ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में पत्रकारिता को लेकर मंथन
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला*। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील संडीला इकाई की पत्रकार समीक्षा बैठक मंगलवार को कछौना के क्षेत्र पंचायत हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर ने की। बैठक की शुरुआत ग्रापए के संस्थापक स्व बाबू बालेसर लाल जी व भारत माता के समक्ष दीप जलाकर और माला पहनाकर की गई।
इस दौरान संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों की समस्याओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को प्रमुखता से रखा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश के अध्यक्ष अतुल कपूर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है। गांव और कस्बों की समस्याओं कोशासन-प्रशासन तथा आम जनता तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें एकजुट करना और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। पत्रकारों को किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि करनी चाहिए, ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनी रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि  संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि पत्रकारो के स्वाभिमान को किसी तरह की ठेश नही पहुचने दी जाएगी। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा  कि पत्रकारों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक को जिला संरक्षक आलोक सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा पत्रकार का मतलब होता है विस्वास आप लोग इस विस्वास को बनाए रखना चाहिए।  बैठक को मुकेश सिंह आशा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह  ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी रमाकांत मिश्रा धनपाल सिंह एस बी सेगार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 86 शिकायते
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 86 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे नगर मजिस्टेट संजय कुमार व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे
चोरी के बाद SP अशोक कुमार मीणा का बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 3 लाइन हाजिर.

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई में कोतवाली देहात क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में हुई चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। क्षेत्र में प्रभावी गश्त न करने और कर्तव्य में शिथिलता बरतने के आरोप में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके साथ दो सिपाहियों अभिन्न और सत्येंद्र को भी लाइन हाजिर किया गया है। इससे पहले इसी चोरी के मामले में लापरवाही के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका है। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।न्यू पोहकर पुरवा में चोरों ने रात के समय कई घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक पर प्रभावी गश्त नहीं कराने और कर्तव्य के प्रति शिथिलता का आरोप है, जबकि दोनों सिपाहियों पर ड्यूटी में लापरवाही के साथ थाने पर अनावश्यक रूप से लोगों को बैठाने और अनैतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से ऐसा किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
एसपी का संदेश साफ है—ड्यूटी में लापरवाही की कीमत चुकानी होगी। पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ चेतावनी दी गई है कि पुलिसिंग में लापरवाही या उदासीनता सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता की अलख, जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को दिलाई प्लास्टिक मुक्ति की शपथ

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* ग्रामीण स्वच्छता भारत मिशन अभियान के अंतर्गत विकासखंड कछौना की ग्राम पंचायत पुरवा में मंगलवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत एक विशाल जन जागरूकता रैली और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सराहनीय पहल संस्था 'गॉस्पेल इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड' एवं 'एचसीएल फाउंडेशन' द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत की गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत गांव में जन जागरूकता रैली निकाल कर की गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद भारी जन सहयोग के साथ गांव में पहले से चिन्हित किए गए गंदे और संवेदनशील स्थानों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों और संस्था के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा, विशेषकर प्लास्टिक कचरे को साफ किया। इस मौके पर संस्था के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक से पर्यावरण, पशुओं और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे और अपने गांव को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देंगे। ग्रामीणों ने "हमारा कूड़ा हमारी जिम्मेदारी" जैसे नारे को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर उतारने का पुरजोर संकल्प लिया। स्वच्छता के इस महाभियान में पुरवा ग्राम पंचायत के सचिव राजेश त्यागी और ग्राम प्रधान छविनाथ मौर्या ने मुख्य रूप से प्रतिभाग कर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। एचसीएल फाउंडेशन से परवेश कुमार, संस्था के जिला समन्वयक अभिषेक कुमार, विकास खंड समन्वयक संध्या पटेल और नितेश कुमार ने कार्यक्रम का कुशल संचालन और समन्वय किया। इस अवसर पर ग्रामीण रेखा, रजनेश कुमारी, राम प्रसाद, रवि, सुनीता सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
तिरंगा यात्रा मे सम्मिलित हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई:- राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज विकासखंड सुरसा एवं बावन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने बावन ग्राम व् सुरसा के मोना तिराहा सेमरा चौराहा तक पथ भ्रमण कर, राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हमारी आन, बान और शान राष्ट्रध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान, गौरव और समर्पण को व्यक्त करें तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सुरसा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी कविता अवस्थी, बावन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुमार, मण्डल अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित, सदस्य जिला पंचायत धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, संजय सिंह, उदय पाल, सुमित सिंह एवं रोहित त्रिवेदी सहित ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पौराणिक तीर्थ नर्मदा ताल की पटरी पर खडी घास से निकलना हुआ दूभर

