मेला देखने गई युवती प्रेमी साथ फरार, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कस्बे के संकटादेवी मंदिर मेला सहेली के साथ मेला देखने गई युवती को वहां आया उसका प्रेमी बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए।युवती की माँ की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की है।
     कस्बे के एक मोहल्ले निवासी पीड़ित माँ के अनुसार 29 जुलाई को उसकी 18 वर्षीय पुत्री मोहल्ले की एक लड़की के साथ मेला देखने गई थी वहाँ से वापस लौट कर नहीँ आई।साथ मेला गई पुत्री की सहेली का रिश्तेदार कासिमपुर थाना के ग्राम गौसगंज निवासी रोहन पुत्र टीटू उसकी पुत्री को मेले से ही बहला फुसला कर आपने साथ भगा ले गया।
  पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
10 लाख रुपए नगदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला
विवाहिता ने लिखाई दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। एक पिता ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग पूरी न कर पाने के कारण अपने दामाद सहित दस परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खलील निवासी राजकुमार शर्मा के अनुसार उसने अपनी बेटी का विवाह वर्ष 2020 में फिरोजाबाद जनपद के जोशियाना चंद्रवाल गेट निवासी मुरली मनोहर उर्फ सनी के साथ किया था। विवाह में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से 20 लाख रुपए का दहेज और नगदी भी थी लेकिन 6 माह बाद उसकी पुत्री को दहेज में पांच लाख की नगदी की मांग की जाने लगी। पीड़ित पिता के अनुसार उसने बेटी की ससुराल जाकर सभी को समझाया और फिर से सभी राजी खुशी से रहने लगे, लेकिन कुछ दिनों बाद नया घर खरीदने के लिए 10 लाख रुपए की मांग फिर की जाने लगी तब उसने एक लाख रूपया ऑनलाइन दे भी दिया। 13 मार्च 2026 को उसके पति और ससुराल वालों ने पीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसकी पुत्री फिरोजाबाद बस स्टैंड पर पहुंची तब आगरा से वापस आ रहे उसके बेटे ने अपनी बहन को देखा और वह सीधा शाहाबाद लेकर आया। पीड़ित पिता ने दामाद मुरली मनोहर उर्फ सनी, गिरीश चंद्र शर्मा, राधा, रानी, संध्या, पायल, पीयूष, आदेश और गौरव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।  प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
नवनियुक्त 53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य अतिथि सभापति अशोक अग्रवाल के कर कमलों द्वारा नियुक्त पत्र वितरित किए गए। नियुक्त पत्र प्राप्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। मातृ एवं शिष्य स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, पूर्व प्राथमिक शिक्षा व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की प्राथमिक शिक्षा व पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका है। जब नौनिहाल मजबूत होंगे तभी हमारा राष्ट्र मजबूत होगा। युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा सरकार देश को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत है। प्री प्राइमरी स्कूल, वॉल वाटिका के माध्यम से नौनिहालों व धात्री महिलाओं व किशोरियों को सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका है। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र ने कहा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सही ढंग से क्रियान्वयन की जिम्मेदारी आप सभी की है।इस अवसर पर नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नियुक्त पत्र मुख्य अतिथि के हाथों से पाकर चेहरे पर खुशी व उत्साह से अभिभूत थी। इस दौरान 53 आंगनबाड़ी नव नियुक्त कार्यकृतियों को पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग की टीम सुपरवाइजर शशिमा सिंह, पूजा निहारिका, काजल सिंह, खुशबू कुमारी, प्रधान सहायक बालक राम गौतम सहित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर मेस सहित पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन सहित मेस, डायल 112,क्वाटर गार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
        प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली नियमित परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कहा सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करें।जनता जिस विश्वास के साथ पुलिस के पास न्याय की आस लेकर आती।पीड़ितों के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करें।पुलिस अधीक्षक ने मेस,पुलिस लाइन परिसर,डायल 112,गार्ड रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक को दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार और प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने दुपट्टे के सहारे लगाया फंदा, परिजनों में मचा कोहराम*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम त्यौरी में 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में घर में दुपट्टा से फांसी लगाकर जीवन खत्म कर लिया। इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम त्यौरी निवासी बबलू वर्मा की 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। किशोरावस्था जिंदगी के बदलाव की विशेष अवस्था होती है। जिसमें जिंदगी से काफी उल्लास व सपने होते हैं।शारीरिक व मानसिक तेजी से काफी बदलाव होते है।किशोरावस्था की अपनी दुनिया होती है। परिवार से संवाद हीनता के कारण व संवाद न होने के कारण युवा, किशोर, किशोरियां अवसाद में आ जाते हैं। मन मुताबिक कार्य न होने के कारण इस तरह के जोखिम भरे कदम उठा लेते हैं। जिसका दंश परिवारजनों को जीवन भर झेलना पड़ता है। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मैट राकेश वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

