पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर मेस सहित पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन सहित मेस, डायल 112,क्वाटर गार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
        प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली नियमित परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कहा सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करें।जनता जिस विश्वास के साथ पुलिस के पास न्याय की आस लेकर आती।पीड़ितों के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करें।पुलिस अधीक्षक ने मेस,पुलिस लाइन परिसर,डायल 112,गार्ड रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक को दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार और प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने दुपट्टे के सहारे लगाया फंदा, परिजनों में मचा कोहराम*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम त्यौरी में 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में घर में दुपट्टा से फांसी लगाकर जीवन खत्म कर लिया। इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम त्यौरी निवासी बबलू वर्मा की 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। किशोरावस्था जिंदगी के बदलाव की विशेष अवस्था होती है। जिसमें जिंदगी से काफी उल्लास व सपने होते हैं।शारीरिक व मानसिक तेजी से काफी बदलाव होते है।किशोरावस्था की अपनी दुनिया होती है। परिवार से संवाद हीनता के कारण व संवाद न होने के कारण युवा, किशोर, किशोरियां अवसाद में आ जाते हैं। मन मुताबिक कार्य न होने के कारण इस तरह के जोखिम भरे कदम उठा लेते हैं। जिसका दंश परिवारजनों को जीवन भर झेलना पड़ता है। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मैट राकेश वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई

, साथियों ने सराहा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सफर*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।* राष्ट्रीय जल प्रबंधन योजना के अंतर्गत तैनात मैट पद पर कार्यरत राकेश वर्मा को शुक्रवार को समरेहटा नहर कोठी पर सेवानिवृत्ति कार्यक्रम पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यकाल ईमानदार छवि, कर्तव्य निष्ठा सेवा काल की सहाना की। इस अवसर पर सहकर्मियों ने राकेश वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह, कपड़े, दैनिक उपयोग की वस्तुएं देकर सम्मानित किया। उनके स्वास्थ्य सुखद मंगलमय जीवन की कामना की, उन्होंने सभी का आभार जताया, सभी ने साथ किए गए कार्यकाल को हमेशा याद रखेंगे। सभी का प्यार व स्नेह पाकर राकेश वर्मा काफी अभिभूत थे। सहायक अभियंता रमेश चंद्र ने उनके कार्यकाल की काफी सराहना की, उन्होंने कहा उन्हें अपने कार्य से प्यार था, कभी भी भूमिका नहीं बनाई, स्वभाव काफी सरल व विनम्र है। इस अवसर पर अवर अभियंता सोनम पाल, रामचंद्र वर्मा, प्रशांत कुमार, अरविंद कुमार, अनुपम त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, सर्वेश पाल, अखिलेश कुमार, आशीष कुमार, दिलीप मिश्रा, सर्वेश कुमार, ठेकेदार अशोक तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
33 केवी लाइन ब्रेकडाउन से  बिजली कई घंटों से गुल,

ब्यूरो रितेश मिश्रा
बिलग्राम (हरदोई)। 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी (ब्रेकडाउन) आने के कारण शुक्रवार को बिलग्राम कस्बे की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ। उमस भरी गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति, घरेलू उपकरणों के संचालन और छोटे कारोबारों पर भी इसका असर देखने को मिला।
बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के जल्द समाधान की मांग की। कई क्षेत्रों में लोग बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। लगातार कटौती के कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

जेई का बयान:
विद्युत उपकेंद्र बिलग्राम के अवर अभियंता (जेई) ने बताया कि 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को ठीक करने का कार्य कर रही है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला गरमाया

