10 लाख रुपए नगदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला
विवाहिता ने लिखाई दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। एक पिता ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग पूरी न कर पाने के कारण अपने दामाद सहित दस परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खलील निवासी राजकुमार शर्मा के अनुसार उसने अपनी बेटी का विवाह वर्ष 2020 में फिरोजाबाद जनपद के जोशियाना चंद्रवाल गेट निवासी मुरली मनोहर उर्फ सनी के साथ किया था। विवाह में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से 20 लाख रुपए का दहेज और नगदी भी थी लेकिन 6 माह बाद उसकी पुत्री को दहेज में पांच लाख की नगदी की मांग की जाने लगी। पीड़ित पिता के अनुसार उसने बेटी की ससुराल जाकर सभी को समझाया और फिर से सभी राजी खुशी से रहने लगे, लेकिन कुछ दिनों बाद नया घर खरीदने के लिए 10 लाख रुपए की मांग फिर की जाने लगी तब उसने एक लाख रूपया ऑनलाइन दे भी दिया। 13 मार्च 2026 को उसके पति और ससुराल वालों ने पीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसकी पुत्री फिरोजाबाद बस स्टैंड पर पहुंची तब आगरा से वापस आ रहे उसके बेटे ने अपनी बहन को देखा और वह सीधा शाहाबाद लेकर आया। पीड़ित पिता ने दामाद मुरली मनोहर उर्फ सनी, गिरीश चंद्र शर्मा, राधा, रानी, संध्या, पायल, पीयूष, आदेश और गौरव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।  प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
10 लाख रुपए नगदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला
विवाहिता ने लिखाई दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। एक पिता ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग पूरी न कर पाने के कारण अपने दामाद सहित दस परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खलील निवासी राजकुमार शर्मा के अनुसार उसने अपनी बेटी का विवाह वर्ष 2020 में फिरोजाबाद जनपद के जोशियाना चंद्रवाल गेट निवासी मुरली मनोहर उर्फ सनी के साथ किया था। विवाह में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से 20 लाख रुपए का दहेज और नगदी भी थी लेकिन 6 माह बाद उसकी पुत्री को दहेज में पांच लाख की नगदी की मांग की जाने लगी। पीड़ित पिता के अनुसार उसने बेटी की ससुराल जाकर सभी को समझाया और फिर से सभी राजी खुशी से रहने लगे, लेकिन कुछ दिनों बाद नया घर खरीदने के लिए 10 लाख रुपए की मांग फिर की जाने लगी तब उसने एक लाख रूपया ऑनलाइन दे भी दिया। 13 मार्च 2026 को उसके पति और ससुराल वालों ने पीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसकी पुत्री फिरोजाबाद बस स्टैंड पर पहुंची तब आगरा से वापस आ रहे उसके बेटे ने अपनी बहन को देखा और वह सीधा शाहाबाद लेकर आया। पीड़ित पिता ने दामाद मुरली मनोहर उर्फ सनी, गिरीश चंद्र शर्मा, राधा, रानी, संध्या, पायल, पीयूष, आदेश और गौरव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।  प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
चारा काटने से मना करने पर दबंगों ने पीटा
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। खेत का चारा काटने से मना करने पर कुछ दबंगों ने एक युवक को डंडों से हमला करके घायल कर दिया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी यदुवीर सिंह के अनुसार उसका गढ़ी खुर्द क्षेत्र में खेत है जिसमें फसल के रूप में चारा खड़ा है। आरोप है कि इसी मोहल्ले के रोहित और सूरज पुत्र नथुन्नी उसके चारे को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।  28 जुलाई की शाम को जब उसने मना किया तो उपरोक्त दोनों भाइयों ने उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना के नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
अवैध रूप से हड़ताल करने पर 22 वकीलों को नोटिस
महिला लेखपाल और तत्कालीन एसडीएम विवाद में हुई थी हड़ताल

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। अवैध रूप से हड़ताल करने के कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित 22 वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन के अंदर वकीलों को इसका जवाब देना है। नोटिस एसडीएम द्वारा भेजे गए बार एसोसिएशन के ज्ञापन पर जारी किया गया। तत्कालीन एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा और महिला लेखपाल पूजा देवी वर्मा के मध्य एसडीएम कार्यालय के अंदर विवाद हुआ था। चूंकि महिला लेखपाल एक वकील की पुत्री है इस कारण वकीलों ने इस मामले को संज्ञान में लिया और एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए उनके न्यायालय का बहिष्कार कर दिया। बार एसोसिएशन शाहाबाद द्वारा न्यायालय बहिष्कार का एक नोटिस एसडीम सुशील कुमार मिश्रा द्वारा न्यायालय को भेज दिया गया। उस नोटिस को संज्ञान लेने के बाद संगठन के अध्यक्ष सहित 22 वकीलों को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिसमें कहा गया है सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल कर न्यायिक कार्य से अनुपस्थित रहे इसलिए हरदोई के जिला न्यायाधीश कार्यालय में 15 दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। इस संबंध में नोटिस प्राप्त करता वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष पांडे ने बताया कि उन्हें 15 दिन के अंदर जिला न्यायाधीश के समझ स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है इसलिए वह समय के अंदर अपना स्पष्टीकरण जिला न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