, साथियों ने सराहा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सफर*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।* राष्ट्रीय जल प्रबंधन योजना के अंतर्गत तैनात मैट पद पर कार्यरत राकेश वर्मा को शुक्रवार को समरेहटा नहर कोठी पर सेवानिवृत्ति कार्यक्रम पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यकाल ईमानदार छवि, कर्तव्य निष्ठा सेवा काल की सहाना की। इस अवसर पर सहकर्मियों ने राकेश वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह, कपड़े, दैनिक उपयोग की वस्तुएं देकर सम्मानित किया। उनके स्वास्थ्य सुखद मंगलमय जीवन की कामना की, उन्होंने सभी का आभार जताया, सभी ने साथ किए गए कार्यकाल को हमेशा याद रखेंगे। सभी का प्यार व स्नेह पाकर राकेश वर्मा काफी अभिभूत थे। सहायक अभियंता रमेश चंद्र ने उनके कार्यकाल की काफी सराहना की, उन्होंने कहा उन्हें अपने कार्य से प्यार था, कभी भी भूमिका नहीं बनाई, स्वभाव काफी सरल व विनम्र है। इस अवसर पर अवर अभियंता सोनम पाल, रामचंद्र वर्मा, प्रशांत कुमार, अरविंद कुमार, अनुपम त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, सर्वेश पाल, अखिलेश कुमार, आशीष कुमार, दिलीप मिश्रा, सर्वेश कुमार, ठेकेदार अशोक तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
33 केवी लाइन ब्रेकडाउन से  बिजली कई घंटों से गुल,

ब्यूरो रितेश मिश्रा
बिलग्राम (हरदोई)। 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी (ब्रेकडाउन) आने के कारण शुक्रवार को बिलग्राम कस्बे की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ। उमस भरी गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति, घरेलू उपकरणों के संचालन और छोटे कारोबारों पर भी इसका असर देखने को मिला।
बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के जल्द समाधान की मांग की। कई क्षेत्रों में लोग बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। लगातार कटौती के कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

जेई का बयान:
विद्युत उपकेंद्र बिलग्राम के अवर अभियंता (जेई) ने बताया कि 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को ठीक करने का कार्य कर रही है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला गरमाया

