हर घर  तिरंगा अभियान, देश भक्ति के नारों से गूंज  नगर
बबलू प्रजापति
पिहानी, हरदोई।* शासन की मंशा और राज्य मिशन निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन नगरीय उत्तर प्रदेश* के निर्देशानुसार, जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद पिहानी द्वारा *हर घर तिरंगा अभियान* एवं *अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस* के अवसर पर *भव्य तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया गया।
यात्रा का नेतृत्व मुख्यअतिथि  श्यामप्रकाश विधायक  ने किया। उनके साथ अधिशासी अधिकारी भाजपा नगर अध्यक्ष  गौरव गुप्ता व पूरी टीम, अध्यक्ष श्रीमती शाहीन बेगम के प्रतिनिधि श्री सैफ सईद खान*, मा. सभासद गण, स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्य, विद्यार्थी, पालिका कर्मचारी, मीडिया बंधु एवं गणमान्य नगरवासी शामिल हुए।स्वच्छ सारथी क्लब* के सहयोग से आयोजित यह यात्रा सरदार पटेल चौक, मोहल्ला मुरीदखानी* से प्रारंभ होकर कटरा बाजार, कार्यालय नगर पालिका होते हुए *शहीद स्तंभ* पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर विधायक श्यामप्रकाश जी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर घर तिरंगा अभियान से युवाओं में देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छ सारथी क्लब के युवाओं और प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता और देशसेवा ही सच्ची देशभक्ति है।
टड़ियावां मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार, 12 अगस्त 2026 को टड़ियावां मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा विकासखंड परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग एवं बाजार होते हुए पुनः विकासखंड परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस दौरान आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मीना वर्मा, मंडल प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, मंडल अध्यक्ष अंबरीश द्विवेदी, मंडल प्रवासी नागेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, कृष्ण मोहन शुक्ला, मंडल महामंत्री अमित मिश्रा,  रामरहीस जीआईसी प्रधानाचार्य सुनील कुमार, रामऔतार वाजपेयी, मनोज तिवारी एवं योगेंद्र सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
फूटा मठ मंदिर में श्रावण शिवरात्रि पर हुआ धार्मिक संध्या का आयोजन
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई ।सावन माह की पावन शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को बाजार शंभा स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र फूटा मठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया गया।आयोजक समाजसेवी आलोक पाठक ने सपत्नी भगवान शिव का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
       मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया जिसमें कथा वाचक नरेश चंद्र शास्त्री ने शिव कथा का गुणगान किया।राधा नाम संकीर्तन के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की भक्ति से ओत-प्रोत भजन एवं संकीर्तन प्रस्तुत किए।भजनों की मधुर धुन और भक्तिमय वातावरण से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया।'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।बाबा भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।देर तक चले भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजक आलोक पाठक ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है।ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति,आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं राधा नाम संकीर्तन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस मौके पर नवनीश गुप्ता,संजय गुप्ता,राजन राठौर,धीरेन्द्र सिंह,अतुल, अखिलेश,देवेंद्र मिश्रा,वैभव मिश्रा,दृष्टि,वासू,अजय वर्मा,पवन रस्तोगी,राजीव,सोम अरोरा आदि मौजूद रहे।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।शाहाबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया खंड शिक्षा अधिकारी रतनलाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया प्राथमिक शिक्षा दी गुणवत्ता में सुधार के लिए निपुण भारत मिशन के तहत एफ एल एन प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित समस्त शिक्षकों संकुल शिक्षकों से आवाहन किया की बात शिक्षण में सिखाई जा रही बारी क्यों और तकनीकों को अपने विद्यालयों में लागू करें ताकि बच्चों में पढ़ने लिखने और गणितीय कौशल का विकास प्रभावी ढंग से हो सके। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को खेल खेल में शिक्षा गतिविधि आधारित शिक्षण,  टीएलएम का प्रयोग,  एवं बाल केंद्र शिक्षण पद्धतियों का गहन अभ्यास कराया जायेगा। इस अवसर पर शिवम शुक्ला, सहायक लेखकार सोमेंद्र सिंह, आलोक, दिव्यांशु, प्रवीण कुमार एआरपी एवं  समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में पत्रकारिता को लेकर मंथन
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला*। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील संडीला इकाई की पत्रकार समीक्षा बैठक मंगलवार को कछौना के क्षेत्र पंचायत हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर ने की। बैठक की शुरुआत ग्रापए के संस्थापक स्व बाबू बालेसर लाल जी व भारत माता के समक्ष दीप जलाकर और माला पहनाकर की गई।
इस दौरान संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों की समस्याओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश के अध्यक्ष अतुल कपूर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है। गांव और कस्बों की समस्याओं कोशासन-प्रशासन तथा आम जनता तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें एकजुट करना और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। पत्रकारों को किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि करनी चाहिए, ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनी रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि  संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि पत्रकारो के स्वाभिमान को किसी तरह की ठेश नही पहुचने दी जाएगी। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा  कि पत्रकारों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक को जिला संरक्षक आलोक सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा पत्रकार का मतलब होता है विस्वास आप लोग इस विस्वास को बनाए रखना चाहिए।  बैठक को मुकेश सिंह आशा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह  ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी रमाकांत मिश्रा धनपाल सिंह एस बी सेगार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 86 शिकायते
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 86 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे नगर मजिस्टेट संजय कुमार व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे
चोरी के बाद SP अशोक कुमार मीणा का बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 3 लाइन हाजिर.