सार्वजनिक रास्ता खाली कराने की उठी मांग

ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला/हरदोई। ग्राम सोम बाजार में ग्राम समाज की भूमि एवं सार्वजनिक मार्ग पर कथित अतिक्रमण को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राम निवासी मोनू पुत्र छत्रपाल एवं नीरज कुमार पुत्र जगनाथ ने उपजिलाधिकारी संडीला को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि परमेश्वर पुत्र बंशी द्वारा ग्राम समाज की करीब 1.5 बीघा भूमि पर कथित रूप से कब्जा किया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक सड़क/मार्ग पर भी अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि सड़क पर कथित तौर पर 4-5 वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 2000 ग्रामीण एवं राहगीर गुजरते हैं और रास्ता बाधित होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम संडीला से मौके की जांच कराकर ग्राम समाज की भूमि एवं सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विवाहिता माल जेवर सहित लापता,अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के माल जेवर सहित लापता होने के मामले में सास की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू की है।
     पीड़िता के अनुसार उसकी बहू घर से रखा सभी जेवर और नगद बीस हजार रुपया लेकर किसी अज्ञात युवक के साथ कहीं लापता हो गई है। उसकी बहू का चाल चलन ठीक नहीँ था वह किसी अज्ञात युवक से मोबाइल पर बात करती थी।
      पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर्व मे रघुनाथ दास आश्रम पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। गुरूवार को नगर के पौराणिक नर्मदा तीर्थ स्थल स्थित श्री श्री 1008 बाबा रघुनाथ दास आश्रम, जानकी बाग पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा के अगले और सावन के पहले दिन होने वाले भंडारे में नगर सहित दूरदराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जानकी बाग पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने बड़े ही सम्मान के साथ अपने गुरु के चरणों का आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत कन्याओं व साधुओं के प्रसाद पा लेने के बाद हुई, भंडारे में आसपास क्षेत्र के 501 मठों के साधुओं सन्यासियों ने प्रसाद पाया और देश दुनिया की खुशहाली के लिए कामना की। 
       आश्रम महंत भंडारी बाबा श्री श्री रामसेवक जी ने बताया सावन का महीना भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है। शिव जी के प्रिय महीने सावन माह की शुरुआत आज गुरूवार 30 जुलाई से हो रही है, इस पवित्र माह का समापन 28 अगस्त रक्षाबंधन के साथ होगा, इस वर्ष सावन माह में चार सोमवार व्रत पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त सावन का पहला सोमवार, 10 अगस्त दूसरा सोमवार, 11अगस्त शिवरात्रि, 12 अगस्त हरियाली अमावस्या, 15 अगस्त हरियाली तीज, 17 अगस्त को तीसरा सोमवार व नागपंचमी, 23 अगस्त पुत्रदा एकादशी, 24 अगस्त को चौथा सोमवार, 28 अगस्त रक्षाबंधन शुक्रवार को रक्षाबंधन के साथ सावन माह समाप्त होगा। रक्षा बन्धन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेगी।
       भंडारी बाबा का कहना है, कि जो भक्त सच्चे मन से शिव जी की प्रिय वस्तु वेलपत्र, पुष्प, धतूरा, शक्कर, गाय का देशी घी, दही, सफेद चंदन, कपूर, पंचामृत, शमी आदि इस माह शिवलिंग पर अर्पित करता हैं, उसके सभी कष्टों को वह पल भर में हर लेते हैं। बाबा ने बताया कि आयोजित भंडारा पूर्वाह्न 11 बजे से साधुओं व कन्याओं के पूजन के साथ आरम्भ हुआ हैं जो कि प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। बाबा से आशीर्वाद लेने को कस्बे सहित दूरदराज क्षेत्रों से आये महिलाओं पुरूषों सहित बच्चों की लाइन लगी रही। भक्तों ने बताया, कि जो भी व्यक्ति अपने अहंकार को तज इस परिसर में आता हैं उनके सभी कष्टों को भंडारी बाबा दूर कर देते हैं उसका जीवन सफल सुखमय हो जाता हैं। भंडारे उपरांत संगीत संध्या का आयोजन स्वर संगम संगीत सीमित द्वारा किया गया जिसमें स्थानीय व मेहमान भजन गायकों ने सुरीली धुनों की लय पर सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिनको सुनकर युवा श्रद्धालु झूमने लगे है तो वही वृद्ध श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये।
      इस अवसर पर श्री लाल बाबा जी, भंडारी बाबा श्री रामसेवक दास जी, बाबा श्री राम रतन दास जी, बाबा श्री हरीराम दास जी, बाबा श्री भरत दास जी, बाबा श्री मथुरा दास जी, बाबा श्री मैकूदास जी, बाबा श्री भवानी दास जी, बाबा श्री वीरेन्द्र तिवारी आदि सहित दर्जनों की संख्या में भक्त लंगर की जिम्मेदारी को बखूबी संभालते नज़र आये।
गिरोह बंद का वांछित पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।सवायजपुर पुलिस ने गिरोह बंद अधिनियम का वांछित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त विवरण मे 04 जुलाई को थाना प्रभारी सवायजपुर द्वारा कुलदीप पुत्र इच्छाराम निवासी ग्राम कामीपुर थाना शाहाबाद सहित कुल 06 अभियुक्तों के विरुद्ध आर्थिक व भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर थाना सवायजपुर पर छह लोगों के विरुद्ध गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप  पंजीकृत कराया गया।
      सवायजपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त कुलदीप पुत्र इच्छाराम निवासी ग्राम कामीपुर थाना शाहाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
दो युवकों के रक्तरंजित शव मिलने से मचा ह्ड़कंप

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।संडीला थाना क्षेत्र में  दो युवकों के एक साथ शव बरामद होने से हाफकंप मच गया सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने एएसपी पूर्वी के नेतृत्व मे तीन टीमों का गठन कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए हैँ। लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरन एस ने भी घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैँ।
       प्राप्त विवरण मे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया 30जुलाई को 09.37 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत अतरौली मार्ग पर तकिया- आटामऊ जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से 500 मीटर पहले सहक के किनारे 02 व्यक्तियों के शव मिले है। सूचना पर पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।दोनों मृतक की पहचान अरुण चौरसिया पुत्र जयप्रकाश चौरसिया उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम रेसों थाना कछौना और अभिषेक चौरसिया पुत्र शिवराम चौरसिया उम्र करीब 27 निवासी ग्राम गौहनिया थाना कछौना के रुप में हुई है दोनों के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है।फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है।पुलिस द्वारा दोनों शवों को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी संडीला व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में 03 टीमों को लगाया गया है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई. आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को लाभन्वित किया जाये। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर डाटा संकलित किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सण्डीला एनआरसी से सम्बद्ध सभी विकास खण्डों के सीडीपीओं यह सुिनश्चित करे कि क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा जाये तथा उनके माता पिता की काउसिंलिग कर उन्हें एनआरसी से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दी जाये। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। पोषण ट्रैकर पर  डाटा फीडिंग कार्यों को समय से पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। 
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार व समस्त सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।