नरसिंह आश्रम में पेड़ों की कथित अवैध कटान पर श्री बजरंग सेना ने उठाए सवाल, जांच की मांग
बबलू प्रजापति
हरदोई  पिहानी नगर के मोहल्ला छिपी टोला स्थित सिंह वाहिनी मंदिर परिसर के नरसिंह आश्रम में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। श्री बजरंग सेना पिहानी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आश्रम परिसर में लगभग 15 से 20 पेड़, जिनमें चंदन, पीपल, आम, नीम और जामुन के पेड़ शामिल हैं, अवैध रूप से काटे गए हैं।
संगठन का आरोप है कि यह कटान आश्रम से जुड़े मदन दास बाबा एवं परशुराम बाबा की मिलीभगत से कराई गई। संगठन ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी कौन-सी आपात स्थिति थी, जिसके कारण इतने पेड़ों की कटाई की गई और उन्हें कथित रूप से बेच दिया गया।
श्री बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंदिर परिसर और पर्यावरण को हुई क्षति गंभीर है तथा इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
नोट: मदन दास बाबा एवं परशुराम बाबा पर लगाए गए आरोप संगठन के हैं। संबंधित पक्ष का बयान सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
कछौना ब्लॉक सभागार में गूंजे संत रविदास के विचार, दीप प्रज्वलन कर मनाया गया समरसता अभियान*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650 वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में समरसता अभियान के तहत विकास खण्ड कछौना के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संत शिरोमणि रविदास विचारों को आत्मसात करने करके समाज जगति प्रथा समाप्त कर ऊंच, नीच प्रथा खत्म कर एकता बन्धुत्व पर, आपसी सद्भाव से देशों को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक अपनी महती भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि सभापति अशोक अग्रवाल ने संत रविदास के  चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपने विचारों और शिक्षाओं से समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव, जाति पांति को खत्म करना हैं। उनका जीवन दर्शन मानव मात्र की सेवा और समानता पर आधारित था। मंदिरों में सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा भाजपा की मूल भावना सार्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय अंत्योदय की रही है। इस अवसर पर युवा नेता संचित अग्रवाल ने विचार रखें। हमारे अंदर दया व करुणा की भावना हमें इंसान बनाती है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, अरुण वर्मा, अनूप दीक्षित, प्रधान प्रतिनिधि निर्भय राजवंशी, दिवाकर सिंह, मोहम्मद नसीम, बबलू सिंह कटका, गौतम कनौजिया, श्रीश मिश्रा, मदन मिश्रा, राहुल अग्रवाल, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, भैया लाल, गौरी फखरुद्दीन प्रधान बालक राम, महेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सनोज राठौर, सौरभ सिंह, प्रधान अनूप कुमार सहित भाजपा पदाधिकारी व प्रबुद्धजन मौजूद है।
सुभाष चन्द्र बोस पी.जी. कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली शपथ*

ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* जिला युवा अधिकारी रूबी पाल के आदेशानुसार नशा मुक्ति युवा फार विकसित भारत अभियान के  अंतर्गत 29 जुलाई 2026 को सुभाष चन्द्र बोस पी.जी. कालेज कहली तेरवा गौसगंज में नशा मुक्ति युवा पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत हरदोई के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निर्देशक डॉ.  डी.एन. सक्सेना, प्राचार्य डॉ. ब्रजराज द्वारा छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र कुमार, डा. दीपक गौतम, डॉ  एस.के.जेड. रिजवी, कुलदीप सिंह, मिलन कुमार, महेंद्र सिंह, मनोज बाबू  उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं को मेरा युवा भारत पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई। आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम नशा मुक्ति युवा में होने वाले पांच कार्यक्रम संगीत, कविता लेखन, रील मैकिग, नृक्कड नाटक, नृत्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत हरदोई. (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक  आदर्श तोमर और अंशुल यादव द्वारा किया और सहयोगी आसिम अली ने किया।
युवक ने संदिग्ध अवस्था मे लगाई फांसी, मौत
