फोरलेन होने के बाद भी रात में थमता है लखनऊ-हरदोई मार्ग, यात्रियों की सहूलियत के लिए उठी 24 घंटे बस सेवा की मांग
ब्यूरो रितेश देशमुख
कछौना, हरदोई।* सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार सिंह निवासी कामीपुर ने लखनऊ पलिया हाईवे एन.एच. 731 मार्ग से बड़े शहरों व अन्य राज्यों को आने-जाने हेतु रोडवेज बसों की दिन व रात्रि कालीन सेवा प्रारंभ किए जाने के विषय में शासन को पत्र लिखकर मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार सिंह निवासी कामीपुर लखनऊ पलिया हाईवे पर हरदोई राजधानी लखनऊ से जुड़ा है इस रूट पर यात्रियों के आवागमन सुगम हेतु दिन व रात्रि संचालन की मांग की। यह मार्ग फोर लेन होने के बावजूद रात्रि कालीन सेवा परिवहन से वंचित है।
लखनऊ हरदोई रूट पर रोडवेज बसों की रात्रि सेवा न होने के कारण हजारों किसानों, व्यापारी, दुग्ध व्यवसाय, सब्जी थोक व्यापारी, नौकरी पेशा, छात्र, श्रमिकों, बीमार जनों को रात्रि सेवा न होने से असुविधा का सामना करना पड़ता है। आखिरी बस दोनों तरफ से रात्रि 8:00 बजे छुटती है। ट्रेनों में काफी भीड़ व रिजर्वेशन की मारामारी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। कई बार मजबूरी में लखनऊ हरदोई में यात्रियों को बस स्टॉप पर रात्रि गुजारनी पड़ती है। रात्रि कालीन सेवा चालू होने से संडीला, कछौना, हरदोई, बघौली, शाहजहांपुर, के यात्रियों को सुगमता होगी जिससे परिवहन विभाग में राजस्व की बढ़ोतरी होगी। पूरे मामले को सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार सिंह निवासी कामीपुर कछौना ने शासन को अवगत कराया है।
Jul 24 2026, 19:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k