स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशाल कवि सम्मेलन और भंडारे का आयोजन
ब्यूरो रितेश मिश्रा
अहिरोरी (हरदोई)।स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा अहिरोरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशाल कवि सम्मेलन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सेवा के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने शहर से आए कवियों की रचनाओं का श्रवण किया तथा चिकित्सा शिविर में आए लोगों को निःशुल्क दवाइयों के वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
संस्थान की संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेविका निरमा देवी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।
कवि सम्मेलन में कवि अजीत शुक्ला, नीरज पांडे, गीतेश दीक्षित, जगजीवन मिश्र, अशोक अग्निपथी, आकांक्षा गुप्ता और मधुप श्रीवास्तव ने अपनी रचनाओं का पाठ कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विधायक पुत्र आभाष कुमार, डॉ. चित्रा मिश्रा, सोहिनी दीक्षित, डॉ. कलीम उल्ला कुरैशी, डॉ. संजीव द्विवेदी, डॉ. इंदु दीक्षित, संस्थान सदस्य प्रशांत गुप्ता नितिन, गौरव ठाकुर, अमिता मिश्रा "मीतू", कमला गुप्ता, पूजा वर्मा,श्याम चंदेल सहित क्षेत्र के सम्मानित ग्रामवासी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संडीला कोतवाली को मिले नए प्रभारी निरीक्षक, अनुराग सिंह ने संभाली कमान
ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला,  हरदोई में पुलिस विभाग के हालिया तबादलों के क्रम में अनुराग सिंह को कोतवाली संडीला का नया प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया है। यह नियुक्ति हालिया पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई है।
नवागत कोतवाल अनुराग सिंह के आगमन से क्षेत्रवासियों को प्रभावी पुलिसिंग, बेहतर जनसुनवाई और अपराधों पर अंकुश को लेकर नई उम्मीदें हैं। स्थानीय लोगों ने उनसे निष्पक्ष, संवेदनशील और जनहितकारी कार्यशैली की अपेक्षा जताई है।
पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता रहेगी।
15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन,
ब्यूरो रितेश मिश्रा
टड़ियावां/हरदोई। भारतीय किसान यूनियन अवध (राजू गुप्ता संगठन) के बैनर तले बुधवार को जिला अध्यक्ष हरदोई सत्यप्रकाश तिवारी 'सत्यम' के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर टड़ियावां में विभिन्न विभागों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में नायब तहसीलदार टड़ियावां एवं प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी 'सत्यम' ने कहा कि किसानों एवं आम जनता से जुड़े कई मामलों का लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और आवश्यक विधिक कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन अवध ब्लॉक परिसर टड़ियावां में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरदोई सत्यप्रकाश तिवारी 'सत्यम', जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली, सर्वजीत तिवारी, दिलशाद गाजी, राजन अवस्थी, सुशील तिवारी, रिशेष तिवारी, कुलदीप मिश्रा, इरफान, शीतल मिश्रा, राजीव पाल, मूलचंद्र, अंग्रेज सिंह, इरसाद तथा गंगाराम सहित संगठन के सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों ने प्रशासन से जनहित और किसान हित से जुड़े मामलों में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इलेक्ट्रीशियन और सोलर प्रशिक्षण मे रोजगार के अवसर अधिक- राजा श्रीवास्तव

डीसीएम श्रीराम स्किल अकादमी शाहाबाद के प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाणपत्रब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। डीसीएम श्रीराम ग्रुप की ओर से संस्था की स्किल अकादमी हरियाली शाहाबाद में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन एवं सोलर बैच-8 के प्रशिक्षुओं को मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम मे प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप की शुगर यूनिट लोनी के इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं से कहा उनकी संस्था मेधावी युवाओं को उनकी स्किल के आधार पर निशुल्क पाठ्यक्रम आयोजित करती है। जिसमे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को उनके प्लेसमेंट मे काफ़ी सहायता मिलती है।कार्यक्रम मे आशीष त्रिपाठी डिप्टी इकाई प्रमुख, अनुराग तोमर एचआर हेड लोनी एवं सी एस आर लीड हिमांशु उपमन्यु ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन सेण्टर हेड अशोक वर्मा ने किया। प्रमाणपत्र वितरित होने पश्चात मुख्य अतिथि राजा श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षुओं से उनके कैरियर को लेकर वार्ता की तथा प्रशिक्षुओं को आगामी होने वाले प्लेसमेंट की शुभकामनायें दी और कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
बालामऊ-कानपुर रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटी महिला व बकरी
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* ब्रांच लाइन रेलवे बालामऊ से कानपुर पर वुधवार को अपराह्न रेल पटरी में बकरियां आने से ट्रेन से बचने के प्रयास में महिला व एक पालतू बकरी की मृत्यु हो गई। इस अचानक दुर्घटना से परिजनों के सामने दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।
बताते चले विकासखंड कछौना की ग्राम सभा बालामऊ की भगवानदीन की पत्नी शिवकली उम्र 50 वर्ष वुधवार को खेतों के पास बकरी चरा रही थी। पास में ही बालामऊ से कानपुर रेलवे ब्रांच लाइन है। बकरी चराने के दौरान रेल पटरी पर एक बकरी पहुंच गई, तभी कानपुर की तरफ से जम्मू तवी एक्सप्रेस आ रही थी, बकरी को बचाने के प्रयास में ट्रेन की चपेट में महिला व बकरी की जान चली गई। मृतक महिला के पति का निधन हो चुका है। वह पशुपालन के माध्यम से परिवार का भरण पोषण करती थी। थोड़ी सी असावधानी से महिला की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। कछौना पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की है। रेल विभाग हमेशा जागरूकता के लिए सावधानी ही सुरक्षा है। रेल पटरी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, रेलवे नियमों की अनदेखी से अपनी सुरक्षा व दूसरे की सुरक्षा खतरे में डाल सकती है।