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ररी निवासी 23 वर्षीय युवक ने सोमवार की शाम को करीब 6 बजे कमरे मे लगे पाइप मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भिजवाया है।
        प्राप्त विवरण मे मझिला थाना क्षेत्र के ररी गांव निवासी अजीत कुमार (23)पुत्र द्रगपाल गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार, रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान उसकी पहचान लखीमपुर जिले के कहमारा गांव की एक युवती से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
परिवार का कहना है अजीत की शादी शाहजहांपुर में तय कर दी गई थी और नवंबर में विवाह प्रस्तावित था। इसके बावजूद युवक और युवती के बीच बातचीत जारी थी। परिजनों का दावा है कि युवक हाल के दिनों में तनाव में रहने लगा था।मृतक के पिता दृगपाल ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने गए थे, जबकि अजीत घर पर अकेला था। शाम को घर लौटने पर काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे में जाकर देखा, जहां अजीत का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
       सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मझिला थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया युवक का तीन चार पहले भी किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था जिसमे मृतक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ पिया गया था।उचौलिया मे निजी डाक्टर के इलाज के बाद ठीक हुआ था। प्रेम प्रसंग के बारे मे जानकारी हुई है पुलिस आत्महत्या के मामले मे हर पहलू को लेकर जाँच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ऑनलाइन और फोटो कॉपी दुकानदारों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
तहसील बाउंड्री के बाहर अवैध ऑनलाइन और फोटोकॉपी वालों को हटवाने की मांग

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।तहसील के आसपास किराये पर या दूकान खरीदकर उसमे जनसेवा केंद्र, ऑनलाइन और फोटो कॉपी करने वाले दुकानदारों ने जिलाधिकारी हरदोई को सम्बोधित प्रार्थना पत्र मंगलवार को एसडीएम को सौप कर तहसील की बाउंड्री के बाहर निकलने वाले नाले पर अवैध अतिक्रमण कर अस्थाई ऑनलाइन और फोटोकॉपी करने वालो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।
       दुकानदारों के अनुसार वह दुकान का किराया,मेंटीनेन्स और बिजली बिल का भुगतान करते हैँ।जबकि तहसील बाउंड्री के बाहर नाले पर अतिक्रमण कर रखे खोखे या ऐसे ही ऑनलाइन और फोटो कॉपी करने वालों को कोई शुल्क वहन नहीँ करना पड़ता। जिस कार्य का उचित मूल्य बीस रुपया होता है ये पटरी पर बैठने वाले प्रतिस्पर्धा के कारण उसका दस रुपया लेते हैँ जिस कारण वैध दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
        दुकानदारों ने संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर अवैध अतिक्रमण कर पटरी पर दुकान चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
ब्रह्मा, विष्णु और महेश का समाहित रूप होता है गुरु:-महात्मा  विद्युतानन्द*
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।गुरु के बिना संसार में आज तक किसी को भी ज्ञान नहीं हुआ। ब्रह्मा, विष्णु और महेश का समाहित रूप होता है गुरु। यह बात मानव उत्थान सेवा समिति के श्रीं हँस योग आश्रम मे रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर प्रवचन करते हुए आश्रम प्रभारी और सदगुरुदेव सतपाल महाराज की शिष्य महात्मा विद्युतानन्द जी ने कहीं।
     उन्होंने कहा कि गुरु पूजा जिसे व्यास पूजा भी कहा जाता है। असाढ मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।सम्पूर्ण सनातन संस्कृति में मनाया जाने वाला सदगुरु को समर्पित गुरु भक्ति का पावन पर्व है। सदगुरु मानव चोले में भगवान के प्रत्यक्ष स्वरूप माने जाते हैं। गुरु ही ऐसे दाता हैं जो साधारण मानव को अपनी कृपा शक्ति और निर्देशों से ध्यान व योग की विधि सिखाकर ईश्वर दर्शन के लिए सच्ची भक्ति का मार्ग दिखाते हैं।सच्चे तत्वज्ञानी सदगुरु मानव के नश्वर शरीर में भृकुटि के मध्य में दिव्य प्रकाश स्वरूप विराजमान सच्चिदानन्द परमात्मा का बोध कराकर मानव की चेतना को ऊपर की ओर ऊ‌र्ध्वगामी कर देते हैं।मानव में तीव्र विवेक और आत्मिक सुख का विकास होना शुरू हो जाता है।
          तभी महात्मा रामखेलावन ने कहा कि गुरु वो हैं।जो जीव को पापों और विकारों से मुक्त कर सकते हैं और मन को भगवान की भक्ति लगा कर परम प्रकाश से जोड़ सकते हैं। उनकी कृपा से मन के द्वार द्वार खुल जाते हैं और चंचल मन प्रभु में विलीन हो जाता है। तब मानव का जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्म को जानने से मानव का जीवन सार्थक होगा है।
          इस मौके पर रामनाथ,ओमप्रकाश रस्तोगी,शिवम गुप्ता, रमाकांत चौरसिया, कपिल,रामसहारे,सौम्या गुप्ता,शिवानी वर्मा,बविता, पूनम, उषा मिश्रा मौजूद रही।