समरसता अभियान के तहत वाराणसी से आई पावन माटी कलश का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई द्वारा चलाए जा रहे 'समरसता अभियान' के अंतर्गत आज हरदोई-लखनऊ सीमा पर गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाई जा रही पावन माटी युक्त कलश को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण भक्ति-भाव और मंत्रोच्चार के साथ ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समरसता अभियान सह संयोजक आजाद भदौरिया द्वारा जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से लाए पावन कलश को ग्रहण किया, जिसके बाद पूजन-अर्चन की गई। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया माटी कलश को हरदोई जनपद के सभी मंडलों में ले जाकर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी तथा विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से जन-जन तक शांति, एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
कहा कि "गुरु रविदास जी का मूल दर्शन मानव समानता और भक्ति की पवित्रता पर आधारित था। उनका मानना था कि व्यक्ति अपने जन्म या जाति से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। गुरु रविदास के दोहे -
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' के माध्यम से हमें सिखाया कि सच्ची भक्ति आडंबरों में नहीं, बल्कि मन की पवित्रता और नियत की सच्चाई में बसती है। उनके विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि गुरु रविदास जी ने सदैव 'ऐसा चाहूं राज में, जहां मिले सबन को अन्न' का संदेश देकर समाज में बिना किसी भेदभाव के समानता की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी इसी मूलमंत्र को आधार बनाकर 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के ध्येय के साथ लोककल्याण नीतियां बनाकर जन जन की सेवा का कार्य कर रही है।
पावन कलश को शीश पर रख जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी ने यात्रा निकाल कर संडीला से हरदोई नगर के जिला पंचायत भवन लाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अलका गुप्ता शिवराज सिंह बाबा आकाश सिंह अजय शुक्ला महेंद्र सोनी, महामंत्री कार्यक्रम संयोजक ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र राजपूत, मंत्री नीतू चंद्रा सत्यम शुक्ला कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह आशुतोष बाजपेयी आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा सोशल मीडिया संयोजक अनुराग श्रीवास्तव, सह संयोजक ऋतुराज त्रिपाठी, ऋषभ खन्ना , अर्पित गुप्ता, सिद्ध प्रताप मौर्य, आदेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अमित गुप्ता
Aug 01 2026, 19:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k