पुतला दहन की अफवाह पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के घर तीसरे दिन भी पुलिस का पहरा,शादी वर्दी को लेकर उठे गंभीर सवाल
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास पर लगातार तीसरे दिन भी सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। दरअसल, पुलिस प्रशासन पुतला फूंकने की एक अफवाह के बाद पूरी तरह हरकत में आया था, जिसके बाद सपा नेता रामज्ञान गुप्ता को उनके ही घर में हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया गया है।  हाउस अरेस्ट के बीच सपा नेता के तीखे सवाल नजरबंदी के दौरान सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली और तैनाती के तौर-तरीकों पर बेहद कड़े और गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सुरक्षा के नाम पर तैनात की गई पुलिस की पहचान पर आपत्ति जताई है। सादे कपड़ों में पुलिस: सपा नेता ने जताया बड़े खतरे का डर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आवास पर तैनात पुलिसकर्मी वर्दी के बजाय सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में ड्यूटी कर रहे हैं। सपा नेता ने सवाल उठाया:"अगर पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पहरा देंगे, तो आम इंसान कैसे पहचान करेगा कि वो असली पुलिस हैं या कोई और? ऐसे माहौल में मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। कोई भी असमाजिक तत्व इस स्थिति का फायदा उठा सकता है। भय में सपा नेता का परिवार लगातार तीन दिनों से घर के बाहर अज्ञात चेहरों और सादे कपड़ों में घूम रहे लोगों के कड़े पहरे के कारण सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का पूरा परिवार गहरे सदमे और खौफ में है। परिवार का कहना है कि इस तरह के माहौल में वे खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से इलाके में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है।
डिजिटल इंडिया की भावना को साकार कर रहीं अंतर्ध्वनि की राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिताएं
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई -केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान की भावना को साकार करते हुए अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति द्वारा एक जून से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के नौवें सीज़न के अंतर्गत फैंसी फैंटेसी प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि डिजिटल माध्यम से उनकी रचनात्मक क्षमता, प्रस्तुति कौशल और तकनीकी दक्षता का विकास करना भी है। प्रतियोगिता के परिणाम सभी चरणों में प्रतिभागियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए गए।
आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में प्रतिभाओं को भौगोलिक सीमाओं से मुक्त कर राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ अंतर्ध्वनि की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी घर बैठे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया की उस अवधारणा को भी मज़बूती देती है, जिसके माध्यम से तकनीक को शिक्षा, रचनात्मकता और कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण का विषय "यादों की पगडंडी – प्यार और साथ का सफर" था। प्रतिभागियों ने अपने माता-पिता के साथ बिताए गए यादगार पलों, स्नेह और पारिवारिक मूल्यों को रचनात्मक एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कल्पनाशक्ति, मौलिकता, प्रस्तुति, कहानी कहने की शैली और समग्र प्रभाव का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में अमोघ रस्तोगी (हरदोई) ने प्रथम, भाविका सिंह राठौर (हरदोई) ने द्वितीय तथा ऐश्वर्य राज पांडेय (हरदोई) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सौरवी अग्रवाल और गौरवी अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन मुंबई की डिज़ाइनर कंचन गुप्ता एवं भावना चौबाल ने किया, जबकि संयोजन इला द्विवेदी एवं खुशबू टंडन ने संभाला।
आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रतियोगिताएँ न केवल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का माध्यम बन रही हैं, बल्कि डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को भी बढ़ावा दे रही हैं। समिति ने विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से देशभर की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह, नवल किशोर, दुर्गेश अवस्थी, अश्वनी गुप्ता, कालिन्द्री वैश्य, पारुल तिवारी, डॉ. आशी गुप्ता, दीपिका मित्तल, नीलम राज, गौरी गौर, शिवांगी सिंह, अभिषेक द्विवेदी, शिवानी मिश्रा, सौम्या गुप्ता, स्मृति पांडेय, शरद कश्यप एवं गुलशन कुमार उपस्थित रहे।
फोरलेन होने के बाद भी रात में थमता है लखनऊ-हरदोई मार्ग, यात्रियों की सहूलियत के लिए उठी 24 घंटे बस सेवा की मांग

