जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई. आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को लाभन्वित किया जाये। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर डाटा संकलित किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सण्डीला एनआरसी से सम्बद्ध सभी विकास खण्डों के सीडीपीओं यह सुिनश्चित करे कि क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा जाये तथा उनके माता पिता की काउसिंलिग कर उन्हें एनआरसी से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दी जाये। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। पोषण ट्रैकर पर  डाटा फीडिंग कार्यों को समय से पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। 
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार व समस्त सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।
सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला गरमाया,
सार्वजनिक रास्ता खाली कराने की उठी मांग

ब्यूरो रितेश मिश्रा
संडीला/हरदोई। ग्राम सोम बाजार में ग्राम समाज की भूमि एवं सार्वजनिक मार्ग पर कथित अतिक्रमण को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राम निवासी मोनू पुत्र छत्रपाल एवं नीरज कुमार पुत्र जगनाथ ने उपजिलाधिकारी संडीला को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि परमेश्वर पुत्र बंशी द्वारा ग्राम समाज की करीब 1.5 बीघा भूमि पर कथित रूप से कब्जा किया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक सड़क/मार्ग पर भी अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की गई है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि सड़क पर कथित तौर पर 4-5 वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 2000 ग्रामीण एवं राहगीर गुजरते हैं और रास्ता बाधित होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम संडीला से मौके की जांच कराकर ग्राम समाज की भूमि एवं सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत नेशनल हाईवे (एनएच 731) पर गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीसैयद तालिब का निवासी शोभित 21 वर्ष पुत्र विष्णुदयाल, जो कक्षा 9 का छात्र था, अपनी बुआ की बहू की भाभी तारा उम्र 35 वर्ष पत्नी सुरेश गौतम निवासी ग्राम काशीनगर, कछौना को अपनी बाइक पर बैठाकर मोहाई गांव स्थित खेत पर जा रहे थे, जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल एनएच 731 पर ग्राम भीरीघाट के पास स्थित धर्म कांटा के पास बने कट को पार (क्रॉस) कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार चौपहिया कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद कार चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक शोभित और महिला तारा दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहुलूहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कछौना भेजा गया। अस्पताल पहुँचने पर वहाँ मौजूद डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शोभित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला तारा की हालत बेहद नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रिफर कर दिया गया है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत सीएचसी कछौना पहुँची। पुलिस ने मृतक शोभित के शव को अपने कब्जे में लेकर दुर्घटना से जुड़े मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।  इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दो बाइकों की जोरदार टक्कर.से एक युवक की मौके पर मौत दो घायल
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरियावां थाना क्षेत्र के पिहानी-हरदोई मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भांजा और दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हरियावां पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
आमने-सामने की टक्कर में गई जान।मृतक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां निवासी 20 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। वह अपने भांजे पवन (निवासी छुल्हा गांव, थाना सुरसा) के साथ सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के कचूरा गांव अपने चचिया ससुर सूबेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।बिलहरी और हरियावां गांव के बीच उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।दूसरी बाइक सवार भी घायल,एक लखनऊ रेफर।वही दूसरी बाइक पर हरियावां थाना क्षेत्र के उमरसेड़ा निवासी प्रिंस और उसका भाई अर्जुन सवार थे, जो हरियावां चीनी मिल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्जुन बाइक चला रहा था। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पवन गंभीर रूप से घायल है और मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। प्रिंस की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जबकि अर्जुन को मामूली चोटें आई हैं।
मंत्री नितिन अग्रवाल पहुंचे संत रविदास के मंदिर, की पूजा अर्चना
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर ‘समरसता अभियान’ के अंतर्गत नगर के पिहानी चुंगी स्थित संत रविदास मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य पूजा-अर्चना और दर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन', नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र 'मधुर' तथा समरसता अभियान के संयोजक ओम वर्मा ने भाग लिया। सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने संत रविदास जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और एकजुट समाज का निर्माण संभव है।
इसके साथ ही, जिला पंचायत हरदोई के प्रांगण में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' की उपस्थिति में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राजीव मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए संत रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
