15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन,
ब्यूरो रितेश मिश्रा
टड़ियावां/हरदोई। भारतीय किसान यूनियन अवध (राजू गुप्ता संगठन) के बैनर तले बुधवार को जिला अध्यक्ष हरदोई सत्यप्रकाश तिवारी 'सत्यम' के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर टड़ियावां में विभिन्न विभागों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में नायब तहसीलदार टड़ियावां एवं प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी 'सत्यम' ने कहा कि किसानों एवं आम जनता से जुड़े कई मामलों का लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और आवश्यक विधिक कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन अवध ब्लॉक परिसर टड़ियावां में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरदोई सत्यप्रकाश तिवारी 'सत्यम', जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली, सर्वजीत तिवारी, दिलशाद गाजी, राजन अवस्थी, सुशील तिवारी, रिशेष तिवारी, कुलदीप मिश्रा, इरफान, शीतल मिश्रा, राजीव पाल, मूलचंद्र, अंग्रेज सिंह, इरसाद तथा गंगाराम सहित संगठन के सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों ने प्रशासन से जनहित और किसान हित से जुड़े मामलों में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
Aug 05 2026, 19:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k