ब्यूरो रितेश देशमुख
कछौना, हरदोई।* सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार सिंह निवासी कामीपुर ने लखनऊ पलिया हाईवे एन.एच. 731 मार्ग से बड़े शहरों व अन्य राज्यों को आने-जाने हेतु रोडवेज  बसों की दिन व रात्रि कालीन  सेवा प्रारंभ किए जाने के विषय में शासन को पत्र लिखकर मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार सिंह निवासी कामीपुर लखनऊ पलिया हाईवे पर हरदोई राजधानी लखनऊ से जुड़ा है इस रूट पर यात्रियों के आवागमन सुगम हेतु दिन व रात्रि संचालन की मांग की। यह मार्ग फोर लेन होने के बावजूद रात्रि कालीन सेवा परिवहन से वंचित है।
लखनऊ हरदोई रूट पर रोडवेज बसों की रात्रि सेवा न होने के कारण हजारों किसानों, व्यापारी, दुग्ध व्यवसाय, सब्जी थोक व्यापारी, नौकरी पेशा, छात्र, श्रमिकों, बीमार जनों को रात्रि सेवा न होने से असुविधा का सामना करना पड़ता है। आखिरी बस दोनों तरफ से रात्रि 8:00 बजे छुटती है। ट्रेनों में काफी भीड़ व रिजर्वेशन की मारामारी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। कई बार मजबूरी में लखनऊ हरदोई में यात्रियों को बस स्टॉप पर रात्रि गुजारनी पड़ती है। रात्रि कालीन सेवा चालू होने से संडीला, कछौना, हरदोई, बघौली, शाहजहांपुर, के यात्रियों को सुगमता होगी जिससे परिवहन विभाग में राजस्व की बढ़ोतरी होगी। पूरे मामले को सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार सिंह निवासी कामीपुर कछौना ने शासन को अवगत कराया है।
मंदिर से घंटा और लाइट चोरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर लुकमान में मंदिर से घंटा और लाइट चोरी होने के मामले में पुजारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पीड़ित मुन्नू लाल पुत्र सोबरन लाल के अनुसार वह गांव के काली मंदिर पुर पुजारी है।18 जुलाई की सुबह ज़ब वह मंदिर गए तो पीतल का घंटा और लाइट चोरी हो चुकी थी। उन्होंने पता किया तो लोगो से मालुम हुआ कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी अंकुर उर्फ़ अंकुल द्वारा चोरी की गई है।पीड़ित से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
युवक को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में दरवाजे पर बैठे युवक को मारपीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।पीड़ित शिबु बहादुर सिंह पुत्र हरिपाल सिंह के अनुसार 19 जुलाई की शाम 5 बजे वह अपने दरवाज़े पर बैठा था। गांव निवासी शिव सिंह पुत्र ओमराम सिंह ने अपनी बहन दीपा, प्रबल सिंह पुत्र अश्वनी सिंह और वर्षा के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया शोर सुनकर उसकी पत्नी सोनी सिंह पुत्र वीर प्रताप सिंह उसे बचाने आये तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
      पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मारपीट के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहपुर इब्नेजाई निवासी युवक ने मारपीट का आरोप लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
       पीड़ित प्रिंस पुत्र राजीव के अनुसार वह 22 जुलाई की शाम बाजार से सामान लेकर घर आ रहा था। अल्लाहपूर तिराहे पर अल्लाहपूर सैदीखेल निवासी सत्यम पुत्र रामकिशोर ने ग्राम पुरवा पिपरिया निवासी अपने साथी नरवीर पुत्र राजाराम व दो अज्ञात साथियों के साथ उसे गाली गलौज किया गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके रिश्तेदार मोहल्ला इनायतपुर निवासी बबलू पुत्र जगदीश के साथ मारपीट करने लगे मोहल्ले वालों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए।
      पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई सीएम डैशबोर्ड विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई. आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा सीएम डैशबोर्ड पर सभी सूचनाएं समय से अपडेट की जाएं। समीक्षा के दौरान सीएनडीएस एवं सिंचाई विभाग की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनपद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में सुधार के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ रात्रि में शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई हरियावां थाना प्रभारी रितेश चौहान ने पुलिस बल के साथ शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शराब ठेके के आसपास बनी दुकानों की भी सघन जांच की गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
इसके बाद थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। निरीक्षण के दौरान आसपास के दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अराजकता या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  थाना प्रभारी की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है, वहीं असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल देखा गया।
हरदोई में आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुतला दहन की अफवाह पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता हाउस अरेस्ट,आवास बना छावनी
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई  में देर रात उस समय सियासी और प्रशासनिक हड़कंप मच गया, जब भारी पुलिस बल ने सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास को चारों तरफ से घेर लिया। सरकार का पुतला फूंकने की एक कथित सूचना पर एक्शन में आई पुलिस ने सपा नेता को उनके ही घर में हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है।अचानक देर रात छावनी बना सपा नेता का घर मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक भारी संख्या में पुलिस बल सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास पर पहुंच गया। अचानक हुई इस घेराबंदी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उनके घर के बाहर कड़ा पहरा बैठा दिया और आवास को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

झूठी सूचना पर हुई कार्रवाई:

रामज्ञान गुप्ता इस अप्रत्याशित कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने पुलिस को यह झूठी और भ्रामक सूचना दे दी कि समाजवादी पार्टी सरकार का पुतला दहन करने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुतला जलाने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन पुलिस ने बिना जांच किए इस अफवाह के आधार पर उन्हें नजरबंद कर दिया।"यह सरकार की तानाशाही है"

सपा पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने इसे सत्ता की हठधर्मिता करार दिया। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से सरकार की तानाशाही है। मौजूदा सरकार पुलिस को ढाल बनाकर हम समाजवादियों की जनता से जुड़ी आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन हम इस तरह के दमनकारी हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।"इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद स्थानीय समाजवादियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
शिक्षक अभिषेक का नवाचार उदगम पोर्टल हेतु चयनित, एससीईआरटी ने किया चयन

ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई के लिए गर्व का विषय है कि विकास खण्ड टड़ियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय हरीपुर ग्रंट के शिक्षक अभिषेक कुमार मिश्र का नवाचार "चित्रात्मक मूल्यांकन प्रणाली : प्रेरणा और अधिगम का अभिनव संगम" एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश के 'उद्गम पोर्टल' हेतु चयनित हुआ है।
प्रदेशभर से प्राप्त नवाचारों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस की विशेषज्ञों द्वारा स्क्रीनिंग के बाद 75 जनपदों में से 28 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों के नवाचारों के परिष्करण एवं प्रस्तुतीकरण के लिए 27 से 31 जुलाई, 2026 तक एससीईआरटी, लखनऊ में पाँच दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी।
शिक्षक अभिषेक का नवाचार विद्यार्थियों की कॉपियों को पूरे शैक्षिक सत्र तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने की अभिनव व्यवस्था पर आधारित है, जिससे सतत मूल्यांकन को मजबूती मिली और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
हरदोई के शिक्षक का प्रदेश के श्रेष्ठ 28 नवाचारों में चयन जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।