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई में कोतवाली देहात क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में हुई चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। क्षेत्र में प्रभावी गश्त न करने और कर्तव्य में शिथिलता बरतने के आरोप में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके साथ दो सिपाहियों अभिन्न और सत्येंद्र को भी लाइन हाजिर किया गया है। इससे पहले इसी चोरी के मामले में लापरवाही के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।न्यू पोहकर पुरवा में चोरों ने रात के समय कई घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक पर प्रभावी गश्त नहीं कराने और कर्तव्य के प्रति शिथिलता का आरोप है, जबकि दोनों सिपाहियों पर ड्यूटी में लापरवाही के साथ थाने पर अनावश्यक रूप से लोगों को बैठाने और अनैतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से ऐसा किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
एसपी का संदेश साफ है—ड्यूटी में लापरवाही की कीमत चुकानी होगी। पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ चेतावनी दी गई है कि पुलिसिंग में लापरवाही या उदासीनता सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता की अलख, जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को दिलाई प्लास्टिक मुक्ति की शपथ

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* ग्रामीण स्वच्छता भारत मिशन अभियान के अंतर्गत विकासखंड कछौना की ग्राम पंचायत पुरवा में मंगलवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत एक विशाल जन जागरूकता रैली और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सराहनीय पहल संस्था 'गॉस्पेल इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड' एवं 'एचसीएल फाउंडेशन' द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत की गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत गांव में जन जागरूकता रैली निकाल कर की गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद भारी जन सहयोग के साथ गांव में पहले से चिन्हित किए गए गंदे और संवेदनशील स्थानों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों और संस्था के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा, विशेषकर प्लास्टिक कचरे को साफ किया। इस मौके पर संस्था के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक से पर्यावरण, पशुओं और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे और अपने गांव को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देंगे। ग्रामीणों ने "हमारा कूड़ा हमारी जिम्मेदारी" जैसे नारे को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर उतारने का पुरजोर संकल्प लिया। स्वच्छता के इस महाभियान में पुरवा ग्राम पंचायत के सचिव राजेश त्यागी और ग्राम प्रधान छविनाथ मौर्या ने मुख्य रूप से प्रतिभाग कर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। एचसीएल फाउंडेशन से परवेश कुमार, संस्था के जिला समन्वयक अभिषेक कुमार, विकास खंड समन्वयक संध्या पटेल और नितेश कुमार ने कार्यक्रम का कुशल संचालन और समन्वय किया। इस अवसर पर ग्रामीण रेखा, रजनेश कुमारी, राम प्रसाद, रवि, सुनीता सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
तिरंगा यात्रा मे सम्मिलित हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई:- राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज विकासखंड सुरसा एवं बावन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने बावन ग्राम व् सुरसा के मोना तिराहा सेमरा चौराहा तक पथ भ्रमण कर, राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हमारी आन, बान और शान राष्ट्रध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान, गौरव और समर्पण को व्यक्त करें तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सुरसा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी कविता अवस्थी, बावन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुमार, मण्डल अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित, सदस्य जिला पंचायत धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, संजय सिंह, उदय पाल, सुमित सिंह एवं रोहित त्रिवेदी सहित ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पौराणिक तीर्थ नर्मदा ताल की पटरी पर खडी घास से निकलना हुआ दूभर

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई) नगर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थिति पौराणिक नर्मदा तीर्थ स्थल पर सावन माह में तीर्थ यात्रियों आना जाना रहता है। श्रद्धालु नर्मदा तीर्थ स्थल परिक्रमा पथ  की परिक्रमा करते हैं।लेकिन परिक्रमा पथ के दोनों ओर बड़ी बड़ी घास  है। जिस कारण श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है।घास से जहरीले कीड़ों के निकलने की आसंका से इंकार नही किया जा सकता बाबजूद इसके नगरपालिका परिषद  द्वारा घास की सफाई न करवाना  कार्यों में लापरवाही का नमूना पेश करता है।इस सम्बन्ध मे  अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सर्वेश कुमार कुशवाहा ने कहा दिखबाता हूं