर शुक्ला, मनीष, अंकित वर्मा 'राजकुमार', रामेंद्र सैनी, नवनीत कुमार, विवेक राठौर, पुनीत पटेल, मेराज अली, अरविंद सिंह, अमन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।