गुरु पूर्णिमा पर्व मे रघुनाथ दास आश्रम पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। गुरूवार को नगर के पौराणिक नर्मदा तीर्थ स्थल स्थित श्री श्री 1008 बाबा रघुनाथ दास आश्रम, जानकी बाग पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा के अगले और सावन के पहले दिन होने वाले भंडारे में नगर सहित दूरदराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जानकी बाग पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने बड़े ही सम्मान के साथ अपने गुरु के चरणों का आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत कन्याओं व साधुओं के प्रसाद पा लेने के बाद हुई, भंडारे में आसपास क्षेत्र के 501 मठों के साधुओं सन्यासियों ने प्रसाद पाया और देश दुनिया की खुशहाली के लिए कामना की।
आश्रम महंत भंडारी बाबा श्री श्री रामसेवक जी ने बताया सावन का महीना भगवान शिव की पूजा को समर्पित होता है। शिव जी के प्रिय महीने सावन माह की शुरुआत आज गुरूवार 30 जुलाई से हो रही है, इस पवित्र माह का समापन 28 अगस्त रक्षाबंधन के साथ होगा, इस वर्ष सावन माह में चार सोमवार व्रत पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त सावन का पहला सोमवार, 10 अगस्त दूसरा सोमवार, 11अगस्त शिवरात्रि, 12 अगस्त हरियाली अमावस्या, 15 अगस्त हरियाली तीज, 17 अगस्त को तीसरा सोमवार व नागपंचमी, 23 अगस्त पुत्रदा एकादशी, 24 अगस्त को चौथा सोमवार, 28 अगस्त रक्षाबंधन शुक्रवार को रक्षाबंधन के साथ सावन माह समाप्त होगा। रक्षा बन्धन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लेगी।
भंडारी बाबा का कहना है, कि जो भक्त सच्चे मन से शिव जी की प्रिय वस्तु वेलपत्र, पुष्प, धतूरा, शक्कर, गाय का देशी घी, दही, सफेद चंदन, कपूर, पंचामृत, शमी आदि इस माह शिवलिंग पर अर्पित करता हैं, उसके सभी कष्टों को वह पल भर में हर लेते हैं। बाबा ने बताया कि आयोजित भंडारा पूर्वाह्न 11 बजे से साधुओं व कन्याओं के पूजन के साथ आरम्भ हुआ हैं जो कि प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। बाबा से आशीर्वाद लेने को कस्बे सहित दूरदराज क्षेत्रों से आये महिलाओं पुरूषों सहित बच्चों की लाइन लगी रही। भक्तों ने बताया, कि जो भी व्यक्ति अपने अहंकार को तज इस परिसर में आता हैं उनके सभी कष्टों को भंडारी बाबा दूर कर देते हैं उसका जीवन सफल सुखमय हो जाता हैं। भंडारे उपरांत संगीत संध्या का आयोजन स्वर संगम संगीत सीमित द्वारा किया गया जिसमें स्थानीय व मेहमान भजन गायकों ने सुरीली धुनों की लय पर सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिनको सुनकर युवा श्रद्धालु झूमने लगे है तो वही वृद्ध श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये।
इस अवसर पर श्री लाल बाबा जी, भंडारी बाबा श्री रामसेवक दास जी, बाबा श्री राम रतन दास जी, बाबा श्री हरीराम दास जी, बाबा श्री भरत दास जी, बाबा श्री मथुरा दास जी, बाबा श्री मैकूदास जी, बाबा श्री भवानी दास जी, बाबा श्री वीरेन्द्र तिवारी आदि सहित दर्जनों की संख्या में भक्त लंगर की जिम्मेदारी को बखूबी संभालते नज़र आये।
Jul 30 2026, 19:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1