सार्वजनिक रास्ता खाली कराने की उठी मांग

ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला/हरदोई। ग्राम सोम बाजार में ग्राम समाज की भूमि एवं सार्वजनिक मार्ग पर कथित अतिक्रमण को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राम निवासी मोनू पुत्र छत्रपाल एवं नीरज कुमार पुत्र जगनाथ ने उपजिलाधिकारी संडीला को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि परमेश्वर पुत्र बंशी द्वारा ग्राम समाज की करीब 1.5 बीघा भूमि पर कथित रूप से कब्जा किया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक सड़क/मार्ग पर भी अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि सड़क पर कथित तौर पर 4-5 वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 2000 ग्रामीण एवं राहगीर गुजरते हैं और रास्ता बाधित होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम संडीला से मौके की जांच कराकर ग्राम समाज की भूमि एवं सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विवाहिता माल जेवर सहित लापता,अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के माल जेवर सहित लापता होने के मामले में सास की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू की है।
     पीड़िता के अनुसार उसकी बहू घर से रखा सभी जेवर और नगद बीस हजार रुपया लेकर किसी अज्ञात युवक के साथ कहीं लापता हो गई है। उसकी बहू का चाल चलन ठीक नहीँ था वह किसी अज्ञात युवक से मोबाइल पर बात करती थी।
      पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर्व मे रघुनाथ दास आश्रम पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। गुरूवार को नगर के पौराणिक नर्मदा तीर्थ स्थल स्थित श्री श्री 1008 बाबा रघुनाथ दास आश्रम, जानकी बाग पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा के अगले और सावन के पहले दिन होने वाले भंडारे में नगर सहित दूरदराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जानकी बाग पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने बड़े ही सम्मान के साथ अपने गुरु के चरणों का आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत कन्याओं व साधुओं के प्रसाद पा लेने के बाद हुई, भंडारे में आसपास क्षेत्र के 501 मठों के साधुओं सन्यासियों ने प्रसाद पाया और देश दुनिया की खुशहाली के लिए कामना की। 
       आश्रम महंत भंडारी बाबा श्री श्री रामसेवक जी ने बताया सावन का महीना भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है। शिव जी के प्रिय महीने सावन माह की शुरुआत आज गुरूवार 30 जुलाई से हो रही है, इस पवित्र माह का समापन 28 अगस्त रक्षाबंधन के साथ होगा, इस वर्ष सावन माह में चार सोमवार व्रत पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त सावन का पहला सोमवार, 10 अगस्त दूसरा सोमवार, 11अगस्त शिवरात्रि, 12 अगस्त हरियाली अमावस्या, 15 अगस्त हरियाली तीज, 17 अगस्त को तीसरा सोमवार व नागपंचमी, 23 अगस्त पुत्रदा एकादशी, 24 अगस्त को चौथा सोमवार, 28 अगस्त रक्षाबंधन शुक्रवार को रक्षाबंधन के साथ सावन माह समाप्त होगा। रक्षा बन्धन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेगी।
       भंडारी बाबा का कहना है, कि जो भक्त सच्चे मन से शिव जी की प्रिय वस्तु वेलपत्र, पुष्प, धतूरा, शक्कर, गाय का देशी घी, दही, सफेद चंदन, कपूर, पंचामृत, शमी आदि इस माह शिवलिंग पर अर्पित करता हैं, उसके सभी कष्टों को वह पल भर में हर लेते हैं। बाबा ने बताया कि आयोजित भंडारा पूर्वाह्न 11 बजे से साधुओं व कन्याओं के पूजन के साथ आरम्भ हुआ हैं जो कि प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। बाबा से आशीर्वाद लेने को कस्बे सहित दूरदराज क्षेत्रों से आये महिलाओं पुरूषों सहित बच्चों की लाइन लगी रही। भक्तों ने बताया, कि जो भी व्यक्ति अपने अहंकार को तज इस परिसर में आता हैं उनके सभी कष्टों को भंडारी बाबा दूर कर देते हैं उसका जीवन सफल सुखमय हो जाता हैं। भंडारे उपरांत संगीत संध्या का आयोजन स्वर संगम संगीत सीमित द्वारा किया गया जिसमें स्थानीय व मेहमान भजन गायकों ने सुरीली धुनों की लय पर सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिनको सुनकर युवा श्रद्धालु झूमने लगे है तो वही वृद्ध श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये।
      इस अवसर पर श्री लाल बाबा जी, भंडारी बाबा श्री रामसेवक दास जी, बाबा श्री राम रतन दास जी, बाबा श्री हरीराम दास जी, बाबा श्री भरत दास जी, बाबा श्री मथुरा दास जी, बाबा श्री मैकूदास जी, बाबा श्री भवानी दास जी, बाबा श्री वीरेन्द्र तिवारी आदि सहित दर्जनों की संख्या में भक्त लंगर की जिम्मेदारी को बखूबी संभालते नज़र आये।