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई) नगर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थिति पौराणिक नर्मदा तीर्थ स्थल पर सावन माह में तीर्थ यात्रियों आना जाना रहता है। श्रद्धालु नर्मदा तीर्थ स्थल परिक्रमा पथ  की परिक्रमा करते हैं।लेकिन परिक्रमा पथ के दोनों ओर बड़ी बड़ी घास  है। जिस कारण श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है।घास से जहरीले कीड़ों के निकलने की आसंका से इंकार नही किया जा सकता बाबजूद इसके नगरपालिका परिषद  द्वारा घास की सफाई न करवाना  कार्यों में लापरवाही का नमूना पेश करता है।इस सम्बन्ध मे  अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सर्वेश कुमार कुशवाहा ने कहा दिखबाता हूं
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार,      
ब्यूरो रितेश मिश्रा
सुरसा (हरदोई) पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त बिबरण मे थाना सुरसा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 4 जुलाई 2026 को तहरीर दी थी।जिस में आरोप लगाया गया कि लालापुरवा मजरा सौतेरा निवासी आशीष पुत्र कलक्टर अपने दो अन्य साथियों की मदद से उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पाया कि मामला अत्यंत गंभीर और नाबालिक से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में पास्को  एक्ट की बढ़ोतरी की।थाना सुरसा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त आशीष (पुत्र कलक्टर, निवासी लालापुरवा मजरा सौतेरा, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर विवादित टिप्पणी     
                       

सुभा सपा महिला सभा की  राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर पर FIR दर्ज)

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर,पार्टी की वरिष्ठ महिला नेताओं तथा उनके परिवारों के विरुद्ध सोशल मीडिया व मीडिया में आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक बयानबाजी के मामले में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ हरदोई कोतवाली शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी की लिखित तहरीर के आधार पर की गई है।दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, सपा नेता सीमा राजभर पर लगातार सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया बयानों के जरिए सुभासपा के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप हैंशिकायतकर्ता व सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने बताया, "20 जुलाई को फेसबुक पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राजभर जी एवं पार्टी की सामाजिक-राजनीतिक साख को नुकसान पहुँचाने की सोची-समझी कोशिश की गई। इसके अलावा सीमा राजभर द्वारा पूर्व में भी (15 जुलाई, 12 मई और 6 जून 2026 को) विभिन्न मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सुभासपा नेताओं के खिलाफ अमर्यादित व भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई थी।सुभासपा की ओर से इन आपत्तिजनक पोस्ट्स और वीडियो सामग्री के डिजिटल साक्ष्य (स्क्रीनशॉट एवं लिंक) पुलिस प्रशासन को सौंपे गए हैं। शिकायत में पूरे घटनाक्रम को 'राजनीतिक द्वेष से प्रेरित' बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है हरदोई कोतवाली शहर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उपलब्ध कराए गए सोशल मीडिया साक्ष्यों, वीडियो और पोस्ट्स की फॉरेंसिक व तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कारयवाही की जाएगी
प्रथम कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, बन्नापुर में हुआ भंडारा*

ब्यूरो रितेश
बघौली, हरदोई*। क्षेत्र में पहली कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़ यात्रा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से मेहंदी घाट से शुरू होकर सुनासीरनाथ मंदिर तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शिव के जयकारे लगाए।कांवड़ यात्रा में सुरजीत शर्मा, रामनिवास कश्यप, नरेंद्र राठौर, बिपुल सिंह, अंकुल शर्मा, सगुन राठौर, शिव शंकर, भोले और अंकुर कश्यप सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कांवड़ यात्रियों के लिए बन्नापुर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर सेवा और सहयोग किया।इस अवसर पर सांडी विधायक सुभाष कुमार भी मौजूद रहे। वहीं सोमेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन बघौली, के साथ वेदपाल वर्मा और प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।भंडारे और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा में सहभागिता की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पिता की मौत के बाद ट्रैक्टर अपने नाम कराने का आरोप, फर्जी दस्तावेज व धोखाधड़ी की शिकायत*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई*। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रियन खेड़ा मजरा विक्टोरियागंज निवासी अंशू पाल ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर अपने दिवंगत पिता के ट्रैक्टर समेत कृषि उपकरणों पर कथित रूप से कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर ट्रैक्टर का पंजीकरण दूसरे व्यक्ति के नाम कराने का आरोप लगाया है।
प्रार्थिनी के अनुसार उसके पिता रामसेवक की मृत्यु 17 जून 2026 को हुई थी। उनके नाम सोनालिका ट्रैक्टर संख्या UP 30 AL 1397 एआरटीओ हरदोई में पंजीकृत था। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद मूलचन्द्र पुत्र धन्ना ने रामनरेश पुत्र बल्देव तथा एआरटीओ कार्यालय के एक कर्मचारी/अधिकारी के कथित सहयोग से कूटरचना और प्रतिरूपण के माध्यम से ट्रैक्टर का पंजीकरण अपने नाम करा लिया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रार्थिनी के पिता के ट्रैक्टर से संबंधित दो ट्रॉलियां, दो रोटावेटर, दो थ्रेशर, एक कल्टीवेटर, मोटरसाइकिल संख्या UP 30 AW 6905 तथा पावरट्रैक ट्रैक्टर संख्या UP 30 BY 04745 पर भी विपक्षियों ने कथित रूप से जबरन कब्जा कर लिया है।
प्रार्थिनी ने पूरे मामले की जांच एंटी फ्रॉड सेल से कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट: उपलब्ध प्रार्थना पत्र में ट्रैक्टर के पंजीकरण की तारीख 30 दिसंबर 2025 लिखी गई है, जबकि पिता की मृत्यु 17 जून 2026 बताई गई है। तारीखों में यह विरोधाभास जांच का विषय है।