आयोजन के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी प्रीतेश दीक्षित, सौरभ सिंह, अनुराग मिश्रा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
आषाढ़ी पर्व पर राधा नाम संकीर्तन प्रभात फेरी निकली,भक्ति गीतों से गूंजा नगर
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।आषाढ़ी पर्व के अवसर पर बुधवार प्रातः राधा नाम संकीर्तन प्रभात फेरी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत सुबह 5:50 बजे बाला जी मंदिर से प्रारंभ हुई। श्रद्धालु माता रानी के भजनों का संकीर्तन करते हुए संकटा देवी मंदिर पहुंचे,जहां भव्य भजन-कीर्तन कर भक्तों ने माता के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर माता के जयकारे लगाते और भजनों पर झूमते-गाते आगे बढ़ते रहे।प्रभात फेरी में दर्जनों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इसके उपरांत प्रभात फेरी चौक स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची,जहां सामूहिक प्रार्थना के साथ यात्रा का समापन हुआ।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।प्रभात फेरी यात्रा में नवनीश गुप्ता,ध्रुवकांत,आलोक पाठक,धर्मेंद्र सिंह,राजन राठौर,दृष्टि मिश्रा,अजय वर्मा,सोम अरोड़ा,संजय ओमर,आलोक गुप्ता,देवेंद्र मिश्रा,वासू वर्मा,मोनू,दीप कमल,राजीव,महेश,रामू,सचिन राठौर,गप्पू,मनोज,गुड्डू गुप्ता,विवेकानंद सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
कौशल मिशन प्रशिक्षण केंद्र का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को नगर के मोहल्ला बुधबाजार स्थित श्री चंद्र प्रकाश विद्या मंदिर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित कौशल मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र द्वारा किया गया।
           ब्लॉक प्रमुख श्री मिश्रा ने कंप्यूटर लैब सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की और युवाओं के लिए संचालित किए जाने वाले पाठ्यक्रमों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने आए विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा आज का दौर केवल पारंपरिक शिक्षा का नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा का है। बदलते समय में वही युवा आगे बढ़ेगा जिसके पास ज्ञान के साथ व्यवहारिक दक्षता भी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। ऐसे प्रशिक्षण केंद्र विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, व्यावसायिक दक्षता और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे उनके लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवा न केवल निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए भी सक्षम बनेंगे। यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को भी मजबूत करेगा।
       ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राहुल सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सुविधा हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर अवनीश राठौर, रमन गुप्ता, राहुल शुक्ला, आशीष अवस्थी, श्री चंद्र प्रकाश विद्या मंदिर के प्रबंधक संतोष दीक्षित तथा सूरज दीक्षित सहित विद्यालय परिवार, प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर संत सेवा शिव आश्रम एवं सिद्ध शक्ति श्रवण देवी मंदिर में दर्शन-पूजन, संतों का लिया आशीर्वाद
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई:- आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने हरपालपुर क्षेत्र के रानीखेड़ा स्थित संत सेवा शिव आश्रम मे बाबा नीम करौरी महाराज एवं सिद्ध शक्ति श्रवण देवी मंदिर मे माँ श्रवण देवी के दिव्य दर्शन कर, विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती एवं क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने कर्मयोगी संत बच्चा बाबा एवं कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर, उनका आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु का सान्निध्य मनुष्य के जीवन को ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना से आलोकित करता है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती एवं पीके वर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। संतों का सान्निध्य समाज में सेवा, समरसता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करता है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
जनसुनवाई मे जिलाधिकारी ने सुनी 46 शिकायते
ब्यूरो रितेश
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 46 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे
10 लाख रुपए नगदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला
विवाहिता ने लिखाई दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। एक पिता ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग पूरी न कर पाने के कारण अपने दामाद सहित दस परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खलील निवासी राजकुमार शर्मा के अनुसार उसने अपनी बेटी का विवाह वर्ष 2020 में फिरोजाबाद जनपद के जोशियाना चंद्रवाल गेट निवासी मुरली मनोहर उर्फ सनी के साथ किया था। विवाह में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से 20 लाख रुपए का दहेज और नगदी भी थी लेकिन 6 माह बाद उसकी पुत्री को दहेज में पांच लाख की नगदी की मांग की जाने लगी। पीड़ित पिता के अनुसार उसने बेटी की ससुराल जाकर सभी को समझाया और फिर से सभी राजी खुशी से रहने लगे, लेकिन कुछ दिनों बाद नया घर खरीदने के लिए 10 लाख रुपए की मांग फिर की जाने लगी तब उसने एक लाख रूपया ऑनलाइन दे भी दिया। 13 मार्च 2026 को उसके पति और ससुराल वालों ने पीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसकी पुत्री फिरोजाबाद बस स्टैंड पर पहुंची तब आगरा से वापस आ रहे उसके बेटे ने अपनी बहन को देखा और वह सीधा शाहाबाद लेकर आया। पीड़ित पिता ने दामाद मुरली मनोहर उर्फ सनी, गिरीश चंद्र शर्मा, राधा, रानी, संध्या, पायल, पीयूष, आदेश और गौरव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।  प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।