प्रयागराज में छात्रों की आवाज बुलंद करेगी शहर कांग्रेस, शहर की समस्याओं पर भी आंदोलन का ऐलान
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुधवार को नघेटा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छात्र हितों के मुद्दों और शहर की बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत 8 अगस्त को हरदोई से करीब 100 छात्र-छात्राएं प्रयागराज पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समक्ष शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।
इसके साथ ही शहर में लगातार हो रहे जलभराव, नालियों की सफाई की खराब व्यवस्था और घंटों तक बाधित रहने वाली बिजली आपूर्ति पर भी चिंता जताई गई। कांग्रेस ने निर्णय लिया कि 11 अगस्त को इन समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। चेतावनी दी गई कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता और छात्रों की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरियावां (हरदोई)। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना हरियावां में मंगलवार को थाना अध्यक्ष रितेश चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों तथा चौकीदारों ने भाग लिया। थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की निर्धारित ध्वनि सीमा, यातायात व्यवस्था और धार्मिक सौहार्द का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी से आपसी सहयोग के साथ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, घर-घर सर्वेक्षण, स्रोत निस्तारण, साफ-सफाई, जनजागरूकता एवं विभागीय समन्वय की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे संचारी रोगों की रोकथाम में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें। इसके उपरांत उन्होंने पीएम राहत योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजना की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित एमओआईसी के विरुद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के नोडल अधिकारी से कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कराई गई सर्जरी की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र बच्चों को समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पंजीकरण की समीक्षा के दौरान खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण में तेजी लाने तथा सभी पात्र गर्भवती महिलाओं का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही टेली-परामर्श सेवाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मरीजों को इस सुविधा का लाभ दिलाया जाए। जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी की कार्यप्रणाली एवं वहां उपचाररत बच्चों की स्थिति की भी समीक्षा की तथा गंभीर कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षित एएनएम द्वारा कराए जा रहे प्रसवों की समीक्षा करते हुए सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अपने-अपने क्षेत्रों की सेक्टरवार रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन प्रशिक्षित एएनएम द्वारा एक माह में 10 से कम संस्थागत प्रसव कराए गए हों, उन्हें चेतावनी जारी करते हुए उनके कार्य में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित कराया जाए। संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अगली समीक्षा बैठक तक उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्टेªट सुश्री संस्कृति त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय, समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
गैंगस्टर का वांछित पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।अतरौली पुलिस ने थाने पर पंजीकृत गैंगस्टर के नामजद आरोपी फरार वांछित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
     प्राप्त विवरण मे 12 जून को प्रभारी निरीक्षक अतरौली द्वारा अभियुक्त जाबिर पुत्र कासिम निवासी ग्राम तेतारपुर थाना शुक्ल बाजार जनपद अमेठी सहित कुल 08 अभियुक्तों के विरुद्ध आर्थिक व भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर थाना अतरौली पर आठ लोगों के विरुद्ध गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप एक्ट पंजीकृत कराया गया।
       अतरौली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद वांछित जाबिर पुत्र कासिम निवासी ग्राम तेतारपुर थाना शुक्ल बाजार जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया है।
बहनोई व उसके साथियों पर घर मे घुसकर मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस जाँच मे जुटी

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।नगर क्षेत्र के मोहल्ला मौलागंज निवासी अकील बेग ने अपने बहनोई पर साथियों को भेज कर गाली गलौज करवाने, तीन वर्षीय भांजे को जबरन छीनने का आरोप लगाया है। अकील ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है उसकी बहन फरीन बेगम का विवाह पाली थाना क्षेत्र के आबिद नगर मोहल्ले के रहने वाले टीपू के साथ हुआ है। आरोप है कि टीपू उसकी बहन से शक की वजह से मारपीट करता है। इसी वजह के चलते वह अपनी बहन को पाली से अपने घर ले आया। बताया शाम को 7:00 बजे उसके बहनोई ने  तारिक, मेहाल तथा मोनिस सहित आठ दस लोगों को उसके घर भेजा। आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसकी बहन की गोद तीन वर्षीय भांजे निजाम को छीनने की कोशिश की, कामयाब न होने पर जान माल की धमकी देकर भाग गये। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है जाँच पड़ताल